सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बोनती : मोर्जुम लोयी

कहानी
मोर्जुम लोयी ने अपने उपन्यास- मिनाम - से अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के स्त्री- संघर्षों की वास्तविकता को बडे फलक पर प्रस्तुत किया है। अभी वे अपने गाँव को केन्द्र में रखकर एक औपन्यासिक कृति पर काम कर रही हैं। उसी से एक मार्मिक अंश मीमांसा में दे रहे हैं। इसके जरिए आप मोर्जुम लोयी की संवेदनशील दृष्टि, समर्थ भाषा के साथ एक उद्वेलित करने वाले प्रसंग से रूबरू हो सकते हैं।

बोनती/बोनी/भोनती ये सभी एक अर्थ का द्योतक है। अब बात आती है ये शब्द कहां से आया? या इसका अर्थ क्या है? 
‘भोनती’ असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है छोटी बहन । चूंकि असम अरुणाचल पड़ोसी राज्य है तो यहां के कई शब्द अरुणाचल प्रदेश की बोलियों में सम्मिलित हो गए है और कई बार उच्चारण बदल जाता है और वैसे ही ‘भोनती’ शब्द अरुणाचल में ‘बोनती’ बन गई। 
असम की चाय के बागानों से आदिवासी लड़कियां, असमिया,कुलि-बंगाली आदि, तिराप-चाङलाङ से चाकमा लड़कियां आदि अरुणाचल के घरों में काम करती हुई पाएं जाते है। इन्हीं कामवालियों को यहां बोनती कहा जाता है। ये शब्द इस प्रदेश में इतनी रूढ़ हो गई है कि यहां के लड़कियों को असमिया लोग कभी-कभी भोनती कहकर बुलाने पर ये लोग नाराज हो जाते है। उन्हें लगता है कि वे उन्हें कामवाली समझते है। 
ताकाम के घर में उसकी बीवी और चार बच्चें और उनकी बोनती नीलम रहती है। नीलम पिछले नौ सालों से ताकाम के घर रह रही है। उनके बड़े बेटे का जन्म से लेकर। उस वक्त नीलम मात्र आठ साल की थी। शराबी बाप और बीमार मां अपने पांच बच्चों को पालने में असमर्थ थे इसलिए बड़ी बेटी नीलम को बीस हज़ार में बेच दिया। तब नीलम नासमझ थी। अच्छा-बुरा जो भी हो उसे कोई शिकायत नहीं है। कम से कम यहां दिन में तीनों वक्त खाना मिल जाता है। मालिक के बच्चों की देखभाल करते हुए उसे उनके बचे चिप्स और चॉकलेट भी खाने को मिलता है। हां, मालकिन द्वारा बीच-बीच में पिटा भी जाता है किंतु उसे कोई शिकायत नहीं, पीटते तो उसके शराबी बाप भी थे। नीलम यहां आकर ‘यालम’ के नाम से जाना जाता है। मालिक के बच्चें भी उसे ‘यालम दीदी’ कहकर बुलाते है।
शुरु-शुरु में यालम चोरी कर-करके खाती थी। कभी-कभी अचानक से पुकारा जाने पर गरम मीट के टुकड़ों को तुरंत निकलने पर गले में दर्द, मुंह में जलन और आंखों में आंसू आ जाते थे। वह जितना भी खाते उसका मन नहीं भरता था। कभी घर में मेहमान के आने पर प्लेट में बचे मीट-मछलियों पर यूं टूट पड़ते जैसे जन्मों से भूखी हों। एक बार मालकिन उसने मालकिन को कहते सुना, ये लोग शुरु-शुरु में बहुत खाते है,लेकिन बाद में थक जाते है और सामान्य हो जाता है। और ऐसा हुआ भी। नीलम दोनों को भैया-भाभी कहकर बुलाती थी किंतु वह उन्हें माता-पिता के समान दर्ज़ा देती थी। आजतक उन्होंने पूरी लगन के घर का सब काम करती आई है किंतु आज बात कुछ और है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह करेतो क्या करे? किसे अपनी मन की बात बताए?
