सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लुप्त होते ललित निबंध भाग -एक


राजाराम भादू
हमें इस ओर भी एक नज़र जरूर डाल लेनी चाहिए कि इस समय ललित निबंध की  स्थिति क्या है। इसके लिये हमें बहुत तकलीफ नहीं उठानी होगी, बल्कि हम बहुत जल्दी यह निष्कर्ष दे देंगे कि ललित निबंध शीघ्र लुप्त हो जाने वाली विधा है। ललित निबंध जैसी विधा का क्षरण एक गंभीर घटना है, यदि हम हिन्दी को एक ठोस धरातल प्रदान करने में ललित निबंध की ऐतिहासिक महत्ता को समझते हैं। ललित निबंध की स्थिति प्रकारान्तर से यह दर्शाती है कि हिन्दी में गंभीर और कलात्मक गद्य एक खतरनाक संकट की स्थिति में है। जिस समीक्षा की हम आज अपेक्षा करते हैं, क्या वह सबसे गंभीर और सरस गद्य नहीं होती? इसका क्या कारण है कि आज कोई लेखक ललित निबंध नहीं लिखना चाहता और न केवल आलोचना।

आखिर कोई पत्रिका कविता या कहानी से इतर विशेषांक निकालने में ज्यादा दिलचस्पी क्यों नहीं लेती, जबकि हिन्दी में साहित्यिक पत्रिकाओं की कमी नहीं है। ऐसा क्यों है कि संपादक सिर्फ कविता या कहानी के संकट की समस्या उठाते हैं,  अथवा आलोचना के गतिरोध का मामला उठाया जाता है? लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि किसी विधा को समग्र परिप्रेक्ष्य से काटकर किन्हीं सुसंगत निष्कर्षों तक नहीं पहुंचा जा सकता। विधा की स्थिति समूचे साहित्य के समानांतर होती है। सृजन के परिदृश्य  की जडता , मंथरता या ऊहापोह की स्थिति में किसी विधा विशेष के निरपेक्ष फलते- फूलते जाने की कल्पना कैसे की जा सकती है, लेकिन ऐसा होता रहा है। समीक्षा पर विचार करते हुए भी गद्य- लेखन की दशा पर हल्की- सी नज़र भी नहीं डाली गयी।

ललित निबंध तो लुप्त हो ही रहे हैं, अन्य गद्य- विधाओं का हाल भी ठीक नहीं है। संस्मरण, रेखाचित्र,  रिपोर्ताज, डायरी आदि कहानी से इतर गद्य- विधाएं गर्दिश में गुजर रही हैं। क्या इसके लिए यही कहा जा सकता है कि हिन्दी में इनके पाठक नहीं हैं। या यह कि कोई कथाकार अथवा कवि यह सब क्यों लिखे, अलग-अलग विधाओं में टांग फंसाता फिरे? इससे तो यही प्रमाणित होता है कि हम साहित्य में जिस कंपार्टमेंटलाइजेशन से डर रहे थे, वह हो रहा है। यदि ऐसा खंड- विभाजन है तो यह बहुत खराब बात है क्योंकि यह स्थिति सृजन- परिदृश्य की प्रकृति के प्रतिकूल है। साहित्य- सृजन में विधाओं के मध्य उन्मुक्त आवाजाही रही है ‌‌‌। किसी विधा  को दोयम श्रेणी प्रदान कर हम गैर- जनतांत्रिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करते हैं और अभिव्यक्ति के एक मौलिक तरीके को हतोत्साहित करते हैं। कहीं हिन्दी में जाने-  अनजाने ऐसा ही तो नहीं हुआ है।

