सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कविता और टिडिडयों का बवाल-अनिरुद्ध उमट

(संदर्भ-भूमण्डलीकरण और कविता की चुनौतियां)

अनिरुद्ध उमट एक प्रयोगशील रचनाकार हैं। उनके उपन्यास, कहानी व कविता संकलनों ने अपनी विशिष्टता के चलते ध्यान खींचा है। इकहरी अभिव्यक्ति के इस दौर में उनकी कृतियां अपनी संश्लिष्टता और बहुपर्ती आशयों के चलते पाठक एक अलग कलात्मक अनुभव से गुजरता है। सृजन के प्रति गहरी सभ्यृक्ति रखने वाले अनिरुद्ध इस तरह का गद्य कभी-कभार लिखते हैं।


फिक्रे दुनिया में सर खपाता हूँ

मैं कहाँ और ये बवाल कहाँ

- मिर्जा ग़ालिब

‘मानवीय नियति हमारे समय में अपने को अनिवार्यतः राजनीतिक शब्दावली में व्यक्त करती है।’

-टॉमस मान

भूमंडलीकरण और उसकी चुनौतियाँ जैसे नितान्त राजनीतिक क्षेत्रा से जुड़े इन दिनों के चर्चित-प्रिय-बिकाऊ विषय पर जहाँ एक से एक तर्क-कुतर्क बेहद सधे अन्दाज में इसके विशेषज्ञ करते हैं और इस जानी-पहचानी सरल सी पहेली को और जटिल बनाते-सुलझाते लगभग निरुपाय या बेहद समर्थ हो हमारे सामने प्रकट होते हैं, उसी विषय पर एक ऐसी विधा के व्यक्ति से पूछना जो विधा अपने में सर्वस्व है और सर्वस्व के कणकण में स्वयं को समाहित-स्पंदित पाती है, बेहद चतुराई भरा उपक्रम लगता है। जैसे यदि कोई भेड़ उन्मुक्त विचरण-बसर कर रही हो उसे भी पूछ लेना कि भई, ‘ब्लेक हॉल’ के बारे में तुम्हारा सर्जनात्मक चिन्तन-चिन्ता क्या है?कवि निश्चय ही भेड़ नहीं मगर वह राजनीतिक चालबाजी, आर्थिक पहेलियों का न तो बहेलिया है न ही उनका निचोड़-सार प्रस्तुत करता कोई अवतार।

उसके तो पुरखे ही उसके इस तरह के संकटों मंे उसके काम आते, मार्ग दिखाते, भंवर से निकालते रहे हैं-

बाज़ीचए अतफ़ाल है दुनिया मेरे आगे

होता है शबोरोज़ तमाशा मेरे आगे

- मिर्जा ग़ालिब

कवि के लिए तो पहले भी कविता ही बची थी, वही बचनी भी थी, उसे ही वह सारे संकटों-संशयों से पार पा जाने का मंत्रा समझता था। ऐसा मंत्रा जो वायुमण्डल में सदियों तक गूंजता था व रहेगा। अचानक यह पत्थर किसने दे मारा?वह भावुक हृदय तो गा रहा था दुनिया में हूँ, दुनिया का तलबगार नहीं हूँ। ऐसे, पूर्व से ही सनातन संशयी आत्मा से नितान्त राजनीतिक खेल का एक मारक प्रश्न सुलझाने को कहना वह भी इस रूप में कि वही उसकी कविता की चुनौती या कहें संकट है। वह, जिसकी विधा या जिसका स्वयं का सदियों से, पीढ़ियों से सीमा की चौधराहट से, देश-विदेश से, पूर्व-पश्चिम से कोई वैसा बैर नहीं रहा जैसा भूमंडलियों के गुंडातत्वों से चिन्तकों को रहा है। कवि और उसकी कविता का पसारा जहाँ किसी की बाड़, किसी की भैंस, किसी की बेवा को नुकसान नहीं पहुँचाता रहा है, जिसका कंधा कहीं भी उपलब्ध हो नष्ट होते, बिसूरते को दिलासा देता रहा है। उसके सामने आज कालजयी, अल्पजीवी, परोपजीवी कविता लिखने से इतर यह महत्वपूर्ण हो गया है कि सिर पर आ धमके भूमंडलीय जलजले का क्या किया जाए ?

