सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अबोली की डायरी- जुवि शर्मा

डायरी

अबोली की डायरी- जुवि शर्मा

किसी ने कहा है, जो अदृश्य को देख सकते हैं वही उसे संभव भी बना सकते हैं। जुवि ने अपनी डायरी में अवसाद की दारुण यातना को अभिव्यक्त किया है। सृजन के लिए अवसाद का पुनरावलोकन भी कम विषादकारी नहीं रहा होगा। सृजन ने उनके आत्मसंघर्ष में अन्त: शक्ति का काम किया है। इस क्रम में जुवि ने अपने अस्तित्व की तलाश भी की है। हिन्दी की डायरी विधा में एक और नवोन्मेष।                 - राजाराम भादू


27 जून 1993

सेवंथ ' बी ' ढूंढ़ते ढूंढते गीला स्कर्ट पानी टपकाता और गीले चमड़े के जूते पच - पच करते चरमराने लगे थे , रिपटने के डर से मैं बेबी स्टेप्स चल रही थी । क्लास मिलते ही किताबें निकालकर , बैग पंखे के नीचे सुखने छोड़ दिया  और फटाफट अपनी मेज़ चुन ली । बारिश से व्यथा यह थी कि कपड़ें बचाए या किताबें ; वो भी जब किताबें दो साल पुरानी जुगाड़ की हुई हो , मैंने किताबों को प्राथमिकता दी   ।

माँ , " बरसाती जूते खरीदने पड़ेंगे , चमड़े के जूते भीग भीग कर सड़ जाएंगे और इनमें पानी भर जाता है , फिर इनकी चु  - चु से मुझे शर्म आती हैं "

ठीक  हैं , रविवार तक काम चलाओ तब तक पैसे भी जुटा लुंगी ।

माँ एक छतरी भी चाहिए ।

एक चीज़ मिल सकती हैं , बस में स्कूल जाती हो छतरी की क्या जरूरत ? थोड़ा बच लो बरसात से । रोज़ थोड़े पानी बरसेगा। 

आदमी की सभ्यता उसके जूतों से निश्चित होती है ,अंततः मेरा चुनाव भी सभ्यता के हित में गया ।

 
दिन ठेलते ठेलते रविवार भी समक्ष आ गया था , लेकिन पैसा बड़ी चीज़ है । पैसों का जोगाड़ दिन क्या कब महीना भी ठेल दे हम सोच भी नहीं सकते ।  पर्याप्त धन को भी ज़रूरी आवश्कताओं की श्रेणी में आना चाहिए । 

कॉपियों की बाई तरफ़ अब जुलाई भी दस्तक दे चुका था , गीले तालु दर्द करने लगते थे । बेंच के नीचे पैर से पैर रगड़कर मैं तालुओं को गर्म करने की तकनीक ईजाद कर चुकी थी ।

इस रविवार पैसें और दिन दोनों हाथ में थे । शीशे में सजी जूतों से भरी दुकान ।

उफ़्फ़ ; भुखे को लड्डू और  नंगे पैरों को जुते एक से लगते हैं । आखिरकार माँ के पर्स के अनुसार मन मारकर सस्ते से बरसाती जुते मुझे पसंद आ गए । पैसे देने की बारी आई तो बीस रुपए कम निकलें , क्योंकि घर जाने के लिए भी पैसे चाहिए थे । अंततः हम बिना जूते ही घर आ गए  ।

अति सर्वत्र वर्जयेत के सिद्धांत पर मेरी इच्छा भी मर चुकी थी । माँ भी कुछ उदास सी लगी तो ऊंचे स्वर मैंने कहा 

" छोड़ो जूते वुते अब बारिश वैसे भी जाने को है , साल भर पड़े पड़े उन पर जाले ही पड़ते । माँ मुझे सर्दियों में कार्डिगन ले देना , पिछली सर्दी बड़ी मुश्किल से निकली थी । और अब तो स्कूल भी मॉर्निंग शिफ्ट हो गया है ।

मैं जानती हूं कि कुछ महीनें बाद फिर इतिहास दोहराया जाएगा  , फिर ना जाने कितने रुपये कम पड़ जाएं ?



