सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सारिका पारीक 'जुवि' की कविताएँ

संभावना
सारिका पारीक 'जुवि' की कविताएँ रहस्य के एक अपरिभाषित आवरण से ढंकी रहती हैं। इनमें अन्तर्मन पर पडी यथार्थ की प्रतिच्छाया और प्रति- छवियां हैं। उन्हे समझ सकना थोडा मुश्किल होता है लेकिन उसी से जुवि की कविताओं के पाठ का रास्ता खुलता है।
इन कविताओं में दि ब्लडी कर्स का अभिशप्त अंधेरा है। कैसी विडम्बना है कि जुवि जैसी युवा कवि की कविताओं में मृत्यु की छाया जहां- तहां डोलती रहती है। यह अलग बात है कि इसी के कन्ट्रास्ट में वहाँ जीवन दीप्तिमान है। कविता और सृजन के प्रति जुवि का दृढ विश्वास चकित करता है और इससे उपजे बिम्ब एक ऊष्म और आवेशित प्रतीति से हमें आच्छादित कर देते हैं।


मैं मसखरा बनना चाहती थी
-----------------------------------

शीर्षाशन पर पहुँचकर
आइने में जब अपना  
बालिश्त जितना ही प्रतिबिंब देखा
एक सेकंड को विचार आया
नदियों का अस्तित्व सागर है
आंखों का खारा पानी कहां जाता होगा ?
शुभ अश्लेषा नक्षत्र में 
क्यों न आंखों को उसका पानी लौटा दिया जाएं
तेरा तुझ को अर्पण वाली तर्ज़ पर 
निस्सारता जब चरम शिखर पर हो
ऐसी ही अंट - शंट बिंब प्रज्वलित होते है
और प्रस्फुटित होता है 
व्यंग , ठहाका , अट्टहास.......
चूंकि विकृतियों में लिप्त मनुष्य के लिए
हँसना  अनैसर्गिक क्रिया था
मैं मसखरा बनना चाहती थी
अडूहल के फूलों से सुसज्जित स्यंदन पर तुरही बजाती
किसी शातिर मसखरे की माफ़िक
मेरे ठहाकों को गुरुत्वाकर्षण का वरदान मिल जाएं तो ?
आंतरिक समुचें दुख  मुंह से फेन बनकर बह निकलें
रजनी किंकरी बन द्वार पर गीत गुनगुनाती रहें
अफलातूनी अकल्पनीय अव्यवस्थित कल्पनाएं
चेतना लौटने के बाद
किसी अमर्त्य बीजक के खुरों से 
उड़ती विचारों की गर्द  भर ही  है ........

( सभी चित्र- अमित कल्ला )

मुझे मृत्यु भोज चाहिए
----------------------------

पहली बार मरने की जब सोची थी
सारूप्य
पहली बार लिखनें की भी सोची होंगी
दोनों ही विकल्प समदर्शी थे
जीने के लिए लिखना श्रेयस्कर था
जीवन का एकमात्र मूलमंत्र 
अलभ्यता सर्वश्रेष्ठ मानी गई
और कमतर दुत्कार दिया गया
इस भेड़चाल की शुरुआत किसने की ?
चींटी के मरने पर शोक नहीं हुआ करते
गधे बोझ ढोते ढोते कब दफना दिए गए किसी ने नहीं देखा
सिंधु घाटी सभ्यता में चींटियों की प्रार्थना सभाएं
गधों के मृत्यु भोज की कहीं व्याख्या नहीं
किंतु मुझे मृत्यु भोज और प्रार्थनाएं दोनों ही चाहिए
क्योंकि कविताएं ही वो चकमक पत्थर  थी
जिसनें गीली लकड़ियों को बुझने नहीं दिया
जिनकी कोई वृति नहीं थी
शोक सभा में उनकी कविताएं पढ़ी जाएंगी ....

