सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक कविता हूँ मैं अधूरी सी

 सम्भावना

आस्था दीपाली की पंक्तियाँ हैं एक कविता हूँ मैं अधूरी सी। जाहिर हैं कि उन्हें अपने अधूरेपन का अहसास हैं और इसकी स्वाभाविकता का भी! उनकी कविता में केवल शहरी दुनिया का ही प्रतिबिंबित नहीं हैं बल्कि खुद को खोजने की एक अनवरत प्रक्रिया हैं। स्त्री की तमाम जद्दोजहद के बावजूद वे उसे वसंत संबोधिता करती है। मंदिर में प्रार्थना करने वाले से प्रार्थना करते भिक्षुकों के माध्यम से वे एक दारुण सत्य को सामने लाती है।

महा-आपदा के दिनों में कार्मिकों के‌ पलायन पर आस्था ने अपनी ही तरह द्रष्टिपात किया है। लाकडाउन में परिवार का बिम्ब बहुत आत्मीय है। बुरे दिनों में सबका ख्याल रखती मां है। प्रेम को आस्था एंटीडोट की तरह प्रतिपादित करती है तो वारिस में संगीत सुनती है
1. मैं
****
एक पहेली हूँ मैं
अनसुलझी सी,

एक कविता हूँ मैं
अधूरी सी,

एक कहानी हूँ मैं
अनकही सी,

एक किताब हूँ मैं
बरसों पुरानी,

जिसके पन्ने
कुछ भरे कुछ खाली
कुछ अधूरी पंक्तियों से भरे
विचारों में उलझे
नए विषयों और
सही शब्दों की तलाश में
बिखरे पड़े है बेहिसाब...!

उम्मीद है,
कि एक दिन ऐसा आएगा
जब दिल के अक्षरों को
दिमाग के विचारों के साथ
शब्दों के माध्यम से
उकेरा जाएगा
उसकी पूर्ण पंक्तियों
और
सही अर्थों के साथ
ज़िन्दगी के पन्नों पर...!

2. स्त्री होती है वसंत
**************

स्त्री होती है वसंत
फूटती रहती है उनमें
नई उम्मीदों के मोजर,

शीत सा मौन सहते हुए भी
देती है हमेशा
अपनी ममता और करुणा की गरमाहट ,

संशय और क्रोध की धुंध को 
अपने विश्वास से छांटते हुए

निकाल ही लेती है,
संभावनाओं का सूरज
और फिर छाने लगता है
उनके प्रेम का वासंती फूल
चंहुओर...



3. आईना
*********

आईना तो देखा होगा तुमने
हाँ! शायद अपने बाह्य स्वरूप को देखा होगा ,

हुलिया तो ठीक किया ही होगा
बालों को भी अच्छे से संवारा होगा तुमने

फिर कुछ देर तक...
अपने चेहरे को भी निहारा होगा तुमने
अपने वस्त्र को ठीक करते हुए 
स्वयं पे इतराये भी होंगे तुम

पर उस अंतर्मन का क्या
जो तुम्हारे अंदर समाया है
तुमने सोचा कभी कि...
एक आईना वहाँ भी लगा दूँ
जो सब मोह माया से परे
एक कोने में छुपा पड़ा है
उसको भी पहचान लूँ

क्या अंतरात्मा की बात कभी मानी तुमने?
जो झूठ से परे
सच्चाई की मिसाल बन
आज भी तुम्हारे रोम रोम में विद्यमान है?

मगर नहीं..
तुमने किसी की बात नहीं मानी..
स्वीकारा वही 
जो मन फुसलाने वाली बातें है

जिसे सुन दिल खुश हो जाए 
जिससे भ्रमित रहे दिलो दिमाग

पर क्या तुमने अपने आप को जान लिया?
ज़िन्दगी के इस मकड़जाल से निकल
खुद को क्या पहचान लिया..?
कलयुग के इस काल में
दूसरों की तारीफ़ों से
अत्यन्त सुख तो पा लिया होगा तुमने