9 नवंबर 1995
 
मेरी तीन महीनें की फ़ीस हो चुकी है , डिफॉल्टर्स की लिस्ट में मेरा नाम पहले  नंबर पर आता हैं | दीपिका मैडम एक बार रोज़ आती है अपनी लिस्ट के साथ |  सेकंड रो लास्ट बेंच  , यह मेरा दूसरा नाम भी कहा जा सकता है | पापा कलकत्ते से कई महीनों से नहीं आएं | मम्मी दिन भर रोती रहती है , कह रही थी इस बार पापा आएंगे तो मेरी फ़ीस पहले पे करेंगे | पापा हमेशा सुबह छ बजें आ जाते थे , बैग में भरे उनके गंदे कपडों की गन्ध से ही अमूमन हमारी आंख खुलती थी | छोटे घरों की यही खासियत होती है यहां दुखों को गंध और मिठाइयों की  खुशबू को सुख कहा जाता हैं | मम्मी चाय  बनाते बनाते  लगभग सारा ब्यौरा ले लेती थी | कितना काम हुआ ? कितना पेमेंट आया ? वापसी कब होगी ?

अब कुछ दिन रुकोगे ?

यह मध्ययमवर्गीय इंसानों के सवाल है , इनमें कुछ ख़ास नहीं | 

स्कूल , फीस , बीमारी , शादी , बच्चा और ? और कुछ नहीं फिर अंतिम सवाल तय होता है  ....फिर कब जाना हैं ?  दूध वाले के चार महीनें के पैसे उधारी पड़े है |

 हम तीनों ओली दीदी , मैं और अंबर चुपचाप पापा के सामने बैठे थे | 


" कैसे चल रही है पढ़ाई " ? 


हम तीनों ने एक साथ हाँ में गर्दन हिलाई | दीदी ने हां क्यों कहा पता नहीं ?


अरे सुन रही  हो ; अंबर इतना दुबला कैसा लग रहा हैं  ? दूध वालें को कह कर दूध क्यों नहीं बढ़ा देती ?  


अंबर मेरे घुटने पर सिर टिकाएं सुनकर  मुस्कुरा रहा था | 

हां हां .... क्यों नहीं , मैं दूध दो किलों किए देती हूं , सारा इन्हीं के पेट में जाता है | मलाई से किस - किस तरह घी निकलता है  ।  लेकिन दूधवाला मेरे मायके वाला तो हैं नहीं   , समझें ना ?

 
पापा हमेशा जवाब मुस्कुरा कर ही देते ,  आज भी वही किया " दे दूंगा कोई खाकर थोड़े ही भागें जा रहा हूँ "

 
जैसे ही सब शांत हुए मुझे लगा अब बोलने का  मेरा नंबर आ गया है |

पापा मेरी तीन महीनें की फ़ीस हो गई है , मैडम बहुत सुनाती हैं |  बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरना है , जब तक फीस नहीं भर देंगे स्कूल वालें  प्री बोर्ड की परीक्षाओं में नहीं बैठने देंगे  |

पापा कभी किसी चीज़ के लिए मना नहीं करते थे | हर मांग पर उनका उत्तर हाँ , ठीक , हो जाएगा ...ही होता था | आज भी वही हुआ |

" अच्छा अच्छा सोमवार को ले जाना "


मैं एक फिर बोली ,  पापा परसों मैं असेंबली में  बेहोश हो गई थी | पापा से पहले माँ ने मेरी बात का खंडन  किया ।


" तो सब्ज़ी खाया करों ,  इसे रोज़ शीरा , पकवान , मालपुए ही चाहिए | हमारें पास रोटी है , खाना हैं खाओ | कौन निहाल करेगी | पुट्ठे पर हाथ फेर के चली जानी ससुराल , क्या जरूरत थी इतनी बड़ी स्कूल में डालने की | लड़कें लात भी मारें तो सुरग मिलता है | 


मम्मी का यह पूरा संवाद शब्द दर शब्द याद है मुझे , मम्मी बोलती रही उसी तरह | मुझे ऐसे शब्दों को सुनकर कोई भाव नहीं उपजता क्योकिं मुझे अब सारी लाइनें कंठस्थ हो चुकी है | मैं उठकर जा चुकी थी , पापा कभी कुछ बोलतें नहीं | उन्होंने माँ को कभी किसी बात के लिए नहीं टोका , उनके किसी फ़ैसले पर कभी हस्तक्षेप नहीं किया  । उनके गुस्से को भी हँसते हुए धुंए में उड़ा दिया करते | 