दरअसल गंभीरता से ठहर देखें, सोचें तो संकट उनके लिए सर्वाधिक होता है जो उसे उत्पन्न करते हैं। उसकी निरंतरता को कायम रखने का तनाव उन पर प्रतिक्षण रहता है जिससे ध्यान हटाने के लिए पापों के प्रायश्चित का भंडारा-पाठ कराना पड़ता है। संकट के आविष्कारकों का अपना बाजार-प्रयोगशाला होती है जहाँ वे कुछ डेमोस्ट्रेशन के लिए असहाय -निर्बल- अल्पसंख्यकों, जीवों पर उसका मारक प्रयोग करते हैं फिर सार, अर्क हमारे सामने रखते हैं, दरअसल हर्बत मारक्यूज के शब्दों में कहें तो हमारी चेतना के क्रान्तिकारी आयाम इस सारे प्रपंच में न जाने कहाँ बिला जाते हैं। असहाय-निर्बल-अल्पजन के हितों को दर्शाती यह प्रणाली महबूब उल हक के अनुसार गरीबी पर सीधा प्रहार न कर गरीब पर करती है, इसलिए प्रयोगशाला कायम रहती है।

जो भी जाति अपने ‘स्व’ से च्युत, विस्मृत है वह नष्ट होगी मगर यह ‘स्व’ क्या है? कोई धार्मिक मामला तो नहीं? क्योंकि सब कुछ इधर वैज्ञानिकता के पारदर्शी, निर्मम, अत्याधुनिक स्वचालित उपकरणों द्वारा उच्च मानकों पर जांचा-परखा जाएगा। आपका सत्य भी, असत्य भी। अब सत्य-असत्य, स्वप्न, कल्पना, संवेदना, शोक, पीड़ा, अवसाद, अकेलापन, उमंग, उल्लास, सुख उतने ही अमूर्त हैं जितने अन्य चेतना के वे उपकरण-मार्ग जिन्हें हम अक्सर ‘साधना’ के खाते में डाल हाथ झाड़ लेते हैं। जहाँ दो पक्षों में (सत्य-असत्य) में इतना अपाट्य संगीन मामला होगा वहाँ सबसे पहले नीयत पर संदेह होगा फिर नियति पर। नीयत भूमंडलीकरण के खाते में, नियति कवि-कविता के खाते में। अब ये दो रसोइये जो एक शाकाहारी, एक मांसाहारी हैं उनमें आप कहाँ किस बिन्दु पर सहमति चाहेंगे? यहाँ सहमति चाहना भी कोई कम राजनीतिक क्रीड़ा नहीं। जो अस्तित्व की लड़ाई में असमर्थ है उसे नष्ट होना होगा, ये कहा जाता है, मगर कवि कहता है कि जिसका अस्तित्व खतरे में, संदेह में है, मरण तय सा है, उसे भी जीना है, उसे भी किसी आपात मानवीय उपक्रम के तहत जीवित रखना है। वह उसे जीवित रखना चाहता है, यहा ‘चाहना’ किसी भी संकट से प्रबल है। कोई हवाई आदर्श या भावुकता नहीं। वैसे आदर्श से, भावुकता से परहेज भी राजनीति ही सिखाती है, सिद्धान्त में भी, व्यवहार में भी। और वह इन दोनों तत्वों का इस्तेमाल भी करती जाती है। मूल मुद्दा है क्या हम अपने आपको इस्तेमाल होने दे सकते हैं? यह इस्तेमाल न होने देना दरअसल मेरी विधा का सहज प्रतिरोधी चरित्रा है। यह सत्य के प्रति अंतिम समय तक के आग्रह का उपक्रम ही मुझे वह दृष्टि-संवेदना देता है जहाँ हर व्यक्ति मुझे कवि लगता है। और यह कवि ही भूमंडलीकरण के रसियों-प्रणेताओं के लिए असल खतरा है। अब वे सोवियत, नाजी कैम्प तो रहे नहीं जहाँ आपकी आत्मा-चेतना का शुद्धिकरण कर दिया जाता सो अधिक तकनीकी, आधुनिक भय खड़े करने होंगे, कल्पना मात्रा से कंपाना होगा। और ये कंपाना उसे होगा जिसकी आधी से अधिक भूमि जल की तरह कल्पना में डूबी रहती है, क्योंकि शेष आधी पर जल में रहने से पृथक प्रकृति के जीव रहते हैं, जल में जलचर रहते हैं। यह उनका स्वपोषित, मर्यादित प्रकृति प्रदत्त आचरण है, भूमंडलीकरण है। कुछ जीव इधर-उधर भी रमण-भ्रमण कर सकते हैं, जहाँ मरता, विस्थापित कोई नहीं होता। जहाँ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का सार फलता है। वह महाभारत का संजय हो सकता है मगर वह वर्ल्ड बैंक का सांस्कृतिक दूत नहीं हो सकता। जहाँ देश का प्रधानमंत्राी घुटने टेकने की क्रिया में पारंगत हो वहीं एक फकीर ने इस सभ्यता को ‘हिन्द स्वराज’ में स्पष्टतः शैतानी सभ्यता कहा था। मेरी दृष्टि में वह फकीर भी एक कवि है। आज उसका वह ‘होना’ याद आता है क्योंकि हमारे नियंता उसी ‘होने’ को बिसार अन्यों का ‘होना’ दाँव पर लगा रहे हैं। यहाँ कवि विचारक नन्द किशोर आचार्य का यह कथन भी स्मरण कर लेना जरूरी है, ‘क्या हमारे अर्थशास्त्राी और नीति निर्माता इतने अनुकरणधर्मी और अमौलिक हैं कि वे किसी ऐसे विकल्प का विकास नहीं कर सकते जो अपने आप में मानवीय हो और जिसे मानवीय चेहरे में दिखाने का कोई कृत्रिम प्रयास उन्हें नहीं करना पड़े ?’