एक नई उड़ान
-----------------

सबसे ज़्यादा
कविताएं
नींद न आने पर लिखी जाती होंगी
बगैर कोई आडम्बर के
तारों में लिपटी
प्रथम मिलन की रात्रि सी
लजाती सकुचाती
अबोल भावनाएं
रात्रि का वह अंतिम पहर
जब  मंदिरों के द्वार पर लटका
मनौतियों के सिंदूर से लीपा - पुता ताला
स्वयं के अस्तित्व की गणना कर रहा होता है
कितना धर्म शेष रह गया हैं ?
सामने फुटपाथ की दीवारों पर एक बच्चा
पक्के पेंट से रंगता
देश की प्रगति का कोई नया नारा
इन सारे मसलों  में खोया
दड़बे पर पड़ा
कनस्तर सा
सफेद पन्नों पर  अपनी वैमनस्यता
सिंचन करता
आत्मउन्नति हेतु
कलम से उड़ेल देना चाहता है
जो भोगा है उसने
निरुद्वेग हो
शेष निद्रा को आत्मसमर्पण कर
अचिर अवस्था में
अपने शब्दों से
चरम सूख को प्राप्त
कल्पना करता है
कुछ नए  संकल्पों का समाज
तिरोहित होती मानवता को
सबल होने की
अपने शब्दों को देने
एक नई उड़ान ...



मैं केवल लिख सकती हूं
----------------------------

दिमाग रिक्त
उंगलियां जड़ होने लगी है
ऊपर देखती हूं 
किसी बड़े सल्लुलोइड स्क्रीन पर
तुम नज़र आते हो
मेरे होंठ
तुम्हारें होठों पर 
तब तक 
समर्पित रहते है
जब तक उन्हें
किसी एंटीक फ्रेम में 
मड़ न लिया जाएं
हाथ की 
जकड़ हल्की न हो
जब तक मैं कलम न उठा लूं
कुछ लिखनें न लगूं
मैं केवल तुम्हें देख सकती हूं
सफेद पर्दे पर
तुम्हारा हँसना
और मुझे हँसाना
बाकी सारी दुनिया
खाली हो चुकी है
केवल हमारी आवाज़ें 
एक दूसरे से टकराकर
परस्पर मिल रही है
आंखें बंद है
मैं केवल लिख रही हूं
मेरे रोज़नामचों के किस्सों में
अब एक ही रील
अनवरत घूमती जा रही है
मैं खुश हूं
तुम्हारी ज़मीन पर
एक सुरक्षित सुखद अनुभव कर पाती हूं
मेरे अधखुले तितर बितर पंख
तुम्हें समेटना चाहते है
लिखना चाहते है
एक अपूर्ण पूरक प्रेम
जिसकी संतुष्टि 
मात्र तुमको सोचने में है
क्योंकि
तुम वेदना से उपजा 
समग्र निरंजन 
शाश्वत 
केवल प्रेम भाव भर  हो .....


दो ग़ज़ ज़मीन
----------------

प्रायश्चित 
हर बार चूक गया
आत्मा के प्रारब्ध में विद्रूपता की लकीरें हो तो
मिट्टी अनगढ़ ही धरी रह जाती है
भाव रिक्त कच्चे घड़े की भांति
उन पर चस्पाई हुई  गंदी झूठी उंगलियों के दाग़
एल्युमीनियम के तारों से हज़ार बार घिस चुकने के बाद भी
अरे ! और मैली हो गई
कोई ठौर नहीं
भौचकी सी
अधिरोपित चेतना के विदीर्ण स्वर
आह ! रक्षा देव
" कोरी चुनरिया आत्मा मोरी"
कोरापन अब मुक्ति की अच्च्युत अभिलाषा में
मांग रहा हाथ फैलाए
दो गज जमीन और मुट्ठी भर फूल


मेरी सबसे उदास कविताएं
----------------------

" द ब्लडी कर्स "
अंधेर घुप्प कमरें में
आवाज़े तैरती है
इनका कोई अर्थ नहीं
काली कथाओं की 
उज्ज्वल उदासियां
जिनकी दैविक संवेदनाओं के पास
कोई भाषा नहीं
वो रो सकती है
या लिख सकती है
मेरी कविताओं ने सारे आंसू चुरा कर
किसी निशाचर को
सस्ते दामों पर बेच दिए
रोना भूलकर कोई कब तक जिंदा रह पाएगा
घृणित कलुषित कविताओं का पोथा
जिनका कोई मैटर नहीं
अब मोटी दुखद डायरी बनती जा रही है
आस्थाओं का अडिग आधारस्तंभ
जो हमेशा दुख की हथेली पर पनपा
और फलता फूलता गया
इस श्वेत आत्मा को
विखंडित कर
खंडों में प्रेषित नहीं किया जा सकता
किताबें बिकने के लिए लिखी गई
लेकिन आत्मओं के विदीर्ण स्वर कौन पढ़ेगा ?
घातक सपनों की मेरी सबसे उदास कविताएं....