पापा के आने पर उनके दोस्तों का जमावड़ा लगा रहता था | पापा से मिलने आज शाम वर्मा अंकल आएं , उनके हाथ में एक डायरी थी जो उन्हें कंपनी से मिला करती थी या वो उठा लाया करते थे , मुझे नहीं पता लेकिन उस डायरी से  मेरी नज़र बिल्कुल हट नहीं रही थी |  


मैं चाय के साथ नमस्ते करने गई ; नमस्ते अंकल


" नमस्ते अबोली , कैसी चल रही पढ़ाई ? "


उतने में पापा बोल पड़ें ;  यार वर्मा अपनी अबोली लिखती बहुत अच्छा है , अबके समाज में दिवाली समारोह में इसका काव्य पाठ करवा दों यार ।

पापा का बोलने का था और अंकल एकदम से प्रसन्न मुद्रा में बोलें " अरे वाह ! बेटा खूब लिख और लें यह  डायरी , मुझे ऑफिस से मिलती रहती है | 


मैनें थैंक्यू बोलकर जैसे तारों को छूने हाथ बढ़ा दिए थे  , उसके चिकने मुलायम पन्नें । डायरी की खुशबू मैं जितनी बार लिखने खोलती उतनी बार सूंघती ।


कॉपियों के पीछें लिखी वो सारी अधकचरी कविताएं अब इसमे लिखूंगी | डायरी को तीन भाग में विभाजित किया , पहला कविता , दूसरा पार्ट डायरी और आखरी वाले में अख़बारों और पत्रिकाओं में जो अच्छा पढ़ती लिख लिया करती | 


अब मेरे पास विकल्प थे , अपनी बात लिखनें को डायरी थी |  सुनता वैसे भी कोई नहीं मुझे , काश मैं मर सकती  ,लोग  मरते कैसे होंगे ? कमरा भी एक है और पंखा भी एक | 

 
नहीं  नहीं....

फिर ओली दीदी से शादी कौन करेगा ? अमू की  पढ़ाई खराब हो जाएगी

मेरे मरने के बाद का खर्च कैसे करेंगे पापा ? फिर कैसे सब ठीक होगा ? 


17 मार्च 2008 

मैंने सबसे ज़्यादा सच्चे लोग मेंटल हॉस्पिटल में देखें , यहां बीमारों की लंबी कतारें हैं लेकिन बीमार कोई दिख नहीं रहा । बीमार मैं भी कहाँ दिख रही थी  ? मन के अदृश्य दाग कोई क्यों नहीं देख पाता ?  कोई अन्यमनस्क सा मौन बस रो रहा है । कोई किसी को पकड़े इस तरह बैठा है , जैसे जानता हो कि हाथ छूटने के बाद उसका लौटना असंभव है । कोई अपलक उस आसमान को घुर रहा है , जिसे अस्पताल की ईंट और सीमेंट वाली दीवारों ने ढांक रखा है । किसी को चलते पंखें में किसी षड्यंत्र की बू आ रही है । कितना निर्मल मन होगा उनका जो किसी के जाने से , किसी के छूने से अपना मानसिक  संतुलन खो बैठे ।

किंतु सभी मरीजों में केवल एक चीज़ सामान्य है , सभी को एक गहरी नींद की आवश्यकता है । कुछ क्षण की मृत्यु , अचिर निद्रा । दुनिया के दो भाग होने चाहिए थे , एक व्यवहारिक और दूसरा संवेदनशील  । उन सारे पुरुषों को एक घृणित  सूची में रखा जाएं जिन्होंने छूकर इस दुनिया को गलीच बना दिया । जिन पुरुषों ने स्त्रियों को स्पर्श सुख से घृणा करने पर बाध्य कर दिया वे पूरी मानव सभ्यता पर कलंक सिद्ध होंगे ।


12 नवंबर 2011

दीपावली बीत चुकी हैं , दियों पर बीतें प्रकाश की  कालिख अपने उजालों की स्मृतियों में बौराई सी खोई  हुई हैं । मौसम अब बहुत अच्छा है  , मुम्बई वालों के लिए कुछ ही महीने अच्छे होते हैं | पिछले दो महीनों से  डॉक्टर नैनेश ताँबें का इलाज चल रहा है , फिर वही शरू से बताओं क्या हुआ था ? कौन किया था ? कितना और कब तक होता रहा ? डॉक्टर तांबे की दवाइयां से कोई फर्क नहीं हैं , बस वही नींद की गोलियां और दिमाग दिनभर सुन्न पड़ा रहता हैं |