अब भूमंडलीकरण और उसके कृत्रिम मानवीय प्रयास ‘सबै भूमि गोपाल की’ का नवीन संशोधित-परिवर्तित रूप हैं। अब गोपाल वंशी बजाता गऊएँ नहीं चराता बल्कि वह गऊओं के शारीरिक विकास-दोहन के लिए इंजेक्शन, उन्नत किस्म के वैज्ञानिक जांच पड़ताल से नहाए धोए बीज, खाद वितरित करता जी-8, जी-7 या जेड का मायावी सरगना बन गया है। ऐसे में कवि क्या वैसी ही कविता लिखे जैसी उसने राष्ट्रीय भावावेश में अयोध्या, बाबरी, गोधरा, पंजाव या नरसिंहराव- मनमोहनसिंह के समय में लिखी थी। एक दल का सदस्य बन दूसरे का लाल या भगवा उतारे। और खयाल रखे कि उसका लाल या सफेद अंगोछा बना भी रह सके। जो रंग कभी विन्सेन्ट के प्रिय रहे होंगे कैसे देखिए मनुष्य के रक्त, उसके दुःस्वप्नो, षड़यन्त्रों, आहों में परिवर्तित हो गए हैं। कविता न पहले किसी की अनुगामी, प्रवक्ता दास थी और थी तो वह बाद में सदिग्ध हो अपनी मौत खुद मरी। न अब कविता किसी गरीब की जोरू है जिसे जब चाहे चरित्राहनन कर जिला बदर कर दे या पिरामिडो में शासकों के अगले जन्म की सुविधार्थ दफन कर दिया जाए। वह एक अकेले का गान जो किसी आततायी के स्वप्न का दोष बन गया कोरी भावुकता नहीं बल्कि सबसे खरा सत्य है। आह से उपजा गान भी अपना भूमंडलीकरण जानता है। सूडान, इथोपिया, इराक, केन्या, अफगानिस्तान तक यह गान पहुंचता है निर्बाध। यह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती थाती ही गाँधी का सपना था। वह सपना एक कविता जो थी, जो है, वह अपनी स्वायत्तता में आज भी कायम है। इस पर खुद कवियों को यकीन न हो तो क्या करें मगर सच जानिए भूमंडलीकरण के सपेरों, मदारियों को इस पर तनिक भी सन्देह नहीं, इसलिए वे कवियों के साथ सांस्कृतिक रिश्ता भी महसूस करते हैं- जबकि यह पॉलिटिकल इकॉनॉमी के सिद्धान्त के प्रतिकूल भी है।

कविता की चुनौती आज भी कबीर, ग़ालिब, फैज, शमशेर, अज्ञेय, महादेवी, निराला, फरूख फरूखजाद, स्वेतायेवा, अख्मातोवा, ऐन फ्रेंक, गंगूबाई हंगल, मल्लिकार्जुन मन्सूर, सोहनी देवी, भूरीबाई, बन कायम है। ये सब अपने होने में कविता हैं। इनका होना कविता होना है। ‘हिन्द स्वराज’ का होना हमारी सबसे बड़ी कविता है।

