सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा विमर्श के नए आयाम खोलती 'किताब'

कृति चर्चा
 प्राचार्य एवं प्रशासक रहे डॉ आर.डी सैनी लगभग चालीस वर्षों से साहित्य संसार में सक्रिय हैं । कविता ,उपन्यास एवं कथेतर विधाओं से गुजरते हुए 'किताब' उनकी दसवीं पुस्तक है । 'विचार प्रक्रिया ' और 'संज्ञानात्मक बोध ' का बच्चों में विकास कैसे हो ? इसका व्यावहारिक धरातल पर समाधान यह पुस्तक प्रस्तुत करती है  ।
डॉ. ममता चतुर्वेदी प्राचार्य है , जो कि लंबे समय से पठन-पाठन के साथ-साथ शिक्षा के व्यापक सरोकारों से जुड़ी रही हैंं । एक शिक्षिका की दृष्टि से डॉ. आर.डी सैनी की 'किताब' की यह समीक्षा , पाठकों को शिक्षा से जुड़े उन मूलभूत प्रश्नों एवं समस्याओं के समाधान समझने में मदद करेगी , जिनका सफलतापूर्वक सामना लेखक ने स्वयं किया है ।
 यह पुस्तक समीक्षा 'किताब' के सभी आयामों को दृष्टिपात करते हुए पाठक को किताब की दहलीज तक ले जाती है ।
एक पुस्तक के रूप में  'कुछ यूं रचती है हमें "किताब", शिक्षा व बाल मनोविज्ञान पर आधारित भाव प्रधान पुस्तक है । इसमें लेखक डॉ आर.डी सैनी ने मानव मूल्य , नैतिकता, कर्तव्य एवं घटनाओं का मार्मिक चित्रण किया है जो मनोविज्ञान की कसौटी पर खरा उतरता है । 
पुस्तक का शीर्षक उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक है । अपनी आत्मकथात्मक कृति को लेखक ने 'पुस्तक' को समर्पित करके एक नई सकारात्मक शुरुआत की है । पुस्तक की भाषा सरल, सुबोध ,मर्मस्पर्शी एवं सारगर्भित है । पुस्तक के मुख्यपृष्ठ पर लिखा शीर्षक ही 'गागर में सागर' लोकोक्ति को चरितार्थ करता है ।
सामाजिक संदर्भ में प्रस्तुत कृति में मुख्य पात्र -रामजी (एक विद्यार्थी ) द्वारा लेखक ने पिछड़े ,गरीब, वंचित व अभावग्रस्त विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की ऐसी समस्याओं को उजागर किया है जो वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है । 'रैना मैडम' और 'पद्मा मैडम' जैसे विपरीत प्रभाव वाले चरित्रों के माध्यम से लेखक ने विद्यार्थियों के जीवन में अध्यापकों के व्यवहार के महत्व को प्रतिपादित किया है । 
उन्होंने अध्यापकों व समाज को संदेश दिया है कि कैसे संवेदनशील और असंवेदनशील व्यवहार पर एक विद्यार्थी का भविष्य टिका होता है । कैसे कुछ स्वार्थी शिक्षक 'गुरुसेवा ' के दम पर विद्यार्थियों को बिना पढ़े ही पास कर देते हैं और शिक्षा द्वारा प्राप्त लक्ष्यों की धज्जियां उड़ाते हैं । 
कैसे छोटे और मासूम विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में हिंसात्मक वातावरण में रहना पड़ता है , जिससे उनकी रुचि  और  सृजनात्मकता बाहर ही नहीं आ पाती ।
हमें समझना होगा कि हिंसा बच्चों में डर भले ही उत्पन्न कर दे लेकिन उनमें शिक्षक एवं अभिभावकों के प्रति प्रेम व सम्मान भाव उत्पन्न नहीं कर सकती । अतः आज संवेदनशील अध्यापकों की महत्ती आवश्यकता है । 
'प्रभात सर' जैसे शिक्षकों की दरकार समाज को हमेशा रहती है ।  क्योंकि ऐसे शिक्षक ही बालक में छिपी प्रतिभाओं का विकास कर सकते हैं । विद्यार्थियों को सफलताओं के सर्वोत्तम शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं । 
लेखक ने समाज को यह संदेश दिया है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक वर्ग एवं विद्यालय का वातावरण कैसा हो ।
लेखक की कृति आज की शैक्षिक समस्याएं , जैसे- 'ड्रॉपआउट', विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि शिक्षक , शिक्षक-शिक्षार्थी के मध्य संबंधों में संवेदनशीलता और मधुरता में कमी , शिक्षार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि व अवधान में गिरावट , विद्यार्थियों का नैराश्य और हताशा में डूब कर अवसाद में आना ही नहीं बल्कि कई बार तो घर से भागना व आत्महत्या कर लेने जैसे दर्दनाक हादसों की निरंतर वृद्घि ।