उसने भाभी को बताने की सोची। डरते-डरते उसने अपना पग बढ़ाया, किंतु भाभी अपने दोस्तों के साथ बैठकर पत्तें खेल रही थी। उसे देखते ही कहा,- 
“ यालम जा एक कड़क चाय ले आ। “ “जी....।“ कहकर यालम मुड़ गई।
” और हां पकौड़ी भी बना... चार कप चीनी डालकर और दो कप बिना चीनी के।“
यालम बिना कुछ कहे उदास भाव से किचन की ओर चल पड़ी। भाभी हमेशा अपने दोस्तों और पत्ते खेलने में व्यस्त रहती है, तभी तो आज मेरे साथ ये हुआ, सोचकर उसकी आंखों से आंसू तपक पड़ी।
 कांपती हाथों से गैस जलाया, पतीले को चढ़ाया। मन अशांत ।
”यालम, मर गई क्या?....
” आ....आई..ई...”लेकिन ये क्या बर्तन में पानी खत्म हो चुकि थी। तुरन्त पानी डाला और दुबारा चढ़ाया। जल्दी-जल्दी पकौड़ी बनाया और ले आई।
” कहां मर गई थी? ...” 
बिना किसी जवाब के उन्होंने सबको चाय की प्याली दे दी। कमरे में आकर देखा तो बच्चों ने रूम का नक्शा बदल रखा था, उसे समेटा और किचन के कोने में बैठकर रोने लगी। तभी अचानक किसी की आहट सुनकर वह आहट हो गई और तुरंत आंसू पोछकर खड़ी हो गई। देखा तो सोनिया दीदी खड़ी थी। 
“दीदी...? आप कब आई?..”
” अभी..क्या हुआ ? तुम रो रही हो? ...” सोनिया ने कहा और तुरंत उसके मस्तक पर हाथ रखते हुए पूछा-
” तबियत तो ठीक है? किसी ने कुछ कहा?..”
” जी दीदी.. सब ठीक है...।“ यालम ने तुरंत कहा।
” अच्छा चलों कुछ खाने को है?.. जोर की भूख लगी है।...” कहकर सोनिया बर्तनों को उलट-पलटकर देखने लगी...” दीदी कहां है?”
”मैं कुछ बनाती हूं, आप बैठिए। भाभी पीछेवाली कमरे में ताश खेल रही है।“
सोनिया मालकिन की बहन है। वह दिल्ली में दंत चिकित्सक की पढ़ाई कर रही है। सोनिया बचपन से अपने दीदी और जीजा के घर उनके साथ रहकर पढ़ाई की थी। दसवीं के बाद वह हॉस्टल चली गई । वह जब भी आती यालम से दोस्ताना अन्दाज में पेश आती, यालम को सोनिया बहुत पसन्द है। रात के खाने के बाद वह और सोनिया एक साथ सोने लगी। बड़ी बेटी भी आज मौसी के साथ सोयी थी। सोनिया एक पुस्तक लेकर पढ़ने लगी।
” ह्म्म...”
” क्या हुआ यालम कुछ कहना है..” सोनिया ने देखा यालम कुछ परेशान है। 
“ दीदी...आपको एक बात बताना है..”
”हां, बोलो..” सोनिया ने प्यार से कहा।
यालम ने जो बताया वह अविश्वसनीय थी। यालम रोई जा रही है । सोनिया तुरंत उठी ,दीदी अभी भी पत्ते खेलने में व्यस्त थी। 
“ दीदी, रात के ढेढ़ बजे है..।“ 
“ अच्छा , थोड़ी देर और,बस खत्म होनेवाली है। “ उसने कहा और पत्तों को समेटते हुए रखने लगी। सब धीरे-धीरे जाने लगे। 
“ यालम, खाना निकालो।“ उसने चिल्लाया।
” वो सो गई है दीदी, रात के ढेढ़ बजे है, कल सुबह उसे जल्दी उठना है। आपका अपने पति और बच्चों के प्रति भी कुछ ज़िम्मेदारियां है, कब तक दीदी कब तक? “
