सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कविताएँ : मनमोहन भारती

कविताएँ
हम तो उसे मनमोहन भारती के नाम से ही जानते हैं। जिन दिनों मैं मुम्बई महानगर में ( अखबार में भी ) था, मनमोहन भारती और केसर सिंह बिष्ट दो युवा और साहसी रिपोर्टर थे। उन्होंने ही रातों की यात्राओं में मेरी बम्बई से कुछ पहचान करायी। बाद में धीर गंभीर प्रणव प्रियदर्शी इस टीम में आये। वापस आने पर भी मुझे महानगर के हालचाल मिलते रहे। इनमें मनमोहन किसी किस्से कहानियों का उदात्त चरित्र लगता है।

जैसे लंबे संकोच के बाद प्रणव ने अपनी कहानियों के बारे में बताया। वे मीमांसा में और फिर दूसरी जगह आयीं और सराही गयीं। मनमोहन तो जितने साहसी हैं, उतने ही विनम्र और शर्मीले। उसने भी अपने भीतर एक कवि को जज्ब किया हुआ था। हमें खुशी है कि वह भी मीमांसा के जरिए बाहर आ रहा है। कविता कुछ लंबा रियाज चाहती है। आप इन्हें एक सच्चे, जज्बाती किन्तु निर्भय व्यक्ति के अंतस की शक्ति के रूप में भी पढ सकते हैं।               - राजाराम भादू



1.
अंधेरों से हिस्से करने लगा हूं मैं
जिंदगी तुम ही से डरने लगा हूं मैं
अंधेरों में ही उजाले नजर आने लगे हैं
अंधेरों से दीए जलाने लगा हूं मैं


*****
2.
बिखर चुका हूं, 
समेटना मुश्किल है खुद को
ज़र्रा ज़र्रा हूं, 
कर लो आज़ाद खुद को

*****
3.
खोलता हूं किताब
खोजता हूं 
पंखुड़ी सूखे गुलाब की 
जो दी नहीं तुमने
किताब लौटाते बखत
हां 
चुपके से उठा ली थी
कंटीली डंठल 
जो तुमने फेंक दी थी 
उसे देते बखत
तुम  हो हिफाजतन मुझ में 
काम कांटों का यही तो है

*****
4.
उड़ना सीख ही रहा था कि पंख काट दिया 
तुर्रा की खुशी के लिए बच्चों में बांट दिया


 बेशक तुम्हारी चाहत पर तुम्हारा ही हक है 
चाहत से रोकने का हक तुम्हें किसने दिया 

 सच है के गर्म पानी से घर नहीं जला करते 
 छालों में बदलने का हक तुम्हें किसने दिया


 शर्मो हया रस्मे रिवाज शराफ़त सब अपनी जगह 
तबीयत से पैमाना बदलने का हक तुम्हें किसने दिया

*****
5.
बस यूं ही
जज़्बाती हो गए 
इतने हुए
के खैराती हो गए
बेगानी शादी में 
बाराती हो गए 
बस यूं ही
जज़्बाती हो गए 

समझाया था बहुत 
जमाने ने
फलसफा है सिकंदरी का
जज़्बात जमाने में
खैर
मशवरे जमाने हो गए 

बस यूं ही
जज़्बाती हो गए 
इतने हुए
के खैराती हो गए


रिश्तों की परछाई 
अंधेरों में नजर आए
अपनो की नजर में 
अपना सा नजर आए
खैर 
नजरों के नजा़रे हो गए 

बस यूं ही
जज़्बाती हो गए 
इतने हुए
के खैराती हो गए


उनकी चाहत को 
चाहत का ठिकाना मिले
अपनी चाहत का क्या 
मिले ना मिले
खैर 
चाहत के फसाने हो गए

बस यूं ही
जज़्बाती हो गए 
इतने हुए
के खैराती हो गए
बेगानी शादी में 
बाराती हो गए 
बस यूं ही
जज़्बाती हो गए