हिन्दी साहित्य के इतिहास में एक दौर ऐसा भी रहा है, जब भाषा के स्थापत्य और विधाओं के विकास में साहित्यकारों ने दिन- रात एक किया। हिन्दी साहित्य की तमाम विधाओं को समर्थ और समृद्ध किया गया ताकि किसी भी अन्य प्रतिष्ठित देशी- विदेशी भाषा से इसकी तुलना की जा सके। लगता है, आजादी के दो दशक बाद मोहभंग के जिस दौर की बात की जाती है उसमें हिन्दी भाषा के निर्माण और साहित्य सर्जना का वह उत्साह जाता रहा। जबकि होना तो यह चाहिए था कि सृजन की और- और विधाएं तथा रूपाकार सामने आते। यथार्थ जितना जटिल और विरूपित हुआ है, अन्तर्वस्तु जितनी उलझी और भ्रमावृत है,अभिव्यक्ति के रूप उतने ही ज्यादा सीमित और सपाट होते गये हैं। क्या यह जीवन में यथास्थिति की स्वीकृति और सरलीकरण को अपनाने की सामान्य होती जा रही प्रवृत्ति का प्रतिबिंबिन तो नहीं है? हम परंपरा का पुनरावलोकन इस अर्थ में क्यों नहीं करना चाहते? कलाएं एक व्यापक और खुले नजरिये की मांग भी तो करती हैं।

डा. नामवरसिंह ने आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंधकार स्वरूप पर विचार करते हुए मांतेन का जिक्र किया है: आखिर मांतेन से पहले यूरोप में भी "एसे" कहां था? और जब वह गद्य की एक विधा बनकर बेकन से हैजलिट तक पहुंचा तो क्या वह अपनी प्राणवत्ता में मांतेन का ही " एसे" रह गया था? दरअसल इस विधा के जन्म का संबंध एक निश्चित सांस्कृतिक वातावरण और एक निश्चित मानसिकता के मनुष्य से है। ( दूसरी परंपरा की खोज) आगे नामवर जी कलाओं के इतिहासविद केनेथ क्लार्क की अत्यंत लोकप्रिय पुस्तक सिविलाइजेशन (१९६९) से उस वातावरण और उस मनुष्य की याद को उद्धृत करते हैं: सोलहवीं सदी के मध्य में कोई समझदार और खुले दिमाग का आदमी क्या कर सकता था? चुपाई मारे एकान्त में काम करे, बाहर से हां- हां करे,  अंदर स्वतंत्र रहे। यह स्थिति आज के मनुष्य की स्थिति से कितनी मेल खाती है। तब मांतेन पर केनेथ की टिप्पणी ललित निबंध के प्रसंग में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है: अतीत में आत्म परीक्षा पीडादायी और पश्चाताप पूर्ण थी, मांतेन के लिए वह आनंददायक थी। उसने " एसे" का आविष्कार इसी कार्य के लिए किया।

मांतेन और बेकन ने अंग्रेजी के " एसे" को परिभाषित करते हुए इसे विचारों की खुली उड़ान और कल्पना की उन्मुक्त उड़ान कहा था। हमारे यहाँ इसे कहा गया " निबन्ध "। यह कितना प्रीतिकर तथ्य है कि हमें इस शब्द और विधा के सूत्र संस्कृत में मिले। संस्कृत में ही गद्य को कवि का निकष कहा गया है। जब निबन्ध ने साहित्य का अतिक्रमण कर लेखन की एक स्वतंत्र विधा का रूप अख्तियार कर लिया तो इसे साहित्य में अलग से दिखाने के लिए कहा गया- ललित निबंध।

हमारे बडे रचनाकारों ने गद्य को अपने श्रम और मेधा से पोषित किया और हिन्दी को श्रेष्ठ ललित निबंध दिये। आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के निबंधों को याद करें तो इस विधा का आकर्षण और सामर्थ्य साफ- साफ पता चल जाती है। लेकिन इसके बाद ललित निबंध के संदर्भ में सिर्फ दो- तीन नाम और याद आते हैं- विवेकीराय, कुबेरनाथ राय और विद्यानिवास मिश्र। इसके बाद कितने लोगों ने इस विधा को समर्पण भाव से अपनाया? यह सुनकर तो आशंका होती है कि ललित निबंध कहीं गुजरे जमाने की चीज तो नहीं होने जा रहे?