” अच्छा चलो, तुम्हीं देखो कुछ है क्या, भूख लगी है।“ उसने कहा।
सोनिया ने खाना परोसा । 
“ आपको पता भी है कि घर में क्या हो रहा है?” 
“ क्या हो रहा है?” खाते-खाते पूछा
” यालम प्रेग्नेंट है?” सोनिया ने बिना भूमिका बांधे सपाट स्वर में कहा।
” हे! “ प्लेट छोड़कर खड़ी हो गई।
“ ये लड़की झूठ-मूठ बात करती है, पेट दर्द हुआ होगा उसको बिना सोचे-समझे बोल दिया, पागल”
” वो पागल नहीं है दीदी, ये आप भी जानती हो, स्वयं को प्रेग्नेंट बताना मजाक की बात नहीं होती।“ सोनिया ने आज पहली बार दीदी से ऊंची आवाज में बात की।  
खाना वहीं छोड़ वह वहां से सीधे कमरे में आई जहां यालम सो रही थी। 
“ यालम,उठो।“ हड़बड़ी में यालम को उठाकर पूछा-
” बताओं किसका बच्चा है? लेबर लोग का?” यालम रो पड़ी।
” बस भी करो दीदी..ये कोई तरीका है पूछने का?” सोनिया ने पहली बार अपनी दीदी से इस लहज़े में बात की। बात जब औरत की हक की बात आती है,उसपर हो रहे शोषण की बात आती है तो नहीं देखना चाहिये कि कौन किसका क्या है। यही तो मुकुल दादा ने संस्थान में उन्हें सिखाया था। सोनिया दिल्ली के मुकुल देव की स्वयं सेवी संस्थान से जुड़ी हुई थी। 
“ दीदी माफ करना,परिवार में आपका भी एक ज़िम्मेदारी होती है।रोज़ दोस्तो6 के साथ बैठकर पत्ते खेलना, ऐसा नहीं होता है। बच्चों को कुछ चाहिए तो यालम, मेहमान आए तो यालम, जीजू बाहर से थके-हारे आते है तो पानी का एक गिलास भी आपके हाथ से नसीब नहीं होता, मैंने भी बचपन में देखा, उनका खाना, कपड़े, चाय , हर वो चीज़ जिसकी उन्हें ज़रुरत है वह यालम कर देती है। आपको तो ये भी पता नहीं होता कि आपका पति खाया कि नहीं, आपके बच्चे पेट भर खाया कि नहीं, उन्हें दस्त है, एलर्जी है, बुखार है, सबकुछ यालम देखती है,बिना आपको खबर किए। बुलाने आओ तो भी आप यालम की बात न सुनकर अपने जुआरी दोस्तों के लिए अलग-अलग फरमाईश करती रहती है। पति की भी कुछ ज़रुरतें होती है, इच्छाएं होती है..तभी..तो”
” तभी तो क्या?...क्या ताकाम ने?...ओह..नहीं...यालम, बताओं किसका बच्चा है” पागल शेरनी की तरह दहारने लगी।
” हां..जीजू ने किया...।“ सोनिया ने यालम की जगह जवाब दिया। 
“आह!...।“ सर पकड़कर रो पड़ी। तुरंत उठी और यालम पर हमला करने लगी।
” साली, रण्डी...तुम्हे और कोई नहीं मिला... ?”
”रुको...रुको दी।“ ढाल बनकर खड़ी सोनिया को परे ढकेल वो बार-बार यालम पर हमला कर रही थी। फिर वही धड़ाम से बैठ गई और रोने लगी। शोर सुनकर बेटी यालम को पकड़कर सहमी सी बैठी हुई थी। सोनिया ने दीदी की कंधे पर प्यार से हाथ रखा, वो सोनिया से लिपटकर रोने लगी। 
“आंटी...।“ डरते-डरते यालम ने बताया।
