सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कविताएं - चंचला पाठक

चंचला पाठक के हालांकि दो कविता- संकलन आ चुके हैं लेकिन लगता नहीं कि हमने उनके कहन की तिर्यक शैली और आर्त्त संवेदना को ठीक से लक्षित किया है। इस पर भी विशेष यह कि उनकी भाषा में स्वाभाविक प्रवाह है। उनका मुहावरा और शब्द- विन्यास अर्थ की अनुगूंज उत्पन्न करता है। इन कविताओं में आप इसे सहज रूप में अनुभव कर सकते हैं


बिखेर दो मुझे

मुझे बिखरते हुए
कविता होना था
तुमने वर्णों की आकृतियाँ चुनी 
मैंने छंदों के निर्बंध के 
बीच आकाश में रहना चाहा 
तुमने जाने कितने नामों में 
जड़ दिये
आदिम अर्थों का 
निर्वसन 
मुझे अतिशय प्रिय था
तुमने निर्बाध गढ़े 
आभूषण
मेरे रोमकूपों से ध्वनित 
मालकौंस में
सप्तपदी का परिहार कर डाला
...छिन्न-भिन्न कर डाला मुझे
बिखेर दो मुझे
सुन्दरी के वनों में.....
मैं दूर से ही सही-
समुद्र का अनुनाद
बांचना चाहती हूं

निर्मम- सा एकांत

डूबती नहीं
किसी घाट पर 
मृत्यु
बस लहरों पर 
हंस बनी फिरती है
तुम्हारे चले जाने का 
सौंदर्यबोध नहीं मेरे पास
बस निर्मम सा एकांत है 
 ........
यहाँ तुम्हारी प्रतिबिम्ब की बात नहीं कर पाऊँगी मैं
तुम्हीं हो 
एकनिष्ठ
एकलय
और 
हहराती हुई
मणिकर्णिका का 
निर्वसन है ......

यात्रा का पाथय

उस तट छूटा
क्या ऐसाकि 
ब्याज में
तुम्हारी नीली आँखें
इतनी भरी भरी हैं 
.....छलकती तक नहीं
कैसी सम्भ्रांत है
तुम्हारीअग्नि 
शोष लेती है
थलथल करती
आंखों के जल प्लावन को
 बस उतना ही
 कि
बना रहे
संतुलन पानी का
इस पार की
यात्रा का पाथेय
है कि नहीं...
या
सच में
छोड़ आई तुम
स्मृतियाँ भी उस तट
और स्पर्श ...
पलायन कर
इस तट तो नहीं
पहुँचा कोई...
तुम  निशान्त 
प्लावन साधती
अतिशय कज्जल लगती हो
.....इससे गहर 
हो ही नहीं सकता कुछ
अन्तहीन  अतल
सिरजती हो तुम सच में 
कभी समझ नहीं आई 
तुम्हारी कोई भी
मुद्रा
कि विलीन होना चाहता हूँ
तुझमें
तटबंधों की परिधि से
मुक्त
उन्मुक्त



मुझी में

मुझसे छूटते हुए
मुझी में 
रचे जा रहे तुम
रचित में
ठहर नहीं रहा
राग-द्वेष
अमृत-विष
..........बिछलाता जाता है कुछ 
निरंतर 
समुद्र की भंगिमाएं हैं बस्स
रत्न- मोती- सीप- द्वीप
भँवर लहर नमक रेत.....
जाने क्या क्या 
औचक आकर तुम 
नदियों के
वलय 
छूना चाहते हो अब
जबकि
एक नदी 
आकुल-व्याकुल 
सती हो गयी सद्यः
समुद्र की बाड़वाग्नि में