पर..क्या यही है जीवन का असली सुख?
क्या यही है ज़िन्दगी की सार्थकता?
क्या यही है जीवन जीने का मकसद?
क्या यही हो तुम
जो तुम आईने में देख रहे हो
अगर हाँ..
तो कुछ रह गया है आईने के पीछे 
ज़रा एक बार फिर झाँक कर देखो
शायद अभी नादाँ हो तुम...।।

4. भगवान
*********

प्रतिदिन सुबह
मंदिर की ओर जाते है लोग
लेकर हाथों में पूजा की थाल 
मन मे श्रद्धा विश्वास 
बजाते हैं घंटी
चढ़ाते हैं चढ़ावा
दिखाते है अगरबत्ती,
और करते है...
अपनी-अपनी प्रार्थनाएं,
सुख की, समृद्धि की, धन प्राप्ति की, 
रोजगार की, परीक्षाओं में सफल होने की
और निकलते निकलते डाल देते है,
दान पात्र में पैसे,
वहीं मंदिर के बाहर...
बैठे रहते है...बेजान, सहमे से,
कुछ असहाय लोग
जिनके लिए मंदिर से निकलते लोग ही हैं भगवान
वे उन्हीं से करते है प्रार्थनाएँ
और मांगते हैं
 रोटी ..

5. लॉकडाउन में सीखना
********************

लॉक डाउन में
दादा जी सिखा रहे हैं 
घर के भी लोगों को योग
पापा सिखा रहे हैं बच्चों को 
खेल के कई नियम 
और पढ़ाई करने के नए तरीके
भईया सिखा रहे छोटों को 
रंगों से दुनिया रंगीन करने का जादू
और साथ ही संगीत के स्वरों का रहस्य
माँ सिखा रही दीदी को 
पकवान बनाने के गुर
और दादी सबसे छुपकर 
सिखा रही है माँ को फिर से
पैसों का जोड़ घटाव
और बता रही है 
कैसे रखा जाए 
बुरे दिनों में सबका ख्याल..



6. लॉकडाउन में लोग
*****************

अजीब ढीठ लोग हैं
बसों में भरकर
बोरियों सा लदकर
केमिकल की बौछार से सेनेटाईज़्ड होते
लाठी की मार सहते, 
उठक बैठक करते
बढ़े चले जा रहे हैं
समय के पहिये के साथ
काल की आँख में आँख डाले
जैसे तैसे कदम दर कदम
अपने घर परिवार, गाँव की ओर
क्योंकि 
बंद हो गए हैं कल कारखाने
उठ गईं हैं उनकी दुकानें, गुमटियाँ
फल- सब्ज़ी की रेड़ियाँ
भूख से बिलबिलाते लोग
आखिर कैसे तोड़े निवाले
जब बंद हो गए उनकी
रोजी रोटी के सारे साधन
जब कर दी गईं सड़के सुनसान
जब हो गया पूरा देश लॉकडाउन
जब हो गए घरों में बंद सभी
अपनी अपनी उम्मीदों और 
आशाओं के दीप लिये
जब इनके परिश्रम की थकन 
विचलित नही कर रही किसी को
इनकी भूखे पेट की चीत्कार
दस्तक नही दे पा रही किसी के हृदय में
तब ये हठी लोग चल पड़े हैं 
कांधे पे रिश्तों को उठाये
सर पे कफ़न बांधे
एक संकल्प मन मे लिये
रिश्तों की गर्माहट लिये
प्रेम का एंटीडोट लिये
अपनी मिट्टी को गले लगाने
क्योंकि 
ठहरना मृत्यु है और
संघर्ष ही जीवन है इनके लिये..


7. बारिश की बूँदे
**************
जब चेहरे को छूती है
हाथों को चूमती है
सूखी मिट्टी पे
जब अपनी बूँदे बरसाती है
सौंधी खुशबू आती है
ना जाने कौन सी भाषा बोलती है
जो मन को छू जाती है
कुछ को ये बारिश 
सिर्फ पानी ही लगता है
मगर मेरे लिए ये बूँदें 
एक प्यारी सी धुन बन जाती है
उसी धुन पे मेरा मन मयूर 
जब मगन हो के नाच उठता है 
तो जीवन एक प्यारा सा संगीत
एक खूबसूरत सा चलचित्र बन जाता है
जिसमें मैं होती हूँ, तुम होते हो
और होता है ये मदमाता गुनगुनाता सावन...!!
 