” उस रात आप दोनों तेची आंटी की बेटी की शादी में गए थे, तब मैं बच्चों के साथ सो रही थी आप लोग के कमरे में, आप रात को नहीं आई, पर भईया आ गए, मुझे नहीं पता था कि वह आ गए। रात उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती की, मैं , मना करने पर बहुत मारा। फिर सुबह किचन में खाना बना रही थी तो वहीं जबरदस्ती करने लगी। मुझे धमकी भी दी कि अगर मैं किसी को बताऊं तो मुझे चोरी के इल्जाम में जेल भेज देंगे। वहां पुलिसवाले मुझे बहुत मारेंगे और वे भी मेरे साथ वहीं करेंगे। पुलिसवाले बहुत होंगे और मैं अकेला..बोलो किसके साथ तुम्हें पसन्द है..और भी बहुत कुछ..मैं डर गई थी। लेकिन शाम को आप जब आए तो मैंने बताने की कोशिश की, पर आपने नहीं सुना।  तब से मेरे साथ रोज़ जबरदस्ती कर रहे है।“ कहते-कहते यालम रोने लगी। 
“अब क्या दीदी? दो महीने से ऊपर हो चुकी है।“ सोनिया ने पूछा।
” गिरा दो और क्या?” जल्दी से जवाब दिया। 
“ इतनी आसानी से आपने ये बात कह दी दीदी। ये इतना आसान नहीं हैं। आपको पता भी है? यालम की जान भी जा सकती है।“
सोनिया ने फिर कहा।
” तो क्या, एक बोनती को हम अपना सौतन बना दे?” 
“हां दीदी। जीजू को नीलम से शादी करनी होगी। वैसे भी हमारे समाज में दो-दो, तीन-तीन शादियां जायज है। एक उद्धार आप भी कर दो, यालम घर को सम्भालेंगे पहले की तरह, बस उसके बच्चे को नाजायज न कहने पाए।“ सोनिया ने कुछ सोचकर कहा।
” हरगिज नहीं, एक बोनती मेरा सौतन हो ही नहीं सकती, इसी ने कुछ किया होगा, मर्द चाहिए होके, दूसरा नहीं मिला था क्या, मेरा ही पति को? जिसने तुम्हें बचपन से पाला उसी के घर को तोड़ना चाहती हो?”
” तब मैं पुलिस कम्प्लैन करुंगी, जीजू के खिलाफ...रेप केस।“ सोनिया ने धीरे से कहा। दीदी सिहर गई। बहुत सोचने के बाद उसने कहा-” ताकाम से बात करनी होगी।“
अगले दिन सबने इस बात को ताकाम के सामने रखा। उन्हें लगा ताकाम हिचकिचाएंगे अपनी बीवी और साली के सामने, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
” शादी करने में कोई बुराई नहीं है। जो मैं चुपके करता था वो अब खुलके करुंगा। तुम भी खुलके ताश खेलो।“ 
“ वो हमें भैया-भाभी मानते है।“
” पर मैं नहीं मानता, बुलाने से क्या होता है? मैं तो सोनिया से भी शादी करने के लिए तैयार हूं।“
उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी। तीनों स्त्रियों की आंखों से दो बूंद आंसू छलक आई। 
नीलम अब ताकाम की बीवी थी, अब उसपर और ज़ुल्म  लगी। इस बात से अंजान सोनिया खुशी-खुशी कॉलेज चली गई। पहले वह इस घर में सिर्फ काम करती थी, अब मार, तिरस्कार भी झेल रही थी। पड़ोसियों को रोज़ रात को यालम की रोने की आवाज़ आती थी, कभी ताकाम तो कभी उसकी बीवी द्वारा पीटा जाने का दर्द वो सह रही थी। अब यालम बहुत कमजोर हो चली थी। क्यूं न हो, उसे वह नहीं मिल रही थी तो एक होनेवाली मां के लिए आवश्यक होती है,  आखिर वो है तो बोनती ही। उसने उसी कमजोरी की अवस्था में एक कमजोर बेटे को जन्म दिया, ताकाम की पत्नी ने उसका नाम रखा ‘बोनता’।