 इसके लिए हमारी दोषपूर्ण शिक्षा नीति एवं मूल्यांकन पद्धति भी काफी हद तक जिम्मेदार है । क्योंकि इनमें सृजनात्मकता , क्रियात्मकता , तार्किकता, नैतिकता तथा आत्मानुभूति एवं आत्माभिव्यक्ति जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों का अभाव है । इस कारण योग्य छात्र भी कभी-कभी असफल हो जाते हैं तथा घर विद्यालय व समाज द्वारा उपेक्षा व तिरस्कार की मार झेलते हैं ।
पारिवारिक संदर्भ में लेखक ने अभिभावकों को भी यह संदेश दिया है कि, वह अपने घर का वातावरण नीरज, बोझिल एवं भयावह ना बनाएं ।
 ऐसा होने से आपका बच्चा आपको ही अपनी समस्या व कष्ट नहीं बताएगा और संकट की घड़ी में बालक को उसका घर ही राहत नहीं पहुंचा पाएगा , परिणाम स्वरूप वह भटक जाएगा । बालकों के स्तर को ध्यान में रखकर ही विद्यालय का चुनाव करना चाहिए । हिंदी मीडियम में पढ़ कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे का एडमिशन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में करा के उसके भविष्य और भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए । अभिभावक बच्चों के संपर्क में रहकर उनके साथ मित्रवत व्यवहार करें ताकि वे उनसे कुछ भी ना छिपाएं और ना ही विपरीत परिस्थितियों में घर से पलायन करने की बात सोच पाएं । अभिभावकों का कर्तव्य है कि अपने बच्चों के विद्यालय से संबंधित न्यूनतम सुविधाओं को जुटाएं एवं उसके विद्यालय जाने की तैयारी इस प्रकार करें कि उसे हंसी का पात्र ना बनना पड़े । 
उन्हें बालकों का मन पढ़ने की भी कोशिश करनी चाहिए ताकि अपने बच्चों की मनोदशा को समझना आसान रहे । घर का वातावरण प्रेमपूर्ण, मित्रवत एवं भयमुक्त रखें क्योंकि घर में बीते बचपन की छाप बच्चे के मन और मस्तिष्क में ताउम्र बनी रहती है । बच्चे के लिए दुनिया में सबसे सुकून की जगह 'घर' ही हो सकता है ,मकान नहीं ।
 यह 'टार्जन की वापसी' पुस्तक का चमत्कार ही था ,क्योंकि इसे पढ़कर ही विद्यालय, पढ़ाई, शिक्षकों, पाठ्य पुस्तकों व सहपाठियों से हैरान -परेशान और हताश राम जी के जीवन की दशा और दिशा ही बदल जाती है । पुस्तक का जादू ही था कि घर से बहुत दूर भागने के लिए निकला हुआ राम जी स्वतः घर लौट आता है । 
उसकी जिंदगी में कल्पनालोक का दरवाजा इस प्रकार खुल जाता है कि वह ना सिर्फ कहानियां लिखने और सुनाने की क्षमता हासिल करता है बल्कि सर्जनात्मक ऊर्जा से सराबोर होकर इसका विस्फोट लेखन की अभिरुचि के रूप में सृजित करता है । हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पुस्तकें पढ़ कर बच्चों में जीवन की कठोर वास्तविकताओं को समझने की सामर्थ्य , उनसे जूझने की शक्ति और निरंतर आगे बढ़ते रहने का आत्मविश्वास बढ़ता है ,जिसके परिणाम स्वरूप वे इच्छित लक्ष्य प्राप्त करते हैं ।संघर्षपूर्ण सफलतम व्यक्तित्व के रूप में लेखक ने स्वयं को 'रामजी' एक विद्यार्थी के रूप में प्रतिष्ठित किया है ।उन्होंने विद्यार्थी द्वारा खुद की खोज ,क्षमता वर्धन और सीखने की स्वतंत्र प्रक्रियाओं पर दृष्टिपात कराते हुए यह बताने का प्रयास किया है कि इससे एक बालक के व्यक्तित्व का निर्माण कैसे होता है ।
 बालक में सीखने, याद करने और उसे संप्रेषित करने की क्षमता किस प्रकार अंकुरित, पल्लवित व विकसित होती है । लेखक ने एक संघर्षपूर्ण विद्यार्थी द्वारा संज्ञानात्मक क्रांति को उद्घाटित किया है । 
लेखक के सर्वगुण संपन्न व्यक्तित्व का ही कमाल है कि, उन्होंने अपनी पुस्तक को शैक्षिक विमर्श की खुली खिड़की के रूप में प्रस्तुत किया है । पुस्तक पाठक को आत्ममंथन और गहन चिंतन को विवश कर देती है ।