अल्पविराम का विस्तार

जब सबसे मधुर हो स्मृतियाँ
तुम चुनना 
किसी तरल नदी को 
और
बहा देना इन्हें
निःशेष 
गहरी निस्तब्ध रात्रि के
उत्ताप में
घोलना इकतारे की 
ध्वनि-गंध
रहना प्राणपूत
किसी निर्मम एकांत में 
जगा कर जुगनुओं सी 
जिज्ञासा
बुझती निःश्वास पर 
भुरट लेना 
महुए के निपत सौंदर्य-
 -टपकते हैं जो अविरल
निःशब्द निरुत्तर प्रणय में
बिछुए का एक बूंदा
छोड़ आना सिरहाने कि
पाती का ज्यूँ अनहद
फिर रहना अघट अनुगूंज में
लहलह ...
...ताउम्र
परंतु लौटना मत कभी वहाँ
जैसे नहीं लौटता प्राण कभी त्यक्त में
 अल्प विराम का विस्तार
आलिंगन मात्र नहीं-
सृष्टि का अनघ अजस्र वैभव है
रहना दीप्त उद्दीप्त
स्वयं के अपरिमित विस्तार में

खिलती नहीं सुगंध

तालपत्तों से ढके
सघन जल में
घाट बाँधते पत्थरों पर 
अनंतिम काई है...
निरभ्र आकाश का 
प्रतिबिम्बित
नहींं समाता
इस जलाशय में
जंघाओं तक 
निरावरण है 
कुमुदिनी
और-
कंठभर 
उत्ताल है जल
खिलती नहींं
सुगंध 
ग्रस रहा 
मेरा ही प्राण मुझे
तुम लौटते तो
लौं-भर 
देखती तुझे
कंठस्थ से 
मुक्त होते 
शब्द

स्मृतियों का मसान नही होता

मेरी देहगंध से फूटते तुम
स्वांग नहीं
जीवन-परायण है यह
 मुझमें तुम्हारे होने का
स्मृतियों का
मसान नहीं होता
..... पुनर्नवा होती हैं ये
काल देह रति यति से परे
वसंत का 
प्रथम ही चरण पड़ऻ है बस्स
और
उत्ताल पर हैं
आकाशगंगाएँ
मैं सहेज रही तुम्हें
नदी सीप मोती लहर 
कि नौकायन में  भी .......



कथानक से वंचित

अकथ ताल में 
बहा दिए सारे प्रेमपत्र 
रोम कूपों पर लिखे थे
....उचर रहे 
पक्षियों के
कण्ठ से...
भाप बन रचे क्षितिज पर
समुद्र के संदेश
का अभिनव गान...
हरा रचा 
धरती के थनों पर
और
चित्रलिखित से तलों में जा बैठे
उतालते रहे बुलबुले...
लहरें मीन-मछरी हुईं
बाँचती हैं 
कथानक से वंचित रिक्तियों के
रेत तट को

जो अघट संगीत था

अंजुरी भर-
रहे तुम
टूटती रही मैं
जैसे तारागण
दुआओं भर टघरे तुम
हृदय के ठीक बीचोंबीच से
किसी रेतीली पगडंडी पर 
मँडते पगचिह्नों में 
अल्पनाओं के संगीत
कौन गुनगुनाता है भला
.....और कौन सुनता है!
किसी यायावर की 
प्यास बांचती नदी के मौन में
जो अघट संगीत था-
खिरते धोरों ने 
बेहद अपनेपन से 
नम और महक से भरी 
पूरबइया को 
बाँचा है-
वही संगीत
यह टपर-टुपुर उसी की लगी है

सुन रहे न तुम

जब लौट रहे हो तुम
उस पार 
चहल-पहल कुछ अधिक गूंजती है
इधर की चुप्पियाँ के
सारे मार्ग
इस गहरे कूप के 
जगत पर आ बैठे हैं 
प्रतिध्वनियों के अवाक्
कितनें करुण हैं 
रक्त मांस मज्जा वाक् अवाक्
सबसे निथर कर
क्षर रहा प्राण
जा रहा उस पार ये भी
रेशमी धागे पर
धवल आकाश ही 
रंथी बन उतर रहा
कल-कल की ध्वनि
सुन रहे न तुम...
..।प्रयाग से छूट रही एक नदी का विलाप है ये
.....नदी
जो नहीं लौटती कभी
कोई विकल्प तक नहीं देती 
प्रकट-अप्रकट 
यात्रा-यति अथवा जन्म-मृत्यु का



तुम उसे सुनना

कहे गए शब्दों के बीच
अथाह आकाश है
और पसरा है
अंतहीन
अवाक्
तुम उसे ही सुनना
कहे हुए की पराकाष्ठा पर
यही तो बचता है
क्षितिज रचता है
                      