*****


6.
बैरन के घर गये सांवरिया
 मैं सिंगार सजाए बैठी
जा कह दे कारी बदरिया
तन ना लगीहों सौतन
के

रुसाय मैं बैठी

कजरा बरसे यों नैनन से, ज्यों बरसे  बदरिया
हिया जलै चिता जले यों, जलै पापन नगरिया


*****
7.
सूना है दिल 
और 
घर का वह कमरा
उस दिन से
जिस दिन
आने की बात 
कही थी 
तुमने

न उस दिन 
बारिश हुई
न आसमां से 
बरसे शोले
चांद भी देर
तक रोया 
सूरज
जगा उदास

हवाएं 
रुक रुक 
इंतजार में 
रही
खोयीं,खोयीं,
सांसें 
भी
तार तार 
जा़र जा़र 
खूब
रोईं

खैर
तुम्हारे घर का 
मौसम
आज भी
और 
उस दिन भी
खुशगवार 
रहा,
अब तो 
यूं भी
ऐतबार 
पर
नहीं रहा
ऐतबार


*****
8.
जब हम साथ थे
हम कम नसीब थे
खुशनसीब 
कोई और रहा. 
अब 
पास आए तो 
मौत भी करीब है 
देखें 
कौन बाजी़ मारता है


*****
9.
 सुना है श्राद्ध में पित्तरों का वास होता है
श्राद्ध में पित्तर का आवास
आस पास होता है

आते हैं पित्तर अपने परिजनों से मिलने
बडी़ आस लगी है
पिता जी, 
आप मिलने क्यों नहीं आते ?

रातें नहीं लगती 
अब  
डरावनी
न बुरे बुरे सपन आते हैं
कट जाती है रात आंखों में
दिन भी 
काट खाते हैं
पिता जी, 
आप मिलने क्यों नहीं आते ?

भोर की पहली किरन में
तलाशता हूं 
लालिमा लिए बादल में
आंगन में प्रांगण में
देखना चाहता हूं 
प्रातः वंदन में
शीश झुका है
चरण शरण में
सिर पर रखने हाथ
पिता जी,
आप क्यों नहीं आते ?

प्रार्थना स्वर आपका
हर वक्त महसूस होता है 
लौट आओगे 
एहसास यह होता है
एहसास हमारा
आपको 
अब
एहसास नहीं होता है?
ऐसी भी क्या
खता हमारी
कि
बगिया के फूल नहीं भाते
पिताजी, 
आप मिलने क्यों नहीं आते ?

आंखों का वह
स्नेह 
और दुलार
बरसते नेह,
गिरते हम
पीड़ा से कराहते तुम
इस पीडा़ की 
कराहट 
क्यों नहीं सुन पाते
पिताजी,
आप मिलने क्यों नहीं आते ?

स्पर्श को
आत्मा 
है तड़पती  
हमारी
पुकार लोगे
लाड़ से
संवेदना 
है तरसती 
नाम रखे थे जो
हमारे
क्या वह नहीं भाते
पिताजी,
आप मिलने क्यों नहीं आते?

अविरल 
अपराध हमारे
अनजाने 
कृत्य हमारे
क्षमा 
बड़न को चाहिए
ऐसे थे कुछ
बोल तुम्हारे
अब कर दो छमा
संतान 
शरणागत
के नाते
पिताजी,
आप मिलने क्यों नहीं आते?