डॉक्टर मुझे उदाहरण के तौर पर समझा रहे थे कि अपना दिमाग किस तरह व्यस्त रखा जाए । 

अबोली आप अपने बच्चों के पीछे रहे ठीक वैसे ही व्यस्त रहें जिस तरह कुतिया अपने नवजात शिशुओं को पलक झपकने जितना भी नहीं छोड़ती । मैं आपको जानबूझ कर किसी जानवर का उदाहरण दे रहा हूं , जिम जाइये , वॉक करिये । 

मैंने जिम भी जॉइन कर लिया लेकिन यहां भी कई दिक्कतें होनी शुरू हो गई , ट्रेनर मुझे बीस काउंट्स तक एक मशीन पर एक्सरसाइज सीखा कर जाते । ट्रेनर बीस से शुरू करते फिर किसी और क्लाइंट को देखने चले जाते लेकिन अचानक  मैं गिनती भूल जाती । दस के पहले क्या आता था ? एक दिन बैठे बैठे गिनती भूल जाओं , अपना फोन नंबर भूल जाना , घर का पता लिखना भूल जाना , अपने नाम की स्पेलिंग भूल जाना ...ऐसी पीडाएं खून सोख लेती है , लोगों के सामने हँसी का पात्र बनना बेहद दुखदाई होता है । 
इसी भूल भूलैया में कई बार वर्कआउट डबल कभी ट्रिपल हो जाने से घुटने में जानलेवा दर्द होने लगा है । जब उठना बैठना मुश्किल हो गया तो हड्डी के डॉक्टर के पास जाना पड़ा , घुटने में अंदरूनी चोट हैं । मैं फिर से बेडरेस्ट पर हूँ ।


17 फरवरी 2012 

मुझे सबसे अच्छा आंख बन्द करना लगता हैं , अव्वल तो  इस क्रिया में थोड़ी सी मरने की  प्रैक्टिस हो जाती हैं । दूजे आँख बन्द करते ही मैं इस दुनिया को छोड़कर काशी की दुनिया में प्रवेश कर जाती हूँ | कुछ मिनटों में दूसरी दुनिया में छलांग लगा देना अब तक किसी ने नहीं सीखा होगा । 
मुझे दुनिया बदलना आ गया है ।


2 अप्रैल 2015

कुछ दिन पहले अखबार में एक खबर पढ़ी की एक पंडित जी ने एक पन्द्रह साल से बिस्तर पर पढ़ें बीमार व्यक्ति की ऐसी कुछ  पूजा करवाई की वो खुद ही परलोक सिधार गया | यही सोचकर हमारे पुराने परिचित ज्योतिषाचार्य श्री सुरेद्र भारद्वाज के पास गई कि जितना चाहें पैसे से ले लेवे  लेकिन मेरी भी ऐसी पूजा करवा दें ताकि मैं भी अपने आप मर जाऊं | मेरी बात सुनकर  पंडितजी ने मेरी कुंडली देखी ।

अबोली बिटिया तुम गहरे अवसाद में हो लेकिन आत्महत्या की सूचना भी मत क्योंकि तुम्हें  यश की प्राप्ति लिखी हैं | उस सूर्योदय को देखने के लिए संघर्ष करों , कभी चींटी को देखा हैं मरते दमतक कभी हार नहीं मानती | बिटिया तुम्हें सुख वाले दिन भी देखने हैं । तुम हिम्मत कैसे हार सकती हो , अपने बच्चों की तरफ देखों । 

मैं दक्षिणा देकर चुपचाप घर आ गई । मेरे लिए पंडित जी भी कुछ न कर सकें  , कुंडली मे यश किस बाबत प्राप्त होगा ? नालायक सन्तानें अपयश ही  भोगती हैं ।