मोर्जुम लोयी, देरा नातुङ शासकीय महाविद्यालय, ईटानगर से स्नातक तथा राजीव गाँधी विश्वविद्यालय दोईमुख से पोस्ट ग्रेजुएट, लोक साहित्य में विशेष रूचि। वर्तमान में हिंदी विभाग, बिनी याँगा शासकीय महिला महाविद्यालय, लेखि नहारलगुन में बतौर सहायक प्राध्यापक सेवारत। अभी तक दो पुस्तके प्रकाशित -
(क) मिनाम - एक आदिवासी स्त्री की संघर्ष कथा ( उपन्यास) 
(ख)  ननम पोनू - गालो जनजाति के लोकगीत संगह
देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से आलेख एवं कविताएँ प्रकाशरत।
2014 में पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी द्वारा सम्मानित




टिप्पणियाँ

  1. बहुत मार्मिक अंश उध्दृत किया है आपने मर्जुम लोयी के उपन्यास का | बोनती यालम के साथ बीती हुई घटना भीतर तक बेंध जाती है | कामवाली बाई के रूप में बोनती का अर्थ अपभ्रंश होना वाक़ई उद्वेलित करता है | बोनता के रूप में हमारे इधर भी ढाबों पर काम करने वाले और घरेलू नौकरों को छोटू कहा जाता है जिसमें उनका मूल लगभग विस्मृत हो जाता है |
    मीमांसा को यह उपन्यास अंश पढ़वाने हेतु साधुवाद |

    जवाब देंहटाएं
  2. समाज के एक सच पर उंगली रखती बेहद संवेदनशील और खूबसूरत कहानी।

    जवाब देंहटाएं
  3. इस पुस्तक को और पढ़ना चाहती हूं। कृपया इस कहानी को पूरी प्रकाशित करें।🙏🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

कविताएँ : मनमोहन भारती

कविताएँ हम तो उसे मनमोहन भारती के नाम से ही जानते हैं। जिन दिनों मैं मुम्बई महानगर में ( अखबार में भी ) था, मनमोहन भारती और केसर सिंह बिष्ट दो युवा और साहसी रिपोर्टर थे। उन्होंने ही रातों की यात्राओं में मेरी बम्बई से कुछ पहचान करायी। बाद में धीर गंभीर प्रणव प्रियदर्शी इस टीम में आये। वापस आने पर भी मुझे महानगर के हालचाल मिलते रहे। इनमें मनमोहन किसी किस्से कहानियों का उदात्त चरित्र लगता है। जैसे लंबे संकोच के बाद प्रणव ने अपनी कहानियों के बारे में बताया। वे मीमांसा में और फिर दूसरी जगह आयीं और सराही गयीं। मनमोहन तो जितने साहसी हैं, उतने ही विनम्र और शर्मीले। उसने भी अपने भीतर एक कवि को जज्ब किया हुआ था। हमें खुशी है कि वह भी मीमांसा के जरिए बाहर आ रहा है। कविता कुछ लंबा रियाज चाहती है। आप इन्हें एक सच्चे, जज्बाती किन्तु निर्भय व्यक्ति के अंतस की शक्ति के रूप में भी पढ सकते हैं।               - राजाराम भादू 1. अंधेरों से हिस्से करने लगा हूं मैं जिंदगी तुम ही से डरने लगा हूं मैं अंधेरों में ही उजाले नजर आने लगे हैं अंधेरों से दीए जलाने लगा हूं मैं ...