*****


10.
वो मोहब्बत जो तुमने नहीं की, 
वो वक्त जो तुमने नहीं गुजारा , 
वो हंसी जो मैंने नहीं देखी
वो गेसू जो मैंने नहीं सुलझाए
वो आंखें जो मुझसे कुछ नहीं बोलीं
वो दिल जो मेरे लिए नहीं धड़का
वो लब जिन पर मेरा नाम नहीं आया
वो सिर जो मेरे कांधे पर नहीं झुका
मेरे कान उस सरगोशी के लिए  
मेरी सांस तुम्हारी सांसों की गर्मी के लिए
उंगलियां तुम्हारे माथे पर चमकते
पसीने के लिए
वो दामन जिसके आगोश के लिए 
मैं तड़पता रहा
वो सीने की तेज धड़कन जो
मैं सुन न सका
सब चाहता हूं

वो घबराहट
वो बेचैनी
वह उदासी
वह खामोशी 
वह तड़प 
जो कभी मेरे लिए नहीं रही

वो आंसू जो कभी मेरे लिए नहीं बहे
वो फूल जो मेरे लिए नहीं सूखे
वो फोन जो मेरे लिए नहीं आए
वो बातें जो तेरी सखी ने नहीं बतायी  
किताबों के वो पन्ने
जिन पर मेरा जिक्र नहीं था
हथेली पर नहीं लगी
मेरे नाम की स्याही
वो बात जो तुमने सबसे छिपाई

उन हाथों का कंपन
वो छुवन जिनसे मैं रहा जुदा 
होंठों के वो निशान 
जो मेरे पेशानी पर नहीं सजे
दांतों के वो अलामत 
जो गर्दन पर मेरे नहीं छपे
वो खुशबू जिसमें मैं नहीं था
वो सदाएं जो मेरे लिए नहीं थीं

प्यार की कशिश,
दिल की हूक, 
तन की अंगडाई,
चेहरे का नूर, 
इजहार 
इकरार
इनकार 
तकरार
मन का अर्पण
तन का समर्पण
कुछ भी नहीं है मेरे पास
चाहता हूं सब कुछ 
मैं मैं मैं 
हां मैं
एक 
जिंदा लाश
......
11.
किशोरी उम्र की लड़कियां 

किशोरी उम्र की लड़कियां 
खुद-ब-खुद गुम हो जाती हैं 
डरती हैं शर्माती हैं घबराती हैं 
खुद ही अपने हाथों से 
बिखरी लटे सुलझाती है ं
किशोरी उम्र की लड़कियां 
खुद-ब-खुद गुम हो जाती हैं 

मन की उलझने करती हैं
 यक ब यक बेचैन उन्हें
कुछ चेहरे कुछ सपने 
नहीं देती सोने उन्हें
कुछ शिकवे कुछ गिले 
जैसे
अपनों से ही मिले 
पल कुछ याद कर 
कुछ भूल जाती हैं 
किशोरी उम्र की लड़कियां 
खुद ब खुद गुम हो जाती हैं

क्या कहें किससे कहें 
कहें या फिर ना कहें 
क्या गरज  है 
बेगरज क्यों कहें
क्या सुने किसकी सुने  
न सुने और क्यों ना सुने 
कहने सुनने की 
गफलत में खो जाती हैं
किशोरी उम्र की लड़कियां 
खुद-ब-खुद गुम हो जाती हैं 


कितने किस्से कितनी ग़ज़लें
कितने गीत शायरी रुबाइयां 
मिलने बिछड़ने की 
कितनी सारी कहानियां 
फंतासी के जंगल से 
निकल नहीं पाती हैं 
किशोरी उम्र की लड़कियां 
खुद ब खुद गुम हो जाती

खुद ही राजी होकर 
कभी खुश होती हैं 
न जाने क्या सोचकर
गमज़दा हो जाती हैं 
मां की आंखों में 'मेरा बच्चा'
 नजरों में दुनिया की
बडी़ क्यों हो जाती हैं
नासमझ 
समझ नहीं पाती हैं
किशोरी उम्र की लड़कियां 
खुद ब खुद गुम हो जाती हैं
                                              छायांकन- मनमोहन भारती

*मनमोहन सिंह नौला, जिन्हें उनके मित्र मनमोहन 'भारती' के नाम से भी जानते हैं, बेहद जुझारू पत्रकार और संवेदनशील इंसान हैं।* 