8.जल्दी आ जाया करो मेरे पास
**************************

जल्दी आ जाया करो मेरे पास
अब मन नही लगता है कुछ ख़ास
याद आते है वो पल
जिसमें हम होते है
और होती है खुशियों की सौगात..
अब जल्दी आ जाया करो मेरे पास
एक तुम ही हो मेरी दोस्त,
जिससे बाँटती हूँ अपने जज़्बात
अब गैरों पे कहाँ रहा भरोसा
अब सच्चा सा लगता है अपना रिश्ता
जानती हूँ कभी कभी करती हूँ बकवास
मगर क्या करूँ
एक तुम ही तो हो मेरे लिए खास
बस यादों में है हमारे खुशियों के पल
अब सब्र को नहीं है मेरे पास देने के लिए ज़वाब
अब जल्दी आ जाया करो मेरे पास
दूर जाने से लगता है डर
आँखो में आंसू को भर
कह देती हूँ अलविदा
कि तुम आ जाया करोगी मेरे पास
बार बार हर बार
दिलाती हूँ यही एहसास 
ज़्यादा दूर नही हो बस 
फ़ोन मिलाने तक की है दूरी
मगर दिल मानता नहीं
चाहिए उसको तुम्हारा आँचल
जिसमे छुप के सोना
आज भी लगता है अनोखा...
बच्चों की तरह ज़िद करना
और तुम्हारा मान जाना
खलता है बार बार
क्योंकि नहीं है कोई और
जिससे करती हूँ बातें हज़ार
जो समझ सके मेरे ख्यालात
कहने को तो बातें है अनंत
लेकिन ज़्यादा नहीं बचे है अल्फ़ाज़
बस यही कहना है हर बार
की अब मन नहीं लगता है कुछ ख़ास
अब देर न करो माँ
जल्दी आ जाया करो मेरे पास... 


9. मेरी पूरी दुनिया
****************

ना तुम होते
और
ना मैं फर्क कर पाता चाँद में
क्योंकि
जो तुम्हारे चेहरे में
शीतलता और ठहराव है
वो चाँद में कहाँ

न तुम होते 
और
न मैं फर्क कर पाता सूर्य में
क्योंकि
जो ओज तुम्हारे व्यक्तित्व में है
वो सूर्य में कहाँ

 
न तुम होते
और
ना मैं फ़र्क कर पाता फूल में
क्योंकि
जो कोमलता हृदय में है
वो फूल में कहाँ

न तुम होते 
ना मैं फ़र्क कर पाता
आसमान में
क्योंकि जिस तरह 
मेरे दुख को 
कर लेती हो समाहित 
अपने अंदर 
और 
भर देती हो मेरे अंतश को  
प्रेम की बारिश से
वो आसमान में कहाँ


इसलिए तो 
तुममे ही दिखते है मुझे
मेरी पूरी दुनिया

बदलते हुए स्वरूप के साथ
मैंने पहचान लिया है
कौन है मेरे लिए
चकोर चाँद
और कौन है मेरे लिए
तपता सूरज..

आस्था दीपाली

आस्था दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज फोर विमेन से हिन्दी आनर्स की स्नातक हैं। हिन्दुस्तान, अमर उजाला, जागरण जैसे अखबारों के साथ चलते-चलते, अनंतिम व काफिला आदि पत्रिकाओं में इनकी रचनाएँ छपी हैं। अनुवाद में आस्था ने स्कोलिस्टिक इंडिया में इंट्रशिप की है। वे लेखन के साथ संगीत, नृत्य और पेंन्टिंग में भी सक्रिय है। दूरदर्शन व अनेक मंचो पर प्रस्तुतियों के साथ कई पुरस्कार सम्मानों ने इनकी उपलब्धियों को रेखांकित किया है। 

संपर्क-8051614565
Email:aasthadeepali909@gmail.com


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सर्वेश्वर की भेडिया और हिंस्र शंक्लें - राजाराम भादू