विश्व बैंक के प्रिपेड-पोस्टपेड कारिंदे अब हर हाथ को चरखा नहीं मोबाइल व नरेगा का सपना देते हैं, अब किसानों का अकाल मृत्यु का वरण करना भंडारों में पड़े धान को खाते चूहों को भी लजाता है, आदिवासी, अल्पसंख्यक या तो आशंकित रहते हैं या लुप्त होते हैं, जहाँ स्थानीयता और भाषायी विविधता द्रोपदी की तरह दाँव पर लगायी जाती है, ऐसे में यदि वह भावुकता ही सही यदि यह बची है कि सब कुछ होना बचा रहेगा तो यह भी कहीं और नहीं कवि और उसकी कविता में है। जहाँ यह भावुकता विकार की तरह त्याग राजनीतिक विचारधारा की लंगोट पहनी गयी है वहीं से छद्म-पाखंड का खेल शुरू होता है, दुर्भाग्य से वह भी कविता की भूमि पर खेला जाता है। वह भूमि बाद में कुलधरा गाँव की तरह त्यागी गयी खंडहर बिसूरती पुरातत्व विभाग द्वारा सहेजी जाती है। अन्त में अपनी एक कविता से मैं अपनी बात को यहीं विराम देना चाहूँगा-

चीजें जानती हैं

कुछ नहीं है होना

उन्हें रहना है

ताकि

लोग न रह जाए

अकेले।

(यह टिप्पणी भारत भवन, भोपाल में आयोजित ‘कवि भारती-5’ में 20 मार्च 2010 को पढ़ी गयी।)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सर्वेश्वर की भेडिया और हिंस्र शंक्लें - राजाराम भादू

पूर्वकथन : लीलाधर मंडलोई ने वर्तमान साहित्य के शताब्दी कविता विशेषांक ( मई- जून,२०००) का संपादन किया था। इसमें शताब्दी की कुछ चुनी हुई कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणियाँ व लेख हैं जो अलग- अलग लोगों से लिखवाये गये थे। मैं ने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की भेडिया श्रृंखला पर लिखा था। इसे उलटते- पलटते लगा कि यह आज तो और भी मौजूं है। भगतसिंह की जेल में लिखी डायरी- ए मार्टायर्स नोटबुक ( इंडियन बुक क्रानिकल) का हिन्दी अनुवाद आ चुका है- शहीदे- आजम की जेल नोटबुक ( परिकल्पना प्रकाशन, लखनऊ)। इसमें भगतसिंह द्वारा मूल पृष्ठ ३९ में तिरछे लिखी ये पंक्तियां उद्धृत हैं- महान इसलिए महान हैं क्योंकि हम घुटनों पर हैं  आओ उठ खडे हों। पंक्तियों के लेखक का नाम नहीं है, बहुत संभव है ये स्वयं भगतसिंह की लिखी हों। सर्वेश्वर की इन कविताओं को पढते हुए मुझे लगता है, ये महानता के विरुद्ध साधारण जनों को उठ खडे होने के लिए आह्वान करती कविताएँ हैं। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने अपनी काव्य- यात्रा सोच के जिस धरातल से शुरू की थी, बाद में वे लगभग उसके विपरीत छोर पर छोर पर पहुँच गये थे। यहां वे आततायी शक्तियों के प्रतिपक्...

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

हाशिये के समुदाय तीन इतिवृत्त

हाशिये के समुदायों पर सामाजिक सांस्कृतिक सामग्री का नितांत अभाव मिलता है। आदिवासी समुदायों पर भारतीय नृतत्वशास्त्र सर्वेक्षण के अन्तर्गत कुछ मोनोग्राफ प्रकाशित हुए हैं। लेकिन ये दशकों पुराने हैं और इन्हें अद्यतन नहीं किया गया है। जबकि अनुसूचित जातियों में कुछ समुदायों ने अपनी ही पहल पर लेखन का प्रयास किया है। ऐसे कुछ दस्तावेजों को सामाजिक अध्येता बद्रीनारायण ने गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक शोध संस्थान, झुंसी, इलाहाबाद के दलित संदर्भ केन्द्र में एकत्रित कराया है। लेकिन ऐसे समुदाय जो आदिवासी व दलित श्रेणियों में भी निचले पायदान पर हैं अथवा इनसे बाहर हैं और जिन्हें प्रायः घूमन्तू- अर्ध घूमन्तू कहकर अभिहित किया जाता है, उनके अतीत व वर्तमान को लेकर प्रामाणिक जानकारियों का लगभग अभाव है। इस दिशा में गंभीर प्रयास कम से कम मेरी जानकारी में तो नहीं हैं। ऐसे में जोधपुर के प्रो. नेमीचंद बोयत के कार्य की व्यापक सराहना होनी चाहिए। इन्होंने हाशिये के समुदायों पर तीन किताबें लिखी हैं: पहली - इतिहास के पन्नों में मेहतर, वाल्मीकि एवं चाण्डाल ; दूसरी - इतिहास के झरोखे में सांसी और तीसरी इतिहास के आइने में ब...