"कौन सोच सकता है कि वह अबोध, निरीह, हताश ,निराश, हक्का-बक्का और यहां-वहां मारा-मारा फिरने वाला राम जी एक दिन प्रदेश का चेयरमैन (लोक सेवा आयोग ) बनेगा । यह कि उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को लगभग 200 पुस्तकें उपलब्ध करवाएगा । यह कि वह खुद एक लेखक बनकर इस 'किताब' की रचना करेगा ।।।"
 उपयुक्त पंक्तियों द्वारा लेखक ने राम जी के रूप में समाज को यह स्पष्ट किया है कि बालक के बचपन को देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि वह भविष्य में क्या कर पाएगा । मामूली बालक को भी यदि उसके हिस्से की जमीन और आसमान दे दिया जाए तो वह अपनी सफलता के झंडे गाड़ सकता है ।
लेखक की वसीयत  के रूप में कृति के अंतिम पृष्ठ पर अंकित वसीयत वास्तव में समाज के लिए वसीयत ही सिद्ध होती है, जिसको हमें समझना है, संजोना है । इसके माध्यम से लेखक ने अपनी 'पुस्तक' को हमारे लिए समर्पित किया है । लेखक वसीयत द्वारा यह आशा करते हैं कि समाज सेवी, लेखक, विद्यालय -प्रशासन, शिक्षक वर्ग, शिक्षाविद् तथा अभिभावक परस्पर सहयोग करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार नवाचार करेंगे , लेखन कार्य करेंगे, जिसके प्रकाश में हमारा दिल, घर और दुनिया की गुणवत्ता और खूबसूरती में चार चांद लगेंगे ।
समीक्षक की दृष्टि से 'पुस्तक' का पुष्कल मूल्यांकन कृति कुछ यूं रखती है हमें किताब लेखन की हर कसौटी पर खरी उतरती है ।अपनी कृति द्वारा लेखक ने स्वयं को लहरों तक ही सीमित न रखकर सागर की गहराइयों को छूने का सफल प्रयास किया है । । यह कृति उनके अनुभवों का सर्जन है जो कि पुस्तक की प्राण वायु भी है । कृति द्वारा लेखक ने विद्यार्थियों एवं शिक्षा से जुड़े सभी लोगों के लिए पुस्तक के महत्व को उजागर किया है । लेखन कार्य से जुड़े शिक्षाविदों से लेखक ने आग्रह किया है कि वे ऐसी रुचिपूर्ण , मूल्यों पर आधारित, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक साहित्य का सृजन करें , ताकि 'रामजी' जैसे भूले भटके एवं हताश निराश बालकों का जीवन सफल हो सके ।
 यह एक विचारणीय प्रश्न है कि यदि राम जी को टार्जन की वापसी पुस्तक ना मिली होती तो उसके जीवन की क्या दशा होती ?  बाल अपराधी ?बाल मजदूरी ? अंग-भंग भिखारी या इसी प्रकार का कुछ और  ?..आत्महत्या ?... हमारी राय में यह पुस्तक प्रत्येक विद्यालय के पुस्तकालय में होनी चाहिए ताकि शिक्षक और शिक्षार्थी राम जी एवं अन्य शिक्षकों के चरित्र चित्रण द्वारा शिक्षा ग्रहण कर सके । परिणाम स्वरूप रामजी जैसे बालकों का सर्वांगीण विकास हो सके और उन्हें घर, विद्यालय , समाज ,व दुनिया से पलायन ना करना पड़े ।
सारांशतः लेखकीय मनोदशा यह रेखांकित करती है कि -"बालक जब प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ता है तो उसका मानसिक क्षितिज विस्तृत होता जाता है ,वह अपने चारों ओर प्रकृति जगत में जाने-अनजाने लोगों, जीवों , पदार्थों स्थानों और अनुभवों से परिचित होता जाता है, उसकी कल्पनाशीलता और सृजनशीलता की उड़ान ऊंची होती जाती है और साथ ही ऐसी पुस्तकों से उसकी भावनात्मक अनुभूतियां उत्तरोत्तर समृद्ध होती जाती है । 
यह पुस्तक अत्यंत प्रेरणादायी, मर्मस्पर्शी एवं सारगर्भित है, जिसे रामजी नाम के बच्चे की सक्सेस स्टोरी कहा जा सकता है ।
 यह कृति इस सवाल का जवाब देती है कि एक विद्यार्थी में सीखने, याद रखने और उसे संप्रेषित करने की क्षमता विकसित करने वाली शिक्षा कैसी होनी चाहिए ।
डॉ. ममता चतुर्वेदी
काउंसलर एवं प्राचार्या
टी.एस.एन.टी.टी .कॉलेज  अजमेर  (राजस्थान) 
ईमेल आईडी -mamtachaturvedi969@gmail.com
पुस्तक - 'किताब'
 लेखक डॉ. आर.डी.सैनी
 प्रकाशक -राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी
 मूल्य -110 ₹