पूर्वकथन : लीलाधर मंडलोई ने वर्तमान साहित्य के शताब्दी कविता विशेषांक ( मई- जून,२०००) का संपादन किया था। इसमें शताब्दी की कुछ चुनी हुई कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणियाँ व लेख हैं जो अलग- अलग लोगों से लिखवाये गये थे। मैं ने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की भेडिया श्रृंखला पर लिखा था। इसे उलटते- पलटते लगा कि यह आज तो और भी मौजूं है। भगतसिंह की जेल में लिखी डायरी- ए मार्टायर्स नोटबुक ( इंडियन बुक क्रानिकल) का हिन्दी अनुवाद आ चुका है- शहीदे- आजम की जेल नोटबुक ( परिकल्पना प्रकाशन, लखनऊ)। इसमें भगतसिंह द्वारा मूल पृष्ठ ३९ में तिरछे लिखी ये पंक्तियां उद्धृत हैं- महान इसलिए महान हैं क्योंकि हम घुटनों पर हैं  आओ उठ खडे हों। पंक्तियों के लेखक का नाम नहीं है, बहुत संभव है ये स्वयं भगतसिंह की लिखी हों। सर्वेश्वर की इन कविताओं को पढते हुए मुझे लगता है, ये महानता के विरुद्ध साधारण जनों को उठ खडे होने के लिए आह्वान करती कविताएँ हैं। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने अपनी काव्य- यात्रा सोच के जिस धरातल से शुरू की थी, बाद में वे लगभग उसके विपरीत छोर पर छोर पर पहुँच गये थे। यहां वे आततायी शक्तियों के प्रतिपक्...

कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी

स्मृति-शेष हिंदी के विलक्षण कवि, प्रगतिशील विचारों के संवाहक, गहन अध्येता एवं विचारक तारा प्रकाश जोशी का जाना इस भयावह समय में साहित्य एवं समाज में एक गहरी  रिक्तता छोड़ गया है । एक गहरी आत्मीय ऊर्जा से सबका स्वागत करने वाले तारा प्रकाश जोशी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिकता दोनों के प्रति सहृदय थे । उनसे जुड़ी स्मृतियाँ एवं यादें साझा कर रहे हैं -हेतु भारद्वाज ,लोकेश कुमार सिंह साहिल , कृष्ण कल्पित एवं ईशमधु तलवार । कवि व्यक्तित्व-तारा प्रकाश जोशी                                           हेतु भारद्वाज   स्व० तारा प्रकाश जोशी के महाप्रयाण का समाचार सोशल मीडिया पर मिला। मन कुछ अजीब सा हो गया। यही समाचार देने के लिए अजमेर से डॉ हरप्रकाश गौड़ का फोन आया। डॉ बीना शर्मा ने भी बात की- पर दोनों से वार्तालाप अत्यंत संक्षिप्त  रहा। दूसरे दिन डॉ गौड़ का फिर फोन आया तो उन्होंने कहा, कल आपका स्वर बड़ा अटपटा सा लगा। हम लोग समझ गए कि जोशी जी के जाने के समाचार से आप कुछ अस...

हाशिये के समुदाय तीन इतिवृत्त

हाशिये के समुदायों पर सामाजिक सांस्कृतिक सामग्री का नितांत अभाव मिलता है। आदिवासी समुदायों पर भारतीय नृतत्वशास्त्र सर्वेक्षण के अन्तर्गत कुछ मोनोग्राफ प्रकाशित हुए हैं। लेकिन ये दशकों पुराने हैं और इन्हें अद्यतन नहीं किया गया है। जबकि अनुसूचित जातियों में कुछ समुदायों ने अपनी ही पहल पर लेखन का प्रयास किया है। ऐसे कुछ दस्तावेजों को सामाजिक अध्येता बद्रीनारायण ने गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक शोध संस्थान, झुंसी, इलाहाबाद के दलित संदर्भ केन्द्र में एकत्रित कराया है। लेकिन ऐसे समुदाय जो आदिवासी व दलित श्रेणियों में भी निचले पायदान पर हैं अथवा इनसे बाहर हैं और जिन्हें प्रायः घूमन्तू- अर्ध घूमन्तू कहकर अभिहित किया जाता है, उनके अतीत व वर्तमान को लेकर प्रामाणिक जानकारियों का लगभग अभाव है। इस दिशा में गंभीर प्रयास कम से कम मेरी जानकारी में तो नहीं हैं। ऐसे में जोधपुर के प्रो. नेमीचंद बोयत के कार्य की व्यापक सराहना होनी चाहिए। इन्होंने हाशिये के समुदायों पर तीन किताबें लिखी हैं: पहली - इतिहास के पन्नों में मेहतर, वाल्मीकि एवं चाण्डाल ; दूसरी - इतिहास के झरोखे में सांसी और तीसरी इतिहास के आइने में ब...