7 अप्रैल 2016 

प्रेम न बाड़ी ऊपजै, प्रेम न हाट बिकाय।

अब किंतु प्रेम हाट में मिलने वाला ही भाव है । काशी कहता है , यह तुम्हारा पागलपन है । तुम अति कर देती हो । सुख की कभी अति नहीं होती और दुख हमेशा ही अपने अधिक लगते हैं ।  मैं कविताएं लिखती काशी को भेजती , कभी मन होता तो तारीफ कर देता वरना कुछ नहीं | व्योमेश मुझे कविताओं की बारीकियां सिखाते , निराला और प्रेमचन्द के किससे सुनाते | एक बात का सुकून था कि इतनी बड़ी दुनिया में एक मित्र मेरा भी है | व्योमेश और मैं कई बार घण्टों फोन पर आध्यात्मिक , साहित्यिक , सामाजिक चर्चा करते  लेकिन मेरे साथ जो दिक्कत थी मैं व्योमेश को बता नहीं सकती । मुझे हमेशा से ही अपनी बौद्धिक संपदा बढ़ाने का पागलपन रहा ।  मैंने  किताब मंगवाई बच्चन की क्या भूलू क्या याद करूँ लेकिन पहला पन्ना पढ़ने के बाद जैसे दूसरा पन्ना बिल्कुल भूल जाती | फिर से पढ़ना शुरू करती इस तरह आधी किताब कई बार खत्म होती और फिर शुरू होती | लेकिन हार नहीं मानी , कितनी ही किताबें पूरी पढ़ने के बाद पढ़ी हुई सारी स्मृतियां दिमाग से तुरन्त क्षीण हो जाया करती किंतु मैं फिर से पढ़ती । पेन से नोट्स बनाती जाती की दूसरे पन्ने तक किताब याद रहें । कविताएं मन मे उपजती लेकिन ऐसे हल्के शब्दों की  स्पेलिंग बिल्कुल दिमाग से गायब | कई बार अबोली का  अबोलि हो जाता । 

इतनी मात्रा की अशुद्धियां ,  प्राइमरी क्लास की हिंदी के शब्द भी गलत हो जाया करते | शर्मिंदा हो जाती तो कह देती टाइपो एरर हुआ हैं , व्योमेश कुछ नहीं बोलते | 

अब दिनभर दिमाग मे कविताएं और किताबें चल रही थी । 

फ़्रिज में अनार कब के रखी थे दिमाग से बिल्कुल निकल गया था , विजय कल रात पानी पीने फ्रिज खोले और सारी अनार उठाकर बाहर के कमरे  में फेंक दी | सफेद फर्श अपमान के लहू से लाल हो गया था  , रात ग्यारह बजे तक रोती रही और फ़र्श पोछते पोछते निश्चय किया कि अब कभी नहीं लिखूंगी | 
पैसे मिलेंगे कविता लिखने के ? दिन भर किताब लेकर घूम रही हो , बड़ी आई साहित्यकार | विजय एक एक अनार फर्श पर फोड़ रहे थे , , आज के बाद तुम लोगों को अब  कभी  अनार के दर्शन नहीं होंगे  |

कविताओं से पेट भरता है क्या ?
आभासी दुनिया में जी रही हो
कल्पनाओं में कलम घसीटतें
केवल स्वयं की स्तुति हेतु
समाज के मनोचित्त को छल रहे हो
अपनी सम्मोहित लेखन प्रक्रिया से
साहित्य के परिरक्षण से 
देश की मौद्रिक मूल्य की वृद्धि होगी ?
नहीं....
मैं सड़क पर पड़ा लावारिस आवंछित पशु नहीं
आप उदर पूर्ति करते है
मैं मानस पूर्ति ।।

अब यही होता है , मैं रो नहीं पाती और ना ही जबाब देती हूं । अब केवल लिख सकती हूं ।

जुवि शर्मा

सम्पर्क- (M) 7977426363
रामगढ राजस्थान में जन्मी जुवि शर्मा वर्तमान में मुंबई में रहती हैंं । प्रमुख पत्रिकाओं ,वेब पोर्टल एवं समाचार पत्रों में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित हुई है । ' सीप के मोती ' नामक काव्य संकलन भी प्रकाशित हो चुका है ।

टिप्पणियाँ

  1. खुबसूरत.... पर दुखी कर देने वाली....

