सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पानसिंह तोमर और दस्यु फिल्में

                                                    पानसिंह तोमर और दस्यु फिल्में                                                                                                                राजाराम भादू         तिग्मांषु धूलिया एक मेधावी फिल्मकार हैं। उनकी फिल्में पहले भी चर्चा में रही हैं। इसलिए उनकी पिछले दिनों प्रदर्षित फिल्म ‘पानसिंह तोमर’ का भी चर्चा में आना स्वाभाविक है। हाल ही में इसे मिले उत्कृष्ट फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार और अभिनेता इरफान को श्रेष्ठ अभिनय के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार ने इसकी प्रतिष्ठा और स्थापित कर दी है। लेकिन इस फिल्म ने सिने विषेषज्ञों को अपनी बाॅक्स आॅफिस सफलता के कारण ज्यादा चैंकाया। इसलिए कि दस्यु फिल्म होते हुए भी इसमें कोई मुम्बइया लोकप्रियतावादी फाॅर्मूला नहीं अपनाया गया था। यह फिल्म एक ओर सिने दर्षकों के आस्वाद में आये परिवर्तन का संकेत देती है, वहीं हिन्दी सिनेमा में साहसी और परिपक्व निर्देषकों के आगाज की भी सूचना देती है। इस प्रसंग में हम हिन्दी की दस्युओं पर केन्द्रित फिल्मों की कुछ प्रवृत्तियों पर विचार कर रहे हैं। डाकुओं के जीव