टिप्पणियाँ

  1. यह पुस्तक न केवल पठनीय अपितु संग्ह णीय है। कृपया इसे कैसे हासिल कर सकते हैं?बताएं?

    जवाब देंहटाएं
  2. टीचर्स के लिए बहुत उपयोगी पुस्तक है

    जवाब देंहटाएं
  3. टीचर्स के लिए बहुत उपयोगी पुस्तक है

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर समीक्षा वास्तव में संवेदनशील अध्यापक ही छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न कर सकता है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

कविताएँ : मनमोहन भारती

कविताएँ हम तो उसे मनमोहन भारती के नाम से ही जानते हैं। जिन दिनों मैं मुम्बई महानगर में ( अखबार में भी ) था, मनमोहन भारती और केसर सिंह बिष्ट दो युवा और साहसी रिपोर्टर थे। उन्होंने ही रातों की यात्राओं में मेरी बम्बई से कुछ पहचान करायी। बाद में धीर गंभीर प्रणव प्रियदर्शी इस टीम में आये। वापस आने पर भी मुझे महानगर के हालचाल मिलते रहे। इनमें मनमोहन किसी किस्से कहानियों का उदात्त चरित्र लगता है। जैसे लंबे संकोच के बाद प्रणव ने अपनी कहानियों के बारे में बताया। वे मीमांसा में और फिर दूसरी जगह आयीं और सराही गयीं। मनमोहन तो जितने साहसी हैं, उतने ही विनम्र और शर्मीले। उसने भी अपने भीतर एक कवि को जज्ब किया हुआ था। हमें खुशी है कि वह भी मीमांसा के जरिए बाहर आ रहा है। कविता कुछ लंबा रियाज चाहती है। आप इन्हें एक सच्चे, जज्बाती किन्तु निर्भय व्यक्ति के अंतस की शक्ति के रूप में भी पढ सकते हैं।               - राजाराम भादू 1. अंधेरों से हिस्से करने लगा हूं मैं जिंदगी तुम ही से डरने लगा हूं मैं अंधेरों में ही उजाले नजर आने लगे हैं अंधेरों से दीए जलाने लगा हूं मैं ...