सपनों की श्रंद्धाजलि
---------------------
कभी पंखा देखा है ?
चारों पंख हाथ मिलाएं
अपना जड़त्वीय मान भंग नहीं होने देते
अपनी आवृत्ति के भीतर
स्वछंद विचरण करता
मानों चक्की चला रहा हो
देह का नमकीन पसीना
सुखाने का भरसक प्रयास
किंतु पेट की जठराग्नि 
शांत नहीं हो पा रही
बच्चियां गोल गोल रानी खेल रही है
घेरदार चुन्नटों से भरा फ्रॉक
घूम रहा अपनी खिंची भूरी पर
रेखा से बाहर निकली
और आउट .....
अर्थात सारांश यही था
किंतु
चलते पंखे के बीच औचक गौरैया का आना
चक्की में गेहूं के साथ घुन

घूमती गुड़िया को परे ढकेल देना
सब प्रारब्ध था ?
कितना दुखद था
प्रारब्ध के नाम पर
सपनों को श्रद्धांजलि देना...

सारिका पारीक ' जुवि'


रामगढ राजस्थान में जन्मी सारिका पारीक 'जुवि ' वर्तमान में मुंबई में रहती हैंं । प्रमुख पत्रिकाओं ,वेब पोर्टल एवं समाचार पत्रों में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित हुई है । ' सीप के मोती ' नामक काव्य संकलन भी प्रकाशित हो चुका है ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सर्वेश्वर की भेडिया और हिंस्र शंक्लें - राजाराम भादू

पूर्वकथन : लीलाधर मंडलोई ने वर्तमान साहित्य के शताब्दी कविता विशेषांक ( मई- जून,२०००) का संपादन किया था। इसमें शताब्दी की कुछ चुनी हुई कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणियाँ व लेख हैं जो अलग- अलग लोगों से लिखवाये गये थे। मैं ने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की भेडिया श्रृंखला पर लिखा था। इसे उलटते- पलटते लगा कि यह आज तो और भी मौजूं है। भगतसिंह की जेल में लिखी डायरी- ए मार्टायर्स नोटबुक ( इंडियन बुक क्रानिकल) का हिन्दी अनुवाद आ चुका है- शहीदे- आजम की जेल नोटबुक ( परिकल्पना प्रकाशन, लखनऊ)। इसमें भगतसिंह द्वारा मूल पृष्ठ ३९ में तिरछे लिखी ये पंक्तियां उद्धृत हैं- महान इसलिए महान हैं क्योंकि हम घुटनों पर हैं  आओ उठ खडे हों। पंक्तियों के लेखक का नाम नहीं है, बहुत संभव है ये स्वयं भगतसिंह की लिखी हों। सर्वेश्वर की इन कविताओं को पढते हुए मुझे लगता है, ये महानता के विरुद्ध साधारण जनों को उठ खडे होने के लिए आह्वान करती कविताएँ हैं। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने अपनी काव्य- यात्रा सोच के जिस धरातल से शुरू की थी, बाद में वे लगभग उसके विपरीत छोर पर छोर पर पहुँच गये थे। यहां वे आततायी शक्तियों के प्रतिपक्...

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

हाशिये के समुदाय तीन इतिवृत्त

हाशिये के समुदायों पर सामाजिक सांस्कृतिक सामग्री का नितांत अभाव मिलता है। आदिवासी समुदायों पर भारतीय नृतत्वशास्त्र सर्वेक्षण के अन्तर्गत कुछ मोनोग्राफ प्रकाशित हुए हैं। लेकिन ये दशकों पुराने हैं और इन्हें अद्यतन नहीं किया गया है। जबकि अनुसूचित जातियों में कुछ समुदायों ने अपनी ही पहल पर लेखन का प्रयास किया है। ऐसे कुछ दस्तावेजों को सामाजिक अध्येता बद्रीनारायण ने गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक शोध संस्थान, झुंसी, इलाहाबाद के दलित संदर्भ केन्द्र में एकत्रित कराया है। लेकिन ऐसे समुदाय जो आदिवासी व दलित श्रेणियों में भी निचले पायदान पर हैं अथवा इनसे बाहर हैं और जिन्हें प्रायः घूमन्तू- अर्ध घूमन्तू कहकर अभिहित किया जाता है, उनके अतीत व वर्तमान को लेकर प्रामाणिक जानकारियों का लगभग अभाव है। इस दिशा में गंभीर प्रयास कम से कम मेरी जानकारी में तो नहीं हैं। ऐसे में जोधपुर के प्रो. नेमीचंद बोयत के कार्य की व्यापक सराहना होनी चाहिए। इन्होंने हाशिये के समुदायों पर तीन किताबें लिखी हैं: पहली - इतिहास के पन्नों में मेहतर, वाल्मीकि एवं चाण्डाल ; दूसरी - इतिहास के झरोखे में सांसी और तीसरी इतिहास के आइने में ब...