कथौड़ी समुदाय- सुचेता सिंह

शोध कथौडी एक ऐसी जनजाति है जो अन्य जनजातियों से तुलनात्मक रूप से पिछड़ी और उपेक्षित है। यह अल्पसंख्यक जनजाति महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कुछ अंचलों में छितरायी हुई है। दक्षिण राजस्थान में इनके हालात प्रस्तुत कर रही हैं अध्येता सुचेता सिंह। दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में कथौड़ी जनजाति है जो वहां रहने वाली जनजातियों में सबसे कम संख्या में है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति समुदाय की वृद्धि दर दशक वार घट रही है। 'ये लोग कैथ के पेड़ से कत्था निकालने का काम करते थे जो पान में लगाया जाता है इसलिए इनका नाम कथौड़ी पड़ा।' वैसे ये लोग कत्था बनाने के साथ-साथ बहुत से वन सम्बन्धी कार्य करते हैं, जैसे-बांस कटाई एवं दुलाई, वृक्ष कटाई, वन उपज संग्रहण, वन्य जीव आखेट, हाथ औजार निर्माण तथा वन औषध उपचार आदि। राजस्थान में इन लोगों का इतिहास कोई अधिक पुराना नहीं है। इन्हे महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में कत्था उत्पादन और वन कटाई के लिए लाया गया। ऐसा अनुमान है कि जंगल के ठेकेदार इन्हे कोंकण महाराष्ट्र से यहां लेकर आये। ऐसा लगता है कि पूर्व में भी ये घुमक्कड़ जीवन जीते थे। इनकी बसाहटें म...

सबाल्टर्न स्टडीज - दिलीप सीमियन

दिलीप सीमियन श्रम-इतिहास पर काम करते रहे हैं। इनकी पुस्तक ‘दि पॉलिटिक्स ऑफ लेबर अंडर लेट कॉलोनियलिज्म’ महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया है और सूरत के सेन्टर फोर सोशल स्टडीज एवं नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में फैलो रहे हैं। दिलीप सीमियन ने अपने कई लेखों में हिंसा की मानसिकता को विश्लेषित करते हुए शांति का पक्ष-पोषण किया है। वे अमन ट्रस्ट के संस्थापकों में हैं। हाल इनकी पुस्तक ‘रिवोल्यूशन हाइवे’ प्रकाशित हुई है। भारत में समकालीन इतिहास लेखन में एक धारा ऐसी है जिसकी प्रेरणाएं 1970 के माओवादी मार्क्सवादी आन्दोलन और इतिहास लेखन में भारतीय राष्ट्रवादी विमर्श में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों की आलोचना पर आधारित हैं। 1983 में सबाल्टर्न अध्ययन का पहला संकलन आने के बाद से अब तब इसके संकलित आलेखों के दस खण्ड आ चुके हैं जिनमें इस धारा का महत्वपूर्ण काम शामिल है। छठे खंड से इसमें संपादकीय भी आने लगा। इस समूह के इतिहासकारों की जो पाठ्यवस्तु इन संकलनों में शामिल है उन्हें ‘सबाल्टर्न’ दृष्टि के उदाहरणों के रुप में देखा जा सकता है। इस इतिहास लेखन धारा की शुरुआत बंगाल के...