उत्तर- आधुनिकता के अन्तर्विरोध

उत्तर- आधुनिकता को लेकर भारत में और विशेष रूप से हिन्दी- क्षेत्र में बहुत भ्रम और आकर्षण है। सामान्यतः हमारे पास इसको लेकर बहुत आधी- अधूरी सूचनाएं हैं। ज्यादातर तो उत्तर- आधुनिकता की चर्चा बतौर फैशन की जाती है, उसे लेकर कोई गंभीर चिंतन और चिंता हमारे यहां लगभग अनुपस्थित है। इस संदर्भ में हम इस खतरनाक भ्रम पर कुछ विचार करना चाहेंगे। वास्तव में, उत्तर- आधुनिकता कोई एक विशिष्ट चिंतन- सरणि या विचारणा नहीं है, यह उत्तर- आधुनिक पाश्चात्य समाजों की विभिन्न चिंतन- सरणियों के एक समग्र दौर का नाम है। यह समय- विभाजन को, उसमें आए समस्त परिवर्तनकारी कारकों के परिप्रेक्ष्य को ठीक से समझने के लिए दी गयी एक संज्ञा है। पिछले दशकों में यूरोप में चिंतन, संस्कृति और सृजनात्मकता के क्षेत्र में ढेर सारी प्रवृत्तियाँ उभरीं। इन प्रवृत्तियों को उत्तर आधुनिकता की संज्ञा से अभिहित किया गया। उत्तर- आधुनिकता यदि एक विशिष्ट जीवन- दृष्टि है तो इस अर्थ में कि इसमें उत्तर- औद्योगिक दौर की उन्नत सभ्यताओं की प्रमुख लाक्षणिकताएं- उच्च तकनीक, वैश्विक बाजार, नव- उपनिवेशवाद और आर्थिक उदारीकरण तथा विश्व स्तर पर संस्कृतियों क...

कुकुछीना स्मृतियां - राजाराम भादू

प्रो. लालबहादुर वर्मा का असमय जाना बहुतों की तरह मेरे लिए भी वैयक्तिक क्षति है क्योंकि मेरे लिए भी वे मेन्टर व गाइड की तरह रहे, हालांकि मैं उनसे उतना संपर्क- संवाद में नहीं था। उनके साथ मेरी कुकुछीना की स्मृतियाँ अहम रही हैं, जहाँ मैं ने उन्हें कई रंगतों में देखा। वहाँ वे हरेक से व्यक्तिगत आत्मीय बातचीत कर रहे थे। सबसे हंसी- मजाक करते बोल- बतिया रहे थे तो कोरस में गा रहे थे और मधुर धुनों पर समूह- नृत्य में भी भागीदारी कर रहे थे। वे जितनी चिन्ता से प्रबंधन की छोटी- छोटी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे तो उतनी ही गंभीरता से विभिन्न सत्रों का संयोजन देख रहे थे। उनके उद्बोधन तो सदा अनुप्राणित करने वाले होते ही थे। उत्तराखण्ड की दूनागिरि पर्वतमाला में यह सुरम्य स्थान वर्मा जी ने ही खोजा था। कभी यूं ही भ्रमण करते वे इधर आ निकले थे और यह जगह उन्हें इतनी भायी कि अगले वर्ष से यहां मित्रों का एक समागम करने का तय किया जो तीन बार आयोजित किया गया। इसे मूर्त रूप देने में कुकुछीना के नेत्र वल्लभ जोशी का विशेष योगदान रहा। कुकुछीना को दो तरफ से घेरे दूनागिरि पर्वत के एक सिरे पर महावतार बाबाजी की गुफा है जिस...