नरक में मोहलत -प्रणव प्रियदर्शी

कहानी प्रणव प्रियदर्शी की एक लंबी कहानी हम पहले मीमांसा में दे चुके हैं जिसे काफी सराहना मिली थी। उनकी यह कहानी प्रिन्ट मीडिया में प्रविष्ट पतनशीलता को उद्घाटित करती है। वैसे तो भारत के समूचे मीडिया का ही चरित्र बदल गया है। लेकिन यह बदलाव एक सच्चे आदमी की नैतिकता में कैसे सेंध लगाता है, यह कहानी इस परिघटना का विचलित कर देने वाला आख्यान है। नरक में मोहलत प्रणव प्रियदर्शी घर से निकलते समय ही अनिता ने कहा था, ‘बात अगर सिर्फ हम दोनों की होती तो चिंता नहीं थी। एक शाम खाकर भी काम चल जाता। लेकिन अब तो यह भी है। इसके लिए तो सोचना ही पड़ेगा।’ उसका इशारा उस बच्ची की ओर था जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वह घुटनों के बल चलते, मुस्कुराते, न समझ में आने लायक कुछ शब्द बोलते उसी की ओर बढ़ी चली आ रही थी। अनिता के स्वर में झलकती चिंता को एक तरफ करके अशोक ने बच्ची को उठा लिया और उसका मुंह चूमते हुए पत्नी अनिता से कहा, ‘बात तुम्हारी सही है। अब इसकी खुशी से ज्यादा बड़ा तो नहीं हो सकता न अपना ईगो। फिक्कर नॉट। इस्तीफा वगैरह कुछ नहीं होगा। जो भी रास्ता निकलेगा, उसे मंजूर कर लूंगा, ऐसा भी क्या है।’ बच...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

शिक्षा विमर्श के नए आयाम खोलती 'किताब'

कृति चर्चा  प्राचार्य एवं  प्रशासक रहे डॉ आर.डी सैनी लगभग चालीस वर्षों से साहित्य संसार में सक्रिय हैं । कविता ,उपन्यास एवं कथेतर विधाओं से गुजरते हुए 'किताब' उनकी दसवीं पुस्तक है । 'विचार प्रक्रिया ' और 'संज्ञानात्मक बोध ' का बच्चों में विकास कैसे हो ? इसका व्यावहारिक धरातल पर समाधान यह पुस्तक प्रस्तुत करती है   । डॉ. ममता चतुर्वेदी प्राचार्य है , जो कि लंबे समय से पठन-पाठन के साथ-साथ शिक्षा के व्यापक सरोकारों से जुड़ी रही हैंं । एक शिक्षिका की दृष्टि से डॉ. आर.डी सैनी की 'किताब' की यह समीक्षा , पाठकों को शिक्षा से जुड़े उन मूलभूत प्रश्नों एवं समस्याओं के समाधान समझने में मदद करेगी , जिनका सफलतापूर्वक सामना लेखक ने स्वयं किया है ।  यह पुस्तक समीक्षा 'किताब' के सभी आयामों को दृष्टिपात करते हुए पाठक को किताब की दहलीज तक ले जाती है । एक पुस्तक के रूप में  'कुछ यूं रचती है हमें "किताब", शिक्षा व बाल मनोविज्ञान पर आधारित भाव प्रधान पुस्तक है । इसमें लेखक डॉ आर.डी सैनी ने मानव मूल्य , नैतिकता, कर्तव्य एवं घटनाओं का मार्मिक चित्रण किया है...