 *सांध्य हिंदी दैनिक 'निर्भय पथिक', साप्ताहिक 'संडे आॅब्ज़रवर',और 'करंट' से होते हुए वह दैनिक 'हमारा महानगर' पहुंचे। यहां मनमोहन की रिपोर्टिंग का असली जलवा दिखा। 1992-93 मुंबई दंगों की रिपोर्टिंग में वह चाकू के हमले में बुरी तरह ज़ख्मी होकर जिंदा बच गये, जो एक तरह से पुनर्जन्म ही था* ।
 *सेकंड इनिंग उनका इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रहा। मुंबई का पहला लोकल न्यूज़ चैनल हिंदूजा ग्रुप का 'इन टाइम' और पहला धार्मिक एवं सांस्कृतिक चैनल 'संस्कार' उनकी सोच का नतीजा रहा।* *इसके अलावा, 'सहारा समय' और 'इंडिया न्यूज़', 'मिड़-डे मल्टिमीडिया' टुडे ग्रुप 'जिया न्यूज'और  हैल्थ चैनल 'केयर टीवी' समेत विभिन्न संस्थान से जुडे़ रहे।* 

 *फ्रि लांस के तौर पर मनमोहन '* *नवभारत टाईम्स' , 'जनसत्ता' 'तहलका' 'आई नेक्स्ट* ' *के लिए भी लिखते रहे हैं।** 
संपर्क :  3850515738 

 *महेश राजपूत*




















टिप्पणियाँ

  1. अपने अन्तर्जगत और बाह्यजगत के अनुभवों से निसृत कवितायें हैं मनमोहन भारती की | वे अपने अन्तर्विरोधों को पकड़ने की भरपूर कोशिश करते प्रतीत होते हैं | कविता की रचनाप्रक्रिया से गुज़रते हुये मनमोहन भारती सहजता से अपनी बात कहते हैं | उन्हें बधाई और मीमांसा को ये कवितायें साझा करने हेतु साधुवाद |

    जवाब देंहटाएं
  2. शानदार मनमोहन जी...अपना ये रूप दिखाकर आपने मन मोह लिया। । आबिद नकवी

    जवाब देंहटाएं

  3. पिता जी,
    आप मिलने क्यों नहीं आते ? किशोरी उम्र की लड़कियां ...आपने बहुत ही उम्दा लिखा है । बहुत बहुत शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  4. मनमोहन के जज़्बातों के साथ जीवन का अधिकांश हिस्सा गुज़रा है।

    दर्द का साझीदार हूँ। कविताएं मन में गहरे उतर गयीं।

    जवाब देंहटाएं
  5. I know Manmohan ji for last two decades . Have always felt that he has easy ability to penetrate into the subject.
    The poems are mirror of society. His poem especially 'Pitaji...' has connect with me. Thats the beauty of poet/writer what you see(read feel) is depicted in few lines or words can related with each and every word of it. So good to see that it has been given proper platform so as it can reach masses. Great efforts by ..'mimansa ' looking forward to seeing more of commone's connect

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर-आधुनिकता और जाक देरिदा

उत्तर-आधुनिकता और जाक देरिदा जाक देरिदा को एक तरह से उत्तर- आधुनिकता का सूत्रधार चिंतक माना जाता है। उत्तर- आधुनिकता कही जाने वाली विचार- सरणी को देरिदा ने अपने चिंतन और युगान्तरकारी उद्बोधनों से एक निश्चित पहचान और विशिष्टता प्रदान की थी। आधुनिकता के उत्तर- काल की समस्यामूलक विशेषताएं तो ठोस और मूर्त्त थीं, जैसे- भूमंडलीकरण और खुली अर्थव्यवस्था, उच्च तकनीकी और मीडिया का अभूतपूर्व प्रसार। लेकिन चिंतन और संस्कृति पर उन व्यापक परिवर्तनों के छाया- प्रभावों का संधान तथा विश्लेषण इतना आसान नहीं था, यद्यपि कई. चिंतक और अध्येता इस प्रक्रिया में सन्नद्ध थे। जाक देरिदा ने इस उपक्रम को एक तार्किक परिणति तक पहुंचाया जिसे विचार की दुनिया में उत्तर- आधुनिकता के नाम से परिभाषित किया गया। आज उत्तर- आधुनिकता के पद से ही अभिभूत हो जाने वाले बुद्धिजीवी और रचनाकारों की लंबी कतार है तो इस विचारणा को ही खारिज करने वालों और उत्तर- आधुनिकता के नाम पर दी जाने वाली स्थापनाओं पर प्रत्याक्रमण करने वालों की भी कमी नहीं है। बेशक, उत्तर- आधुनिकता के नाम पर काफी कूडा- कचरा भी है किन्तु इस विचार- सरणी से गुजरना हरेक ...