गद्य विचार का संवाहक है। यहाँ चिन्तन और विश्लेषण की गुंजाइश है। फिर ललित निबंध में विचार की उड़ान भरना संभव है। द्विवेदी जी की विचार - प्रक्रिया में ये उद्धरण दृष्टव्य हैं: देवदारू के बार-बार कंपित होते रहने में एक प्रकार की मस्ती है, कुटज वैसे तो अदना- सा फूल है पर ऐसा मनस्वी और मस्त कि कठोर पाषाण को भेदकर , पाताल की छाती चीरकर और झंझा- तूफान  को रगडकर जीने का रस खींच लेता है; कालिदास का दुलारा शिरीष तो ऐसा है कि जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हजरत न जाने कहां से अपना रस खींचते रहते हैं। ( वही) तो क्या अब विचार- प्रक्रिया का अंत हो गया? क्या यह समय विचार के ह्रास का है? यदि किसी विचारधारा का अंत हो भी गया तो क्या यह मान लेना चाहिए कि विचार मात्र का अंत हो गया? क्या विचारों की भिन्नता के जनतंत्र में विचार शून्यता की स्थिति पैदा हो गयी है अथवा विचारों की उड़ान के लिए अवकाश नहीं है?

( जारी)

टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही दुःख की बात है की जिस विधा से गद्य साहित्य का परिष्कार हुआ उसे ही आज अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

कविताएँ : मनमोहन भारती

कविताएँ हम तो उसे मनमोहन भारती के नाम से ही जानते हैं। जिन दिनों मैं मुम्बई महानगर में ( अखबार में भी ) था, मनमोहन भारती और केसर सिंह बिष्ट दो युवा और साहसी रिपोर्टर थे। उन्होंने ही रातों की यात्राओं में मेरी बम्बई से कुछ पहचान करायी। बाद में धीर गंभीर प्रणव प्रियदर्शी इस टीम में आये। वापस आने पर भी मुझे महानगर के हालचाल मिलते रहे। इनमें मनमोहन किसी किस्से कहानियों का उदात्त चरित्र लगता है। जैसे लंबे संकोच के बाद प्रणव ने अपनी कहानियों के बारे में बताया। वे मीमांसा में और फिर दूसरी जगह आयीं और सराही गयीं। मनमोहन तो जितने साहसी हैं, उतने ही विनम्र और शर्मीले। उसने भी अपने भीतर एक कवि को जज्ब किया हुआ था। हमें खुशी है कि वह भी मीमांसा के जरिए बाहर आ रहा है। कविता कुछ लंबा रियाज चाहती है। आप इन्हें एक सच्चे, जज्बाती किन्तु निर्भय व्यक्ति के अंतस की शक्ति के रूप में भी पढ सकते हैं।               - राजाराम भादू 1. अंधेरों से हिस्से करने लगा हूं मैं जिंदगी तुम ही से डरने लगा हूं मैं अंधेरों में ही उजाले नजर आने लगे हैं अंधेरों से दीए जलाने लगा हूं मैं ...

उत्तर- आधुनिकता के अन्तर्विरोध

उत्तर- आधुनिकता को लेकर भारत में और विशेष रूप से हिन्दी- क्षेत्र में बहुत भ्रम और आकर्षण है। सामान्यतः हमारे पास इसको लेकर बहुत आधी- अधूरी सूचनाएं हैं। ज्यादातर तो उत्तर- आधुनिकता की चर्चा बतौर फैशन की जाती है, उसे लेकर कोई गंभीर चिंतन और चिंता हमारे यहां लगभग अनुपस्थित है। इस संदर्भ में हम इस खतरनाक भ्रम पर कुछ विचार करना चाहेंगे। वास्तव में, उत्तर- आधुनिकता कोई एक विशिष्ट चिंतन- सरणि या विचारणा नहीं है, यह उत्तर- आधुनिक पाश्चात्य समाजों की विभिन्न चिंतन- सरणियों के एक समग्र दौर का नाम है। यह समय- विभाजन को, उसमें आए समस्त परिवर्तनकारी कारकों के परिप्रेक्ष्य को ठीक से समझने के लिए दी गयी एक संज्ञा है। पिछले दशकों में यूरोप में चिंतन, संस्कृति और सृजनात्मकता के क्षेत्र में ढेर सारी प्रवृत्तियाँ उभरीं। इन प्रवृत्तियों को उत्तर आधुनिकता की संज्ञा से अभिहित किया गया। उत्तर- आधुनिकता यदि एक विशिष्ट जीवन- दृष्टि है तो इस अर्थ में कि इसमें उत्तर- औद्योगिक दौर की उन्नत सभ्यताओं की प्रमुख लाक्षणिकताएं- उच्च तकनीक, वैश्विक बाजार, नव- उपनिवेशवाद और आर्थिक उदारीकरण तथा विश्व स्तर पर संस्कृतियों क...