    जवाब देंहटाएं
  2. चित्त की गहराइयों में अंकित सम्बेदनाए आपकी लेखनी से जब आकार लेती है तो अनुभूत होता है कि भाषा शिल्प की योगिनी अपने अबूझ गहरे अनुभवों की चित्रावली बिखेर रही है ।लेखन में ऐसा शब्द शिल्प सूक्ष्मदर्शी दृष्टि ,अनुभूत करने की योग्यता , गहन बोध से ही उपजता है..........आपका लेखन मन के विकास की चरम अवस्था है, बुध्दि ओर मन के मेल से उपजा शब्द सामर्थ्य आगे अलौकिक अनुभूति के जगत में ले जाएगा ....... सर्वोत्तम सिद्ध होगा।

    जवाब देंहटाएं
  3. Excellent write up Juvi.... I felt as if d draft is just u telling yourself d story....

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सर्वेश्वर की भेडिया और हिंस्र शंक्लें - राजाराम भादू

पूर्वकथन : लीलाधर मंडलोई ने वर्तमान साहित्य के शताब्दी कविता विशेषांक ( मई- जून,२०००) का संपादन किया था। इसमें शताब्दी की कुछ चुनी हुई कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणियाँ व लेख हैं जो अलग- अलग लोगों से लिखवाये गये थे। मैं ने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की भेडिया श्रृंखला पर लिखा था। इसे उलटते- पलटते लगा कि यह आज तो और भी मौजूं है। भगतसिंह की जेल में लिखी डायरी- ए मार्टायर्स नोटबुक ( इंडियन बुक क्रानिकल) का हिन्दी अनुवाद आ चुका है- शहीदे- आजम की जेल नोटबुक ( परिकल्पना प्रकाशन, लखनऊ)। इसमें भगतसिंह द्वारा मूल पृष्ठ ३९ में तिरछे लिखी ये पंक्तियां उद्धृत हैं- महान इसलिए महान हैं क्योंकि हम घुटनों पर हैं  आओ उठ खडे हों। पंक्तियों के लेखक का नाम नहीं है, बहुत संभव है ये स्वयं भगतसिंह की लिखी हों। सर्वेश्वर की इन कविताओं को पढते हुए मुझे लगता है, ये महानता के विरुद्ध साधारण जनों को उठ खडे होने के लिए आह्वान करती कविताएँ हैं। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने अपनी काव्य- यात्रा सोच के जिस धरातल से शुरू की थी, बाद में वे लगभग उसके विपरीत छोर पर छोर पर पहुँच गये थे। यहां वे आततायी शक्तियों के प्रतिपक्...

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

हाशिये के समुदाय तीन इतिवृत्त

हाशिये के समुदायों पर सामाजिक सांस्कृतिक सामग्री का नितांत अभाव मिलता है। आदिवासी समुदायों पर भारतीय नृतत्वशास्त्र सर्वेक्षण के अन्तर्गत कुछ मोनोग्राफ प्रकाशित हुए हैं। लेकिन ये दशकों पुराने हैं और इन्हें अद्यतन नहीं किया गया है। जबकि अनुसूचित जातियों में कुछ समुदायों ने अपनी ही पहल पर लेखन का प्रयास किया है। ऐसे कुछ दस्तावेजों को सामाजिक अध्येता बद्रीनारायण ने गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक शोध संस्थान, झुंसी, इलाहाबाद के दलित संदर्भ केन्द्र में एकत्रित कराया है। लेकिन ऐसे समुदाय जो आदिवासी व दलित श्रेणियों में भी निचले पायदान पर हैं अथवा इनसे बाहर हैं और जिन्हें प्रायः घूमन्तू- अर्ध घूमन्तू कहकर अभिहित किया जाता है, उनके अतीत व वर्तमान को लेकर प्रामाणिक जानकारियों का लगभग अभाव है। इस दिशा में गंभीर प्रयास कम से कम मेरी जानकारी में तो नहीं हैं। ऐसे में जोधपुर के प्रो. नेमीचंद बोयत के कार्य की व्यापक सराहना होनी चाहिए। इन्होंने हाशिये के समुदायों पर तीन किताबें लिखी हैं: पहली - इतिहास के पन्नों में मेहतर, वाल्मीकि एवं चाण्डाल ; दूसरी - इतिहास के झरोखे में सांसी और तीसरी इतिहास के आइने में ब...