जाति का उच्छेद : एक पुनर्पाठ

परिप्रेक्ष्य जाति का उच्छेद : एक पुनर्पाठ                                                               ■  राजाराम भादू जाति का उच्छेद ( Annihilation of Caste )  डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर की ऐसी पुस्तक है जिसमें भारतीय जाति- व्यवस्था की प्रकृति और संरचना को पहली बार ठोस रूप में विश्लेषित किया गया है। डॉ॰ अम्बेडकर जाति- व्यवस्था के उन्मूलन को मोक्ष पाने के सदृश मुश्किल मानते हैं। बहुसंख्यक लोगों की अधीनस्थता बनाये रखने के लिए इसे श्रेणी- भेद की तरह देखते हुए वे हिन्दू समाज की पुनर्रचना की आवश्यकता अनुभव करते हैं। पार्थक्य से पहचान मानने वाले इस समाज ने आदिवासियों को भी अलगाया हुआ है। वंचितों के सम्बलन और सकारात्मक कार्रवाहियों को प्रस्तावित करते हुए भी डॉ॰ अम्बेडकर जाति के विच्छेद को लेकर ज्यादा आश्वस्त नहीं है। डॉ॰ अम्बेडकर मानते हैं कि जाति- उन्मूलन एक वैचारिक संघर्ष भी है, इसी संदर्भ में इस प्रसिद्ध लेख का पुनर्पाठ कर रहे हैं- र...

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

भूलन कांदा : न्याय की स्थगित तत्व- मीमांसा

वंचना के विमर्शों में कई आयाम होते हैं, जैसे- राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इत्यादि। इनमें हर ज्ञान- अनुशासन अपने पक्ष को समृद्ध करता रहता है। साहित्य और कलाओं का संबंध विमर्श के सांस्कृतिक पक्ष से है जिसमें सूक्ष्म स्तर के नैतिक और संवेदनशील प्रश्न उठाये जाते हैं। इसके मायने हैं कि वंचना से संबंद्ध कृति पर बात की जाये तो उसे विमर्श के व्यापक परिप्रेक्ष्य से जोडकर देखने की जरूरत है। भूलन कांदा  को एक लंबी कहानी के रूप में एक अर्सा पहले बया के किसी अंक में पढा था। बाद में यह उपन्यास की शक्ल में अंतिका प्रकाशन से सामने आया। लंबी कहानी  की भी काफी सराहना हुई थी। इसे कुछ विस्तार देकर लिखे उपन्यास पर भी एक- दो सकारात्मक समीक्षाएं मेरे देखने में आयीं। ऐसी ही प्रतिक्रिया रणेन्द्र के उपन्यास ग्लोबल गाँव के देवता को भी मिल चुकी थी। किन्तु आदिवासी विमर्श के संदर्भ में ये दोनों कृतियाँ जो बड़े मुद्दे उठाती हैं, उन्हें आगे नहीं बढाया गया। ये सिर्फ गाँव बनाम शहर और आदिवासी बनाम आधुनिकता का मामला नहीं है। बल्कि इनमें क्रमशः आन्तरिक उपनिवेशन बनाम स्वायत्तता, स्वतंत्र इयत्ता और सत्त...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

लंबी कहानी -जिंदगी और कुछ भी नहीं...