बोनती : मोर्जुम लोयी

कहानी मोर्जुम लोयी ने अपने उपन्यास- मिनाम - से अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के स्त्री- संघर्षों की वास्तविकता को बडे फलक पर प्रस्तुत किया है। अभी वे अपने गाँव को केन्द्र में रखकर एक औपन्यासिक कृति पर काम कर रही हैं। उसी से एक मार्मिक अंश मीमांसा में दे रहे हैं। इसके जरिए आप मोर्जुम लोयी की संवेदनशील दृष्टि, समर्थ भाषा के साथ एक उद्वेलित करने वाले प्रसंग से रूबरू हो सकते हैं। बोनती/बोनी/भोनती ये सभी एक अर्थ का द्योतक है। अब बात आती है ये शब्द कहां से आया? या इसका अर्थ क्या है?  ‘भोनती’ असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है छोटी बहन । चूंकि असम अरुणाचल पड़ोसी राज्य है तो यहां के कई शब्द अरुणाचल प्रदेश की बोलियों में सम्मिलित हो गए है और कई बार उच्चारण बदल जाता है और वैसे ही ‘भोनती’ शब्द अरुणाचल में ‘बोनती’ बन गई।  असम की चाय के बागानों से आदिवासी लड़कियां, असमिया,कुलि-बंगाली आदि, तिराप-चाङलाङ से चाकमा लड़कियां आदि अरुणाचल के घरों में काम करती हुई पाएं जाते है। इन्हीं कामवालियों को यहां बोनती कहा जाता है। ये शब्द इस प्रदेश में इतनी रूढ़ हो गई है कि यहां के लड़कियों को असमि...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...

गांव की स्मृतियाँ - ज्ञान चंद बागड़ी

भूमंलीकरण और आर्थिक उदारवादी नीतियों ने गाँव, कृषि और पारंपरिक उद्यमों का भयावह हाशियाकरण किया है। कथाकार ज्ञानचंद बागडी अपनी स्मृतियों के गाँव को प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि अतीत का वह गाँव कोई आदर्श था लेकिन जिस तरह बदलाव आया, वह भी सहज नहीं कहा जा सकता। इसी संदर्भ में ये संस्मरण- लेख मीमांसा में प्रस्तुत किया जा रहा है। मेरा गाँव मेरे लिए दुनिया की सबसे सुंदर जगह है , जहां मेरा बचपन बीता था । गाँव और बचपन की स्मृतियाँ  मुझे रोमांचित कर देती हैं । दिल करता है कि उड़कर गाँव पहुंच जाऊं । यही कारण है कि समय निकालकर वहां जाता रहता हूँ । वहां बिताये हुए कुछ ही दिन मुझे पूरे साल के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं । मेरे लिए गाँव का मतलब है प्रकृति का साथ , खेत-खलिहान ,  जहाँ सुबह आपकी आँख मुर्गे की बांग या किसी पशु के रंभाने से खुले , जहां मोर नाचते हों , झिंगुरों की आवाज सुनी जा सके , रात में एक-एक तारा साफ दिखाई दे , अंधेरे का संगीत और सन्नाटा सुनाई दे , साझी विरासत हो और साझी ही बहन-बेटियां , सहयोग हो , सामाजिकता हो , सादा खाना हो , मोटा पहनावा हो । ऐसा ही तो था मेरा गाँव , सरल औ...

कविताएं : सत्यदेव बारहठ

सत्यदेव बारहठ एक छुपे हुए कवि थे। लंबे छुपाव और संकोच के बाद वे इस रूप में प्रकट हुए हैं। उनके कवि का स्वागत करते हुए हम उनकी कविताएँ मीमांसा में प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही, कविताओं पर सत्यनारायण की टिप्पणी है। सत्यदेव बारहठ की कविताएं अपने समय, समाज और स्वयं से रूबरू कविताएं हैं। इन कविताओ ंका फलक तीन साढ़े तीन दशक के बीच फैला हुआ है। हालांकि इस बीच कवि के विचार और स्वभाव में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया बल्कि वह अधिक प्रौढ़़ और ज्यादा निखरकर सामने आया है। इसीलिए ये कविताएं आज भी बराबर विश्वसनीय बनी हुई हैंै। कवि को तब भी यह विश्वास था कि - ’’तार वीणा के बजेंग/ कर्ण स्वर आनंद लेंगे/ मधुर वेला की प्रतीक्षा हेतु/ अब यह जागरण है/ जागरण है/ जागरण है।’’ चार दशक पहले लिखी कविता के ये अंश हैं तो सन् दो हजार में लिखी कविता की पंक्तियां हैं - ’’मनुष्य होने का अर्थ तलाशते/ हमारे हाथ यह सत्य लगा है/ कि हम हारें नहीं/ अपनी पूरी सामथ्र्य से/ मुकाबला करें/ मनुष्य के खिलाफ खड़ी/ ताकतों का/ मनुष्य को/ विवेकहीन, दीन-हीन, कातर/ बना देने वाली ताकतों का।’’ लेकिन दो हजार पांच तक आते आते कवि को लगता है कि - ’’सत...