             छायांकन - मनमोहन भारती

अथर्ववेद के दार्शनिक सूक्तों का समीक्षात्मक अध्ययन- पीएचडी के लिए शोध। वेद, तंत्र एवं कुछ समसामयिक विषयों पर शोध- पत्रों का राष्ट्रीय- अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण। खंडहरों की ओट से एवं सुनो सूत्रधार तुम कविता- संकलन। संक्रांति विनियोश्च नाटक जवाहर कला केन्द्र जयपुर से पुरस्कृत। संपर्क :9828369820












टिप्पणियाँ

  1. चंचला पाठक की इन कविताओं में दर्शन और चिन्तन की गहराई पूरे मर्म के साथ अभिव्यक्त हुई है | चंचला के आत्मानुभव और बाह्यजगत के अन्तर्द्वन्द्वों का इनमें बहुत अच्छा चित्रित हुआ है | उन्हें बधाई और मीमांसा को साधुवाद कि ये कवितायें पढ़ने को उपलब्ध करवाईं |

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

कविताएँ : मनमोहन भारती

कविताएँ हम तो उसे मनमोहन भारती के नाम से ही जानते हैं। जिन दिनों मैं मुम्बई महानगर में ( अखबार में भी ) था, मनमोहन भारती और केसर सिंह बिष्ट दो युवा और साहसी रिपोर्टर थे। उन्होंने ही रातों की यात्राओं में मेरी बम्बई से कुछ पहचान करायी। बाद में धीर गंभीर प्रणव प्रियदर्शी इस टीम में आये। वापस आने पर भी मुझे महानगर के हालचाल मिलते रहे। इनमें मनमोहन किसी किस्से कहानियों का उदात्त चरित्र लगता है। जैसे लंबे संकोच के बाद प्रणव ने अपनी कहानियों के बारे में बताया। वे मीमांसा में और फिर दूसरी जगह आयीं और सराही गयीं। मनमोहन तो जितने साहसी हैं, उतने ही विनम्र और शर्मीले। उसने भी अपने भीतर एक कवि को जज्ब किया हुआ था। हमें खुशी है कि वह भी मीमांसा के जरिए बाहर आ रहा है। कविता कुछ लंबा रियाज चाहती है। आप इन्हें एक सच्चे, जज्बाती किन्तु निर्भय व्यक्ति के अंतस की शक्ति के रूप में भी पढ सकते हैं।               - राजाराम भादू 1. अंधेरों से हिस्से करने लगा हूं मैं जिंदगी तुम ही से डरने लगा हूं मैं अंधेरों में ही उजाले नजर आने लगे हैं अंधेरों से दीए जलाने लगा हूं मैं ...

उत्तर- आधुनिकता के अन्तर्विरोध

उत्तर- आधुनिकता को लेकर भारत में और विशेष रूप से हिन्दी- क्षेत्र में बहुत भ्रम और आकर्षण है। सामान्यतः हमारे पास इसको लेकर बहुत आधी- अधूरी सूचनाएं हैं। ज्यादातर तो उत्तर- आधुनिकता की चर्चा बतौर फैशन की जाती है, उसे लेकर कोई गंभीर चिंतन और चिंता हमारे यहां लगभग अनुपस्थित है। इस संदर्भ में हम इस खतरनाक भ्रम पर कुछ विचार करना चाहेंगे। वास्तव में, उत्तर- आधुनिकता कोई एक विशिष्ट चिंतन- सरणि या विचारणा नहीं है, यह उत्तर- आधुनिक पाश्चात्य समाजों की विभिन्न चिंतन- सरणियों के एक समग्र दौर का नाम है। यह समय- विभाजन को, उसमें आए समस्त परिवर्तनकारी कारकों के परिप्रेक्ष्य को ठीक से समझने के लिए दी गयी एक संज्ञा है। पिछले दशकों में यूरोप में चिंतन, संस्कृति और सृजनात्मकता के क्षेत्र में ढेर सारी प्रवृत्तियाँ उभरीं। इन प्रवृत्तियों को उत्तर आधुनिकता की संज्ञा से अभिहित किया गया। उत्तर- आधुनिकता यदि एक विशिष्ट जीवन- दृष्टि है तो इस अर्थ में कि इसमें उत्तर- औद्योगिक दौर की उन्नत सभ्यताओं की प्रमुख लाक्षणिकताएं- उच्च तकनीक, वैश्विक बाजार, नव- उपनिवेशवाद और आर्थिक उदारीकरण तथा विश्व स्तर पर संस्कृतियों क...