  लंबी कहानी प्रणव प्रियदर्शी की लंबी कहानी "जिंदगी और कुछ भी नहीं..." भले ही पहली नजर में शुद्ध रोमांटिक कहानी लगे , लेकिन यह कहानी समकालीनता में धंसे कई प्रश्नों से मुठभेड़ करती है । आधुनिक मुहावरों एवं शिल्प की ताजगी के साथ , रिश्तो के सूक्ष्म धागों की अनुभूति का रेशा-रेशा यह पाठक के आगे खोलती है । चरित्रों के मानसिक जगत में गहरी पैठ के साथ समय की बदलती धारा को खूबसूरती से रेखांकित करना लेखक के आभ्यंतर के साथ-साथ बाह्य जगत के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है । इस कहानी से गुजरना , तेजी से बदलते युगबोध के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ , स्थायित्व तलाशते बेहद खूबसूरत रिश्ते से साक्षात्कार सरीखा है । जिंदगी और कुछ भी नहीं...                                                   ■     प्रणव प्रियदर्शी "ड्राइंग रूम में टीवी तो ऑन था, पर आवाज म्यूट पर डाली हुई थी। इसलिए वहां बैठे लोगों की बातचीत में न्यूज डिबेट का शोर कोई बाधा नहीं बन र...

यह मेरे लिए नहीं : धर्मवीर भारती

अन्तर्पाठ आलोचक राजाराम भादू अन्तर्पाठ श्रृंखला में प्रतिष्ठित कथाकारों की उन कहानियों की चर्चा कर रहे हैं जो महत्वपूर्ण होते हुए भी चर्चा में उतनी नहीं आ पायीं। हमारे विशेष आग्रह पर शुरू की गयी इस श्रृंखला में अभी तक आप मोहन राकेश की कहानी- जानवर और जानवर तथा कमलेश्वर की - नीली झील- पर पढ चुके हैं। इस श्रृंखला की तीसरी कडी में आप पढ रहे हैं धर्मवीर भारती की कहानी -यह मेरे लिए नहीं- और इस कहानी पर राजाराम भादू की टिप्पणी।                  - विनोद मिश्र सं. / कृति बहुमत, अक्टूबर, २०२१ इदन्न मम् : अस्मिता और आत्मसंघर्ष - राजाराम भादू धर्मवीर भारती ने अनेक कहानियाँ लिखी हैं। इनमें गुलकी बन्नो और बंद गली का आखिरी मकान जैसी तीन- चार कहानियों की ज्यादा चर्चा होती है। उनकी कहानी- यह मेरे लिए नहीं- ने मुझे विशेष प्रभावित किया जो १९६३ में प्रकाशित बंद गली का आखिरी मकान संकलन में शामिल है। भारती ने अपने बारे में बहुत कम लिखा है। कथा- साहित्य ही नहीं, उनकी कविता में भी अपने समकालीनों की तुलना में आत्मपरकता कम है। यह मेरे लिए कहानी आत्मपरक शैली में लिखी ...

डांग- एक अभिनव आख्यान

डांग: परिपार्श्व कवि- कथाकार- विचारक हरिराम मीणा के नये उपन्यास को पढते हुए इसका एक परिपार्श्व ध्यान में आता जाता है। डाकुओं के जीवन पर दुनिया भर में आरम्भ से ही किस्से- कहानियाँ रहे हैं। एक जमाने में ये मौखिक सुने- सुनाये जाते रहे होंगे। तदनंतर मुद्रित माध्यमों के आने के बाद ये पत्र- पत्रिकाओं में जगह पाने लगे। इनमें राबिन हुड जैसी दस्यु कथाएं तो क्लासिक का दर्जा पा चुकी हैं। फिल्मों के जादुई संसार में तो डाकुओं को होना ही था। भारत के हिन्दी प्रदेशों में दस्यु कथाओं के प्रचलन का ऐसा ही क्रम रहा है। एक जमाने में फुटपाथ पर बिकने वाले साहित्य में किस्सा तोता मैना और चार दरवेश के साथ सुल्ताना डाकू और डाकू मानसिंह किताबें भी बिका करती थीं। हिन्दी में डाकुओं पर नौटंकी के बाद सैंकड़ों फिल्में बनी हैं जिनमें सुल्ताना डाकू, पुतली बाई और गंगा- जमना जैसी फिल्मों ने बाक्स आफिस पर भी रिकॉर्ड सफलता पायी है। जन- सामान्य में डाकुओं के जीवन को लेकर उत्सुकता और रोमांच पर अध्ययन की जरूरत है। एक ओर उनमें डाकुओं के प्रति भय और आतंक का भाव होता है तो दूसरी तरफ उनसे जुड़े किस्सों के प्रति जबरदस्त आकर्षण रहत...

समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान-1

रंगमंच  समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान -1                                         राघवेन्द्र रावत  समकालीन हिंदी रंगमंच के बारे में बात बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध से भी की जा सकती थी लेकिन मुझे लगता है कि उससे पूर्व के भारतीय रंगमंच के परिवर्तन की प्रक्रिया पर दृष्टिपात कर लेना ठीक होगा | उसी तरह राजस्थान के समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करने से पहले भारतीय हिंदी रंगमंच पर चर्चा करना जरूरी है, और उससे भी पहले यह जानना भी आवश्यक है कि वस्तुतः रंगमंच क्या है ?और रंगमंच के बाद हिंदी रंगमंच और उसके बाद समकालीन हिंदी रंगमंच पर बात करना एक उचित क्रम होगा भले ही यह मेरे अध्ययन की गरज ही लगे | राजस्थान के रंगमंच पर बात करना इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि इस पर हिंदी साहित्य की तरह चर्चा नहीं हुई चाहे वह आलोचना की दृष्टि से देखें या इसके इतिहास की नज़र से देखें | दो वर्ष पहले ‘जयरंगम’ नाट्य समारोह के एक सेशन में बोलते हुए वरिष्ठ रंग एवं फिल्म समीक्षक अजित राय ने कहा था-“ पता नहीं कौन सा नाटक...

कविताएं - सुभाष सिंगाठिया

सुभाष सिंगाठिया ने शिक्षा में ‘हिन्दी साहित्यिक पत्राकारिता और स्त्री विमर्श’ पर लघु शोघ व ‘हिन्दी स्त्री-कविता में स्त्री-स्वरः एक विमर्श’ पर स्वतंत्र शोध किया। इनकी रचनाओं के दिल्ली दूरदर्शन, जयपुर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर प्रसारण हुये हैं। सुभाष ने वर्षो ‘प्रशान्त ज्योति’ के साहित्यिक परिशिष्ट का संपादन किया। अभी तक साहित्यिक पाक्षिक ‘पूर्वकथन’ के संपादन में संलग्न हैं। सम्पर्क: 15 नागपाल कॉलोनी, गली नं. 1, श्रीगंगानगर- 335001 मो.: 9829099479  प्रसि( आलोचक स्व. शुकदेव सिंह ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कविता मूलतः और अंततः भाषा होती है। कवि सुभाष सिंगाठिया की कविता पढ़ते हुए यह बात बरबस याद आ गयी। हांलाकि शुकदेव सिंह ने अपनी बात को खोलते हुए इसी साक्षात्कार में कविता में विन्यस्त संवेदना, विचार, सौंदर्यशास्त्र आदि की भी बात की थी किंतु उनकी कही ये पंक्ति आज भी मेरे जेहन में कांेधती हैं। सोचता हूं कविता को अंततः और मूलतः भाषा मानना कविता की आलोचकीय दृष्टि के चलते कहां तक न्याय संगत है? सुभाष सिंगाठिया की कविताओं में भाषा अपनी व्यावहारिकता में अंशिक सघन, गूढ़ और संस्कारि...