कुकुछीना स्मृतियां - राजाराम भादू

प्रो. लालबहादुर वर्मा का असमय जाना बहुतों की तरह मेरे लिए भी वैयक्तिक क्षति है क्योंकि मेरे लिए भी वे मेन्टर व गाइड की तरह रहे, हालांकि मैं उनसे उतना संपर्क- संवाद में नहीं था। उनके साथ मेरी कुकुछीना की स्मृतियाँ अहम रही हैं, जहाँ मैं ने उन्हें कई रंगतों में देखा। वहाँ वे हरेक से व्यक्तिगत आत्मीय बातचीत कर रहे थे। सबसे हंसी- मजाक करते बोल- बतिया रहे थे तो कोरस में गा रहे थे और मधुर धुनों पर समूह- नृत्य में भी भागीदारी कर रहे थे। वे जितनी चिन्ता से प्रबंधन की छोटी- छोटी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे तो उतनी ही गंभीरता से विभिन्न सत्रों का संयोजन देख रहे थे। उनके उद्बोधन तो सदा अनुप्राणित करने वाले होते ही थे। उत्तराखण्ड की दूनागिरि पर्वतमाला में यह सुरम्य स्थान वर्मा जी ने ही खोजा था। कभी यूं ही भ्रमण करते वे इधर आ निकले थे और यह जगह उन्हें इतनी भायी कि अगले वर्ष से यहां मित्रों का एक समागम करने का तय किया जो तीन बार आयोजित किया गया। इसे मूर्त रूप देने में कुकुछीना के नेत्र वल्लभ जोशी का विशेष योगदान रहा। कुकुछीना को दो तरफ से घेरे दूनागिरि पर्वत के एक सिरे पर महावतार बाबाजी की गुफा है जिस...

अरुंधति राय से आशीष महर्षि की बातचीत

जानी-मानी लेखिका और बुकर सम्मान से सम्मानित अरुंधति राय जब भी कुछ लिखती हैं या फिर बोलती हैं तो वे विवादों से घिर जाती हैं। वे अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अरुंधति ने न सिर्फ विस्थापन पर बेबाकी से अपनी बात रखी बल्कि अयोध्या फैसले,केन्द्र सरकार और भाजपा कांग्रेस की नीतियों पर भी सवालिया निशान लगाया है। अरुंधति से खास बातचीत की आशीष महर्षि ने। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश- पूरे देश में बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में कहीं भी कोई भी बच्चों के अधिकारों की बात नहीं कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में बच्चे न तो घर वालों की प्राथमिकता में रहते हैं और न सरकार की। लोग खुद की जिंदगी को बचाने में ही लग जाते हैं। लेकिन सबसे अधिक अफसोस की बात यह है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हरेक के मूल अधिकारों की न सिर्फ रक्षा करे बल्कि वह देखे कि हर बच्चे को शिक्षा व स्वास्थ्य से जोड़ा जाए। लेकिन हो नहीं रहा है। विस्थापन को आप किस प्रकार से देखती हैं, खासतौर से जंगलों से जिन लोगों को बेदखल किया जा रहा है। संविधान में साफ शब...

समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान-1

रंगमंच  समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान -1                                         राघवेन्द्र रावत  समकालीन हिंदी रंगमंच के बारे में बात बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध से भी की जा सकती थी लेकिन मुझे लगता है कि उससे पूर्व के भारतीय रंगमंच के परिवर्तन की प्रक्रिया पर दृष्टिपात कर लेना ठीक होगा | उसी तरह राजस्थान के समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करने से पहले भारतीय हिंदी रंगमंच पर चर्चा करना जरूरी है, और उससे भी पहले यह जानना भी आवश्यक है कि वस्तुतः रंगमंच क्या है ?और रंगमंच के बाद हिंदी रंगमंच और उसके बाद समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करना एक उचित क्रम होगा भले ही यह मेरे अध्ययन की गरज ही लगे | राजस्थान के रंगमंच पर बात करना इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि इस पर हिंदी साहित्य की तरह चर्चा नहीं हुई चाहे वह आलोचना की दृष्टि से देखें या इसके इतिहास की नज़र से देखें | दो वर्ष पहले ‘जयरंगम’ नाट्य समारोह के एक सेशन में बोलते हुए वरिष्ठ रंग एवं फिल्म समीक्षक अजित राय ने कहा था-“ पता नहीं कौन सा नाटक...

बोनती : मोर्जुम लोयी

कहानी मोर्जुम लोयी ने अपने उपन्यास- मिनाम - से अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के स्त्री- संघर्षों की वास्तविकता को बडे फलक पर प्रस्तुत किया है। अभी वे अपने गाँव को केन्द्र में रखकर एक औपन्यासिक कृति पर काम कर रही हैं। उसी से एक मार्मिक अंश मीमांसा में दे रहे हैं। इसके जरिए आप मोर्जुम लोयी की संवेदनशील दृष्टि, समर्थ भाषा के साथ एक उद्वेलित करने वाले प्रसंग से रूबरू हो सकते हैं। बोनती/बोनी/भोनती ये सभी एक अर्थ का द्योतक है। अब बात आती है ये शब्द कहां से आया? या इसका अर्थ क्या है?  ‘भोनती’ असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है छोटी बहन । चूंकि असम अरुणाचल पड़ोसी राज्य है तो यहां के कई शब्द अरुणाचल प्रदेश की बोलियों में सम्मिलित हो गए है और कई बार उच्चारण बदल जाता है और वैसे ही ‘भोनती’ शब्द अरुणाचल में ‘बोनती’ बन गई।  असम की चाय के बागानों से आदिवासी लड़कियां, असमिया,कुलि-बंगाली आदि, तिराप-चाङलाङ से चाकमा लड़कियां आदि अरुणाचल के घरों में काम करती हुई पाएं जाते है। इन्हीं कामवालियों को यहां बोनती कहा जाता है। ये शब्द इस प्रदेश में इतनी रूढ़ हो गई है कि यहां के लड़कियों को असमि...

विजयदशमी - रेखा चटर्जी

कहानी नयी सभ्यता द्वारा प्रदत्त संघातिक बीमारियों और उनके महंगे उपचार अल्प- आय वर्ग के परिवारों को तबाही की ओर धकेल रहे हैं। इसके विरुद्ध भी महिलाएं ही असीम धैर्य और अदम्य जिजीविषा से लड रही हैं। रेखा चटर्जी की कहानी में यह यथार्थ मार्मिकता में उभरता है, साथ ही बहनापा ( सिस्टरहुड ) भी  रूप  एक शक्ति के   रूप में उद्घाटित होता है। मीमांसा में स्वागत है रेखा ! दुर्गा माँ के बोधोन के साथ ही आज से दुर्गा पूजा शुरू हो गयी थी। हर बंगाली परिवार के घर में उल्लास का माहौल था, लेकिन भाव्या के लिए यह दिन पिछले कई दिनों की तरह भारी था। सौरभ की किडनी की बीमारी ने उसके परिवार के उत्साह और उल्लास को जैसे नजर लगा दी हो। कब सौरभ की दोनों किडनी खराब हो गयीं पता ही नहीं चला। सौरभ में तो कोई ऐब भी नहीं था। उसने शराब, गुटखा या सिगरेट के कभी हाथ भी नहीं लगाया, फिर ऐसा कैसे हुआ। लेकिन हकीकत यही थी कि सौरभ की दोनों किडनी डैमेज हो चुकी थीं और आज वो अस्पताल में जिन्दगी और मौत से संघर्ष करते हुए डायलिसिस के भरोसे एक नई जिन्दगी की पाने की उम्मीद में जी रहा था। ऐसे में भी भाव्या अस्पताल में भर्ती पति...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...