नरक में मोहलत -प्रणव प्रियदर्शी

कहानी प्रणव प्रियदर्शी की एक लंबी कहानी हम पहले मीमांसा में दे चुके हैं जिसे काफी सराहना मिली थी। उनकी यह कहानी प्रिन्ट मीडिया में प्रविष्ट पतनशीलता को उद्घाटित करती है। वैसे तो भारत के समूचे मीडिया का ही चरित्र बदल गया है। लेकिन यह बदलाव एक सच्चे आदमी की नैतिकता में कैसे सेंध लगाता है, यह कहानी इस परिघटना का विचलित कर देने वाला आख्यान है। नरक में मोहलत प्रणव प्रियदर्शी घर से निकलते समय ही अनिता ने कहा था, ‘बात अगर सिर्फ हम दोनों की होती तो चिंता नहीं थी। एक शाम खाकर भी काम चल जाता। लेकिन अब तो यह भी है। इसके लिए तो सोचना ही पड़ेगा।’ उसका इशारा उस बच्ची की ओर था जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वह घुटनों के बल चलते, मुस्कुराते, न समझ में आने लायक कुछ शब्द बोलते उसी की ओर बढ़ी चली आ रही थी। अनिता के स्वर में झलकती चिंता को एक तरफ करके अशोक ने बच्ची को उठा लिया और उसका मुंह चूमते हुए पत्नी अनिता से कहा, ‘बात तुम्हारी सही है। अब इसकी खुशी से ज्यादा बड़ा तो नहीं हो सकता न अपना ईगो। फिक्कर नॉट। इस्तीफा वगैरह कुछ नहीं होगा। जो भी रास्ता निकलेगा, उसे मंजूर कर लूंगा, ऐसा भी क्या है।’ बच...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

शिक्षा विमर्श के नए आयाम खोलती 'किताब'

कृति चर्चा  प्राचार्य एवं  प्रशासक रहे डॉ आर.डी सैनी लगभग चालीस वर्षों से साहित्य संसार में सक्रिय हैं । कविता ,उपन्यास एवं कथेतर विधाओं से गुजरते हुए 'किताब' उनकी दसवीं पुस्तक है । 'विचार प्रक्रिया ' और 'संज्ञानात्मक बोध ' का बच्चों में विकास कैसे हो ? इसका व्यावहारिक धरातल पर समाधान यह पुस्तक प्रस्तुत करती है   । डॉ. ममता चतुर्वेदी प्राचार्य है , जो कि लंबे समय से पठन-पाठन के साथ-साथ शिक्षा के व्यापक सरोकारों से जुड़ी रही हैंं । एक शिक्षिका की दृष्टि से डॉ. आर.डी सैनी की 'किताब' की यह समीक्षा , पाठकों को शिक्षा से जुड़े उन मूलभूत प्रश्नों एवं समस्याओं के समाधान समझने में मदद करेगी , जिनका सफलतापूर्वक सामना लेखक ने स्वयं किया है ।  यह पुस्तक समीक्षा 'किताब' के सभी आयामों को दृष्टिपात करते हुए पाठक को किताब की दहलीज तक ले जाती है । एक पुस्तक के रूप में  'कुछ यूं रचती है हमें "किताब", शिक्षा व बाल मनोविज्ञान पर आधारित भाव प्रधान पुस्तक है । इसमें लेखक डॉ आर.डी सैनी ने मानव मूल्य , नैतिकता, कर्तव्य एवं घटनाओं का मार्मिक चित्रण किया है...