अरुंधति राय से आशीष महर्षि की बातचीत

जानी-मानी लेखिका और बुकर सम्मान से सम्मानित अरुंधति राय जब भी कुछ लिखती हैं या फिर बोलती हैं तो वे विवादों से घिर जाती हैं। वे अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अरुंधति ने न सिर्फ विस्थापन पर बेबाकी से अपनी बात रखी बल्कि अयोध्या फैसले,केन्द्र सरकार और भाजपा कांग्रेस की नीतियों पर भी सवालिया निशान लगाया है। अरुंधति से खास बातचीत की आशीष महर्षि ने। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश- पूरे देश में बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में कहीं भी कोई भी बच्चों के अधिकारों की बात नहीं कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में बच्चे न तो घर वालों की प्राथमिकता में रहते हैं और न सरकार की। लोग खुद की जिंदगी को बचाने में ही लग जाते हैं। लेकिन सबसे अधिक अफसोस की बात यह है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हरेक के मूल अधिकारों की न सिर्फ रक्षा करे बल्कि वह देखे कि हर बच्चे को शिक्षा व स्वास्थ्य से जोड़ा जाए। लेकिन हो नहीं रहा है। विस्थापन को आप किस प्रकार से देखती हैं, खासतौर से जंगलों से जिन लोगों को बेदखल किया जा रहा है। संविधान में साफ शब...

समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान-1

रंगमंच  समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान -1                                         राघवेन्द्र रावत  समकालीन हिंदी रंगमंच के बारे में बात बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध से भी की जा सकती थी लेकिन मुझे लगता है कि उससे पूर्व के भारतीय रंगमंच के परिवर्तन की प्रक्रिया पर दृष्टिपात कर लेना ठीक होगा | उसी तरह राजस्थान के समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करने से पहले भारतीय हिंदी रंगमंच पर चर्चा करना जरूरी है, और उससे भी पहले यह जानना भी आवश्यक है कि वस्तुतः रंगमंच क्या है ?और रंगमंच के बाद हिंदी रंगमंच और उसके बाद समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करना एक उचित क्रम होगा भले ही यह मेरे अध्ययन की गरज ही लगे | राजस्थान के रंगमंच पर बात करना इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि इस पर हिंदी साहित्य की तरह चर्चा नहीं हुई चाहे वह आलोचना की दृष्टि से देखें या इसके इतिहास की नज़र से देखें | दो वर्ष पहले ‘जयरंगम’ नाट्य समारोह के एक सेशन में बोलते हुए वरिष्ठ रंग एवं फिल्म समीक्षक अजित राय ने कहा था-“ पता नहीं कौन सा नाटक...

विजयदशमी - रेखा चटर्जी

कहानी नयी सभ्यता द्वारा प्रदत्त संघातिक बीमारियों और उनके महंगे उपचार अल्प- आय वर्ग के परिवारों को तबाही की ओर धकेल रहे हैं। इसके विरुद्ध भी महिलाएं ही असीम धैर्य और अदम्य जिजीविषा से लड रही हैं। रेखा चटर्जी की कहानी में यह यथार्थ मार्मिकता में उभरता है, साथ ही बहनापा ( सिस्टरहुड ) भी  रूप  एक शक्ति के   रूप में उद्घाटित होता है। मीमांसा में स्वागत है रेखा ! दुर्गा माँ के बोधोन के साथ ही आज से दुर्गा पूजा शुरू हो गयी थी। हर बंगाली परिवार के घर में उल्लास का माहौल था, लेकिन भाव्या के लिए यह दिन पिछले कई दिनों की तरह भारी था। सौरभ की किडनी की बीमारी ने उसके परिवार के उत्साह और उल्लास को जैसे नजर लगा दी हो। कब सौरभ की दोनों किडनी खराब हो गयीं पता ही नहीं चला। सौरभ में तो कोई ऐब भी नहीं था। उसने शराब, गुटखा या सिगरेट के कभी हाथ भी नहीं लगाया, फिर ऐसा कैसे हुआ। लेकिन हकीकत यही थी कि सौरभ की दोनों किडनी डैमेज हो चुकी थीं और आज वो अस्पताल में जिन्दगी और मौत से संघर्ष करते हुए डायलिसिस के भरोसे एक नई जिन्दगी की पाने की उम्मीद में जी रहा था। ऐसे में भी भाव्या अस्पताल में भर्ती पति...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...