नरक में मोहलत -प्रणव प्रियदर्शी

कहानी प्रणव प्रियदर्शी की एक लंबी कहानी हम पहले मीमांसा में दे चुके हैं जिसे काफी सराहना मिली थी। उनकी यह कहानी प्रिन्ट मीडिया में प्रविष्ट पतनशीलता को उद्घाटित करती है। वैसे तो भारत के समूचे मीडिया का ही चरित्र बदल गया है। लेकिन यह बदलाव एक सच्चे आदमी की नैतिकता में कैसे सेंध लगाता है, यह कहानी इस परिघटना का विचलित कर देने वाला आख्यान है। नरक में मोहलत प्रणव प्रियदर्शी घर से निकलते समय ही अनिता ने कहा था, ‘बात अगर सिर्फ हम दोनों की होती तो चिंता नहीं थी। एक शाम खाकर भी काम चल जाता। लेकिन अब तो यह भी है। इसके लिए तो सोचना ही पड़ेगा।’ उसका इशारा उस बच्ची की ओर था जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वह घुटनों के बल चलते, मुस्कुराते, न समझ में आने लायक कुछ शब्द बोलते उसी की ओर बढ़ी चली आ रही थी। अनिता के स्वर में झलकती चिंता को एक तरफ करके अशोक ने बच्ची को उठा लिया और उसका मुंह चूमते हुए पत्नी अनिता से कहा, ‘बात तुम्हारी सही है। अब इसकी खुशी से ज्यादा बड़ा तो नहीं हो सकता न अपना ईगो। फिक्कर नॉट। इस्तीफा वगैरह कुछ नहीं होगा। जो भी रास्ता निकलेगा, उसे मंजूर कर लूंगा, ऐसा भी क्या है।’ बच...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

शिक्षा विमर्श के नए आयाम खोलती 'किताब'

कृति चर्चा  प्राचार्य एवं  प्रशासक रहे डॉ आर.डी सैनी लगभग चालीस वर्षों से साहित्य संसार में सक्रिय हैं । कविता ,उपन्यास एवं कथेतर विधाओं से गुजरते हुए 'किताब' उनकी दसवीं पुस्तक है । 'विचार प्रक्रिया ' और 'संज्ञानात्मक बोध ' का बच्चों में विकास कैसे हो ? इसका व्यावहारिक धरातल पर समाधान यह पुस्तक प्रस्तुत करती है   । डॉ. ममता चतुर्वेदी प्राचार्य है , जो कि लंबे समय से पठन-पाठन के साथ-साथ शिक्षा के व्यापक सरोकारों से जुड़ी रही हैंं । एक शिक्षिका की दृष्टि से डॉ. आर.डी सैनी की 'किताब' की यह समीक्षा , पाठकों को शिक्षा से जुड़े उन मूलभूत प्रश्नों एवं समस्याओं के समाधान समझने में मदद करेगी , जिनका सफलतापूर्वक सामना लेखक ने स्वयं किया है ।  यह पुस्तक समीक्षा 'किताब' के सभी आयामों को दृष्टिपात करते हुए पाठक को किताब की दहलीज तक ले जाती है । एक पुस्तक के रूप में  'कुछ यूं रचती है हमें "किताब", शिक्षा व बाल मनोविज्ञान पर आधारित भाव प्रधान पुस्तक है । इसमें लेखक डॉ आर.डी सैनी ने मानव मूल्य , नैतिकता, कर्तव्य एवं घटनाओं का मार्मिक चित्रण किया है...