कुकुछीना स्मृतियां - राजाराम भादू

प्रो. लालबहादुर वर्मा का असमय जाना बहुतों की तरह मेरे लिए भी वैयक्तिक क्षति है क्योंकि मेरे लिए भी वे मेन्टर व गाइड की तरह रहे, हालांकि मैं उनसे उतना संपर्क- संवाद में नहीं था। उनके साथ मेरी कुकुछीना की स्मृतियाँ अहम रही हैं, जहाँ मैं ने उन्हें कई रंगतों में देखा। वहाँ वे हरेक से व्यक्तिगत आत्मीय बातचीत कर रहे थे। सबसे हंसी- मजाक करते बोल- बतिया रहे थे तो कोरस में गा रहे थे और मधुर धुनों पर समूह- नृत्य में भी भागीदारी कर रहे थे। वे जितनी चिन्ता से प्रबंधन की छोटी- छोटी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे तो उतनी ही गंभीरता से विभिन्न सत्रों का संयोजन देख रहे थे। उनके उद्बोधन तो सदा अनुप्राणित करने वाले होते ही थे। उत्तराखण्ड की दूनागिरि पर्वतमाला में यह सुरम्य स्थान वर्मा जी ने ही खोजा था। कभी यूं ही भ्रमण करते वे इधर आ निकले थे और यह जगह उन्हें इतनी भायी कि अगले वर्ष से यहां मित्रों का एक समागम करने का तय किया जो तीन बार आयोजित किया गया। इसे मूर्त रूप देने में कुकुछीना के नेत्र वल्लभ जोशी का विशेष योगदान रहा। कुकुछीना को दो तरफ से घेरे दूनागिरि पर्वत के एक सिरे पर महावतार बाबाजी की गुफा है जिस...

अरुंधति राय से आशीष महर्षि की बातचीत

जानी-मानी लेखिका और बुकर सम्मान से सम्मानित अरुंधति राय जब भी कुछ लिखती हैं या फिर बोलती हैं तो वे विवादों से घिर जाती हैं। वे अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अरुंधति ने न सिर्फ विस्थापन पर बेबाकी से अपनी बात रखी बल्कि अयोध्या फैसले,केन्द्र सरकार और भाजपा कांग्रेस की नीतियों पर भी सवालिया निशान लगाया है। अरुंधति से खास बातचीत की आशीष महर्षि ने। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश- पूरे देश में बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में कहीं भी कोई भी बच्चों के अधिकारों की बात नहीं कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में बच्चे न तो घर वालों की प्राथमिकता में रहते हैं और न सरकार की। लोग खुद की जिंदगी को बचाने में ही लग जाते हैं। लेकिन सबसे अधिक अफसोस की बात यह है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हरेक के मूल अधिकारों की न सिर्फ रक्षा करे बल्कि वह देखे कि हर बच्चे को शिक्षा व स्वास्थ्य से जोड़ा जाए। लेकिन हो नहीं रहा है। विस्थापन को आप किस प्रकार से देखती हैं, खासतौर से जंगलों से जिन लोगों को बेदखल किया जा रहा है। संविधान में साफ शब...

समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान-1

रंगमंच  समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान -1                                         राघवेन्द्र रावत  समकालीन हिंदी रंगमंच के बारे में बात बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध से भी की जा सकती थी लेकिन मुझे लगता है कि उससे पूर्व के भारतीय रंगमंच के परिवर्तन की प्रक्रिया पर दृष्टिपात कर लेना ठीक होगा | उसी तरह राजस्थान के समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करने से पहले भारतीय हिंदी रंगमंच पर चर्चा करना जरूरी है, और उससे भी पहले यह जानना भी आवश्यक है कि वस्तुतः रंगमंच क्या है ?और रंगमंच के बाद हिंदी रंगमंच और उसके बाद समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करना एक उचित क्रम होगा भले ही यह मेरे अध्ययन की गरज ही लगे | राजस्थान के रंगमंच पर बात करना इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि इस पर हिंदी साहित्य की तरह चर्चा नहीं हुई चाहे वह आलोचना की दृष्टि से देखें या इसके इतिहास की नज़र से देखें | दो वर्ष पहले ‘जयरंगम’ नाट्य समारोह के एक सेशन में बोलते हुए वरिष्ठ रंग एवं फिल्म समीक्षक अजित राय ने कहा था-“ पता नहीं कौन सा नाटक...

बोनती : मोर्जुम लोयी

कहानी मोर्जुम लोयी ने अपने उपन्यास- मिनाम - से अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के स्त्री- संघर्षों की वास्तविकता को बडे फलक पर प्रस्तुत किया है। अभी वे अपने गाँव को केन्द्र में रखकर एक औपन्यासिक कृति पर काम कर रही हैं। उसी से एक मार्मिक अंश मीमांसा में दे रहे हैं। इसके जरिए आप मोर्जुम लोयी की संवेदनशील दृष्टि, समर्थ भाषा के साथ एक उद्वेलित करने वाले प्रसंग से रूबरू हो सकते हैं। बोनती/बोनी/भोनती ये सभी एक अर्थ का द्योतक है। अब बात आती है ये शब्द कहां से आया? या इसका अर्थ क्या है?  ‘भोनती’ असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है छोटी बहन । चूंकि असम अरुणाचल पड़ोसी राज्य है तो यहां के कई शब्द अरुणाचल प्रदेश की बोलियों में सम्मिलित हो गए है और कई बार उच्चारण बदल जाता है और वैसे ही ‘भोनती’ शब्द अरुणाचल में ‘बोनती’ बन गई।  असम की चाय के बागानों से आदिवासी लड़कियां, असमिया,कुलि-बंगाली आदि, तिराप-चाङलाङ से चाकमा लड़कियां आदि अरुणाचल के घरों में काम करती हुई पाएं जाते है। इन्हीं कामवालियों को यहां बोनती कहा जाता है। ये शब्द इस प्रदेश में इतनी रूढ़ हो गई है कि यहां के लड़कियों को असमि...

विजयदशमी - रेखा चटर्जी

कहानी नयी सभ्यता द्वारा प्रदत्त संघातिक बीमारियों और उनके महंगे उपचार अल्प- आय वर्ग के परिवारों को तबाही की ओर धकेल रहे हैं। इसके विरुद्ध भी महिलाएं ही असीम धैर्य और अदम्य जिजीविषा से लड रही हैं। रेखा चटर्जी की कहानी में यह यथार्थ मार्मिकता में उभरता है, साथ ही बहनापा ( सिस्टरहुड ) भी  रूप  एक शक्ति के   रूप में उद्घाटित होता है। मीमांसा में स्वागत है रेखा ! दुर्गा माँ के बोधोन के साथ ही आज से दुर्गा पूजा शुरू हो गयी थी। हर बंगाली परिवार के घर में उल्लास का माहौल था, लेकिन भाव्या के लिए यह दिन पिछले कई दिनों की तरह भारी था। सौरभ की किडनी की बीमारी ने उसके परिवार के उत्साह और उल्लास को जैसे नजर लगा दी हो। कब सौरभ की दोनों किडनी खराब हो गयीं पता ही नहीं चला। सौरभ में तो कोई ऐब भी नहीं था। उसने शराब, गुटखा या सिगरेट के कभी हाथ भी नहीं लगाया, फिर ऐसा कैसे हुआ। लेकिन हकीकत यही थी कि सौरभ की दोनों किडनी डैमेज हो चुकी थीं और आज वो अस्पताल में जिन्दगी और मौत से संघर्ष करते हुए डायलिसिस के भरोसे एक नई जिन्दगी की पाने की उम्मीद में जी रहा था। ऐसे में भी भाव्या अस्पताल में भर्ती पति...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...