बोनती : मोर्जुम लोयी

कहानी मोर्जुम लोयी ने अपने उपन्यास- मिनाम - से अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के स्त्री- संघर्षों की वास्तविकता को बडे फलक पर प्रस्तुत किया है। अभी वे अपने गाँव को केन्द्र में रखकर एक औपन्यासिक कृति पर काम कर रही हैं। उसी से एक मार्मिक अंश मीमांसा में दे रहे हैं। इसके जरिए आप मोर्जुम लोयी की संवेदनशील दृष्टि, समर्थ भाषा के साथ एक उद्वेलित करने वाले प्रसंग से रूबरू हो सकते हैं। बोनती/बोनी/भोनती ये सभी एक अर्थ का द्योतक है। अब बात आती है ये शब्द कहां से आया? या इसका अर्थ क्या है?  ‘भोनती’ असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है छोटी बहन । चूंकि असम अरुणाचल पड़ोसी राज्य है तो यहां के कई शब्द अरुणाचल प्रदेश की बोलियों में सम्मिलित हो गए है और कई बार उच्चारण बदल जाता है और वैसे ही ‘भोनती’ शब्द अरुणाचल में ‘बोनती’ बन गई।  असम की चाय के बागानों से आदिवासी लड़कियां, असमिया,कुलि-बंगाली आदि, तिराप-चाङलाङ से चाकमा लड़कियां आदि अरुणाचल के घरों में काम करती हुई पाएं जाते है। इन्हीं कामवालियों को यहां बोनती कहा जाता है। ये शब्द इस प्रदेश में इतनी रूढ़ हो गई है कि यहां के लड़कियों को असमि...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...

गांव की स्मृतियाँ - ज्ञान चंद बागड़ी

भूमंलीकरण और आर्थिक उदारवादी नीतियों ने गाँव, कृषि और पारंपरिक उद्यमों का भयावह हाशियाकरण किया है। कथाकार ज्ञानचंद बागडी अपनी स्मृतियों के गाँव को प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि अतीत का वह गाँव कोई आदर्श था लेकिन जिस तरह बदलाव आया, वह भी सहज नहीं कहा जा सकता। इसी संदर्भ में ये संस्मरण- लेख मीमांसा में प्रस्तुत किया जा रहा है। मेरा गाँव मेरे लिए दुनिया की सबसे सुंदर जगह है , जहां मेरा बचपन बीता था । गाँव और बचपन की स्मृतियाँ  मुझे रोमांचित कर देती हैं । दिल करता है कि उड़कर गाँव पहुंच जाऊं । यही कारण है कि समय निकालकर वहां जाता रहता हूँ । वहां बिताये हुए कुछ ही दिन मुझे पूरे साल के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं । मेरे लिए गाँव का मतलब है प्रकृति का साथ , खेत-खलिहान ,  जहाँ सुबह आपकी आँख मुर्गे की बांग या किसी पशु के रंभाने से खुले , जहां मोर नाचते हों , झिंगुरों की आवाज सुनी जा सके , रात में एक-एक तारा साफ दिखाई दे , अंधेरे का संगीत और सन्नाटा सुनाई दे , साझी विरासत हो और साझी ही बहन-बेटियां , सहयोग हो , सामाजिकता हो , सादा खाना हो , मोटा पहनावा हो । ऐसा ही तो था मेरा गाँव , सरल औ...

कविताएं : सत्यदेव बारहठ

सत्यदेव बारहठ एक छुपे हुए कवि थे। लंबे छुपाव और संकोच के बाद वे इस रूप में प्रकट हुए हैं। उनके कवि का स्वागत करते हुए हम उनकी कविताएँ मीमांसा में प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही, कविताओं पर सत्यनारायण की टिप्पणी है। सत्यदेव बारहठ की कविताएं अपने समय, समाज और स्वयं से रूबरू कविताएं हैं। इन कविताओ ंका फलक तीन साढ़े तीन दशक के बीच फैला हुआ है। हालांकि इस बीच कवि के विचार और स्वभाव में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया बल्कि वह अधिक प्रौढ़़ और ज्यादा निखरकर सामने आया है। इसीलिए ये कविताएं आज भी बराबर विश्वसनीय बनी हुई हैंै। कवि को तब भी यह विश्वास था कि - ’’तार वीणा के बजेंग/ कर्ण स्वर आनंद लेंगे/ मधुर वेला की प्रतीक्षा हेतु/ अब यह जागरण है/ जागरण है/ जागरण है।’’ चार दशक पहले लिखी कविता के ये अंश हैं तो सन् दो हजार में लिखी कविता की पंक्तियां हैं - ’’मनुष्य होने का अर्थ तलाशते/ हमारे हाथ यह सत्य लगा है/ कि हम हारें नहीं/ अपनी पूरी सामथ्र्य से/ मुकाबला करें/ मनुष्य के खिलाफ खड़ी/ ताकतों का/ मनुष्य को/ विवेकहीन, दीन-हीन, कातर/ बना देने वाली ताकतों का।’’ लेकिन दो हजार पांच तक आते आते कवि को लगता है कि - ’’सत...