बोनती : मोर्जुम लोयी

कहानी मोर्जुम लोयी ने अपने उपन्यास- मिनाम - से अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के स्त्री- संघर्षों की वास्तविकता को बडे फलक पर प्रस्तुत किया है। अभी वे अपने गाँव को केन्द्र में रखकर एक औपन्यासिक कृति पर काम कर रही हैं। उसी से एक मार्मिक अंश मीमांसा में दे रहे हैं। इसके जरिए आप मोर्जुम लोयी की संवेदनशील दृष्टि, समर्थ भाषा के साथ एक उद्वेलित करने वाले प्रसंग से रूबरू हो सकते हैं। बोनती/बोनी/भोनती ये सभी एक अर्थ का द्योतक है। अब बात आती है ये शब्द कहां से आया? या इसका अर्थ क्या है?  ‘भोनती’ असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है छोटी बहन । चूंकि असम अरुणाचल पड़ोसी राज्य है तो यहां के कई शब्द अरुणाचल प्रदेश की बोलियों में सम्मिलित हो गए है और कई बार उच्चारण बदल जाता है और वैसे ही ‘भोनती’ शब्द अरुणाचल में ‘बोनती’ बन गई।  असम की चाय के बागानों से आदिवासी लड़कियां, असमिया,कुलि-बंगाली आदि, तिराप-चाङलाङ से चाकमा लड़कियां आदि अरुणाचल के घरों में काम करती हुई पाएं जाते है। इन्हीं कामवालियों को यहां बोनती कहा जाता है। ये शब्द इस प्रदेश में इतनी रूढ़ हो गई है कि यहां के लड़कियों को असमि...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...

गांव की स्मृतियाँ - ज्ञान चंद बागड़ी

भूमंलीकरण और आर्थिक उदारवादी नीतियों ने गाँव, कृषि और पारंपरिक उद्यमों का भयावह हाशियाकरण किया है। कथाकार ज्ञानचंद बागडी अपनी स्मृतियों के गाँव को प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि अतीत का वह गाँव कोई आदर्श था लेकिन जिस तरह बदलाव आया, वह भी सहज नहीं कहा जा सकता। इसी संदर्भ में ये संस्मरण- लेख मीमांसा में प्रस्तुत किया जा रहा है। मेरा गाँव मेरे लिए दुनिया की सबसे सुंदर जगह है , जहां मेरा बचपन बीता था । गाँव और बचपन की स्मृतियाँ  मुझे रोमांचित कर देती हैं । दिल करता है कि उड़कर गाँव पहुंच जाऊं । यही कारण है कि समय निकालकर वहां जाता रहता हूँ । वहां बिताये हुए कुछ ही दिन मुझे पूरे साल के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं । मेरे लिए गाँव का मतलब है प्रकृति का साथ , खेत-खलिहान ,  जहाँ सुबह आपकी आँख मुर्गे की बांग या किसी पशु के रंभाने से खुले , जहां मोर नाचते हों , झिंगुरों की आवाज सुनी जा सके , रात में एक-एक तारा साफ दिखाई दे , अंधेरे का संगीत और सन्नाटा सुनाई दे , साझी विरासत हो और साझी ही बहन-बेटियां , सहयोग हो , सामाजिकता हो , सादा खाना हो , मोटा पहनावा हो । ऐसा ही तो था मेरा गाँव , सरल औ...

कविताएं : सत्यदेव बारहठ

सत्यदेव बारहठ एक छुपे हुए कवि थे। लंबे छुपाव और संकोच के बाद वे इस रूप में प्रकट हुए हैं। उनके कवि का स्वागत करते हुए हम उनकी कविताएँ मीमांसा में प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही, कविताओं पर सत्यनारायण की टिप्पणी है। सत्यदेव बारहठ की कविताएं अपने समय, समाज और स्वयं से रूबरू कविताएं हैं। इन कविताओ ंका फलक तीन साढ़े तीन दशक के बीच फैला हुआ है। हालांकि इस बीच कवि के विचार और स्वभाव में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया बल्कि वह अधिक प्रौढ़़ और ज्यादा निखरकर सामने आया है। इसीलिए ये कविताएं आज भी बराबर विश्वसनीय बनी हुई हैंै। कवि को तब भी यह विश्वास था कि - ’’तार वीणा के बजेंग/ कर्ण स्वर आनंद लेंगे/ मधुर वेला की प्रतीक्षा हेतु/ अब यह जागरण है/ जागरण है/ जागरण है।’’ चार दशक पहले लिखी कविता के ये अंश हैं तो सन् दो हजार में लिखी कविता की पंक्तियां हैं - ’’मनुष्य होने का अर्थ तलाशते/ हमारे हाथ यह सत्य लगा है/ कि हम हारें नहीं/ अपनी पूरी सामथ्र्य से/ मुकाबला करें/ मनुष्य के खिलाफ खड़ी/ ताकतों का/ मनुष्य को/ विवेकहीन, दीन-हीन, कातर/ बना देने वाली ताकतों का।’’ लेकिन दो हजार पांच तक आते आते कवि को लगता है कि - ’’सत...