उत्तर- आधुनिकता के अन्तर्विरोध

उत्तर- आधुनिकता को लेकर भारत में और विशेष रूप से हिन्दी- क्षेत्र में बहुत भ्रम और आकर्षण है। सामान्यतः हमारे पास इसको लेकर बहुत आधी- अधूरी सूचनाएं हैं। ज्यादातर तो उत्तर- आधुनिकता की चर्चा बतौर फैशन की जाती है, उसे लेकर कोई गंभीर चिंतन और चिंता हमारे यहां लगभग अनुपस्थित है। इस संदर्भ में हम इस खतरनाक भ्रम पर कुछ विचार करना चाहेंगे। वास्तव में, उत्तर- आधुनिकता कोई एक विशिष्ट चिंतन- सरणि या विचारणा नहीं है, यह उत्तर- आधुनिक पाश्चात्य समाजों की विभिन्न चिंतन- सरणियों के एक समग्र दौर का नाम है। यह समय- विभाजन को, उसमें आए समस्त परिवर्तनकारी कारकों के परिप्रेक्ष्य को ठीक से समझने के लिए दी गयी एक संज्ञा है। पिछले दशकों में यूरोप में चिंतन, संस्कृति और सृजनात्मकता के क्षेत्र में ढेर सारी प्रवृत्तियाँ उभरीं। इन प्रवृत्तियों को उत्तर आधुनिकता की संज्ञा से अभिहित किया गया। उत्तर- आधुनिकता यदि एक विशिष्ट जीवन- दृष्टि है तो इस अर्थ में कि इसमें उत्तर- औद्योगिक दौर की उन्नत सभ्यताओं की प्रमुख लाक्षणिकताएं- उच्च तकनीक, वैश्विक बाजार, नव- उपनिवेशवाद और आर्थिक उदारीकरण तथा विश्व स्तर पर संस्कृतियों क...

कुकुछीना स्मृतियां - राजाराम भादू

प्रो. लालबहादुर वर्मा का असमय जाना बहुतों की तरह मेरे लिए भी वैयक्तिक क्षति है क्योंकि मेरे लिए भी वे मेन्टर व गाइड की तरह रहे, हालांकि मैं उनसे उतना संपर्क- संवाद में नहीं था। उनके साथ मेरी कुकुछीना की स्मृतियाँ अहम रही हैं, जहाँ मैं ने उन्हें कई रंगतों में देखा। वहाँ वे हरेक से व्यक्तिगत आत्मीय बातचीत कर रहे थे। सबसे हंसी- मजाक करते बोल- बतिया रहे थे तो कोरस में गा रहे थे और मधुर धुनों पर समूह- नृत्य में भी भागीदारी कर रहे थे। वे जितनी चिन्ता से प्रबंधन की छोटी- छोटी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे तो उतनी ही गंभीरता से विभिन्न सत्रों का संयोजन देख रहे थे। उनके उद्बोधन तो सदा अनुप्राणित करने वाले होते ही थे। उत्तराखण्ड की दूनागिरि पर्वतमाला में यह सुरम्य स्थान वर्मा जी ने ही खोजा था। कभी यूं ही भ्रमण करते वे इधर आ निकले थे और यह जगह उन्हें इतनी भायी कि अगले वर्ष से यहां मित्रों का एक समागम करने का तय किया जो तीन बार आयोजित किया गया। इसे मूर्त रूप देने में कुकुछीना के नेत्र वल्लभ जोशी का विशेष योगदान रहा। कुकुछीना को दो तरफ से घेरे दूनागिरि पर्वत के एक सिरे पर महावतार बाबाजी की गुफा है जिस...

अरुंधति राय से आशीष महर्षि की बातचीत

जानी-मानी लेखिका और बुकर सम्मान से सम्मानित अरुंधति राय जब भी कुछ लिखती हैं या फिर बोलती हैं तो वे विवादों से घिर जाती हैं। वे अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अरुंधति ने न सिर्फ विस्थापन पर बेबाकी से अपनी बात रखी बल्कि अयोध्या फैसले,केन्द्र सरकार और भाजपा कांग्रेस की नीतियों पर भी सवालिया निशान लगाया है। अरुंधति से खास बातचीत की आशीष महर्षि ने। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश- पूरे देश में बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में कहीं भी कोई भी बच्चों के अधिकारों की बात नहीं कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में बच्चे न तो घर वालों की प्राथमिकता में रहते हैं और न सरकार की। लोग खुद की जिंदगी को बचाने में ही लग जाते हैं। लेकिन सबसे अधिक अफसोस की बात यह है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हरेक के मूल अधिकारों की न सिर्फ रक्षा करे बल्कि वह देखे कि हर बच्चे को शिक्षा व स्वास्थ्य से जोड़ा जाए। लेकिन हो नहीं रहा है। विस्थापन को आप किस प्रकार से देखती हैं, खासतौर से जंगलों से जिन लोगों को बेदखल किया जा रहा है। संविधान में साफ शब...

समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान-1

रंगमंच  समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान -1                                         राघवेन्द्र रावत  समकालीन हिंदी रंगमंच के बारे में बात बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध से भी की जा सकती थी लेकिन मुझे लगता है कि उससे पूर्व के भारतीय रंगमंच के परिवर्तन की प्रक्रिया पर दृष्टिपात कर लेना ठीक होगा | उसी तरह राजस्थान के समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करने से पहले भारतीय हिंदी रंगमंच पर चर्चा करना जरूरी है, और उससे भी पहले यह जानना भी आवश्यक है कि वस्तुतः रंगमंच क्या है ?और रंगमंच के बाद हिंदी रंगमंच और उसके बाद समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करना एक उचित क्रम होगा भले ही यह मेरे अध्ययन की गरज ही लगे | राजस्थान के रंगमंच पर बात करना इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि इस पर हिंदी साहित्य की तरह चर्चा नहीं हुई चाहे वह आलोचना की दृष्टि से देखें या इसके इतिहास की नज़र से देखें | दो वर्ष पहले ‘जयरंगम’ नाट्य समारोह के एक सेशन में बोलते हुए वरिष्ठ रंग एवं फिल्म समीक्षक अजित राय ने कहा था-“ पता नहीं कौन सा नाटक...

बोनती : मोर्जुम लोयी

कहानी मोर्जुम लोयी ने अपने उपन्यास- मिनाम - से अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के स्त्री- संघर्षों की वास्तविकता को बडे फलक पर प्रस्तुत किया है। अभी वे अपने गाँव को केन्द्र में रखकर एक औपन्यासिक कृति पर काम कर रही हैं। उसी से एक मार्मिक अंश मीमांसा में दे रहे हैं। इसके जरिए आप मोर्जुम लोयी की संवेदनशील दृष्टि, समर्थ भाषा के साथ एक उद्वेलित करने वाले प्रसंग से रूबरू हो सकते हैं। बोनती/बोनी/भोनती ये सभी एक अर्थ का द्योतक है। अब बात आती है ये शब्द कहां से आया? या इसका अर्थ क्या है?  ‘भोनती’ असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है छोटी बहन । चूंकि असम अरुणाचल पड़ोसी राज्य है तो यहां के कई शब्द अरुणाचल प्रदेश की बोलियों में सम्मिलित हो गए है और कई बार उच्चारण बदल जाता है और वैसे ही ‘भोनती’ शब्द अरुणाचल में ‘बोनती’ बन गई।  असम की चाय के बागानों से आदिवासी लड़कियां, असमिया,कुलि-बंगाली आदि, तिराप-चाङलाङ से चाकमा लड़कियां आदि अरुणाचल के घरों में काम करती हुई पाएं जाते है। इन्हीं कामवालियों को यहां बोनती कहा जाता है। ये शब्द इस प्रदेश में इतनी रूढ़ हो गई है कि यहां के लड़कियों को असमि...

विजयदशमी - रेखा चटर्जी

कहानी नयी सभ्यता द्वारा प्रदत्त संघातिक बीमारियों और उनके महंगे उपचार अल्प- आय वर्ग के परिवारों को तबाही की ओर धकेल रहे हैं। इसके विरुद्ध भी महिलाएं ही असीम धैर्य और अदम्य जिजीविषा से लड रही हैं। रेखा चटर्जी की कहानी में यह यथार्थ मार्मिकता में उभरता है, साथ ही बहनापा ( सिस्टरहुड ) भी  रूप  एक शक्ति के   रूप में उद्घाटित होता है। मीमांसा में स्वागत है रेखा ! दुर्गा माँ के बोधोन के साथ ही आज से दुर्गा पूजा शुरू हो गयी थी। हर बंगाली परिवार के घर में उल्लास का माहौल था, लेकिन भाव्या के लिए यह दिन पिछले कई दिनों की तरह भारी था। सौरभ की किडनी की बीमारी ने उसके परिवार के उत्साह और उल्लास को जैसे नजर लगा दी हो। कब सौरभ की दोनों किडनी खराब हो गयीं पता ही नहीं चला। सौरभ में तो कोई ऐब भी नहीं था। उसने शराब, गुटखा या सिगरेट के कभी हाथ भी नहीं लगाया, फिर ऐसा कैसे हुआ। लेकिन हकीकत यही थी कि सौरभ की दोनों किडनी डैमेज हो चुकी थीं और आज वो अस्पताल में जिन्दगी और मौत से संघर्ष करते हुए डायलिसिस के भरोसे एक नई जिन्दगी की पाने की उम्मीद में जी रहा था। ऐसे में भी भाव्या अस्पताल में भर्ती पति...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...