नरक में मोहलत -प्रणव प्रियदर्शी

कहानी प्रणव प्रियदर्शी की एक लंबी कहानी हम पहले मीमांसा में दे चुके हैं जिसे काफी सराहना मिली थी। उनकी यह कहानी प्रिन्ट मीडिया में प्रविष्ट पतनशीलता को उद्घाटित करती है। वैसे तो भारत के समूचे मीडिया का ही चरित्र बदल गया है। लेकिन यह बदलाव एक सच्चे आदमी की नैतिकता में कैसे सेंध लगाता है, यह कहानी इस परिघटना का विचलित कर देने वाला आख्यान है। नरक में मोहलत प्रणव प्रियदर्शी घर से निकलते समय ही अनिता ने कहा था, ‘बात अगर सिर्फ हम दोनों की होती तो चिंता नहीं थी। एक शाम खाकर भी काम चल जाता। लेकिन अब तो यह भी है। इसके लिए तो सोचना ही पड़ेगा।’ उसका इशारा उस बच्ची की ओर था जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वह घुटनों के बल चलते, मुस्कुराते, न समझ में आने लायक कुछ शब्द बोलते उसी की ओर बढ़ी चली आ रही थी। अनिता के स्वर में झलकती चिंता को एक तरफ करके अशोक ने बच्ची को उठा लिया और उसका मुंह चूमते हुए पत्नी अनिता से कहा, ‘बात तुम्हारी सही है। अब इसकी खुशी से ज्यादा बड़ा तो नहीं हो सकता न अपना ईगो। फिक्कर नॉट। इस्तीफा वगैरह कुछ नहीं होगा। जो भी रास्ता निकलेगा, उसे मंजूर कर लूंगा, ऐसा भी क्या है।’ बच...
रंगमंच समकालीन हिंदी रंगमंच और राजस्थान -2                                         राघवेन्द्र रावत  अंग्रेजों के आने के साथ साथ ही पाश्चात्य संस्कृति और साहित्य का प्रभाव भारतीय जनमानस पर पड़ने लगा था | जैसे जैसे औपनिवेशिक काल में औद्योगिक विकास होता गया मध्य वर्ग का उदय हुआ | जिसके पास ऊँचाइयाँ छूने के सपने थे तो असफलता से नीचे जाने का डर भी था | धार्मिक नगरों के रूप में बनारस, उज्जैन हरिद्वार आदि विकसित हुए वहीँ औद्योगिक नगरों के रूप में बम्बई, कलकत्ता, मद्रास. भिलाई और जमशेदपुर जैसे नगर विकसित होते गए | इन नगरों में गाँव से मजदूर जीविकोपार्जन की तलाश में विस्थापित हुए | वहां उनके लिए जीविका के साथ साथ अपनी संस्कृति, बोली और घर की तलाश एक अहम् मुद्दा बन कर उभर रही थी |  यूरोप में नार्वे के प्रसिद्ध नाटककार हेनरिक इब्सन के नाटकों में यही मध्य वर्ग दिखाया जाने लगा | इब्सन के नाटकों में यथार्थवाद की अवधारणा का उदय हो चुका था | उनके नाटक ‘अ डॉल्स हाउस(1879)’,’घोस्ट्स’ (1881) तथा ‘ए...

गांव की स्मृतियाँ - ज्ञान चंद बागड़ी

भूमंलीकरण और आर्थिक उदारवादी नीतियों ने गाँव, कृषि और पारंपरिक उद्यमों का भयावह हाशियाकरण किया है। कथाकार ज्ञानचंद बागडी अपनी स्मृतियों के गाँव को प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि अतीत का वह गाँव कोई आदर्श था लेकिन जिस तरह बदलाव आया, वह भी सहज नहीं कहा जा सकता। इसी संदर्भ में ये संस्मरण- लेख मीमांसा में प्रस्तुत किया जा रहा है। मेरा गाँव मेरे लिए दुनिया की सबसे सुंदर जगह है , जहां मेरा बचपन बीता था । गाँव और बचपन की स्मृतियाँ  मुझे रोमांचित कर देती हैं । दिल करता है कि उड़कर गाँव पहुंच जाऊं । यही कारण है कि समय निकालकर वहां जाता रहता हूँ । वहां बिताये हुए कुछ ही दिन मुझे पूरे साल के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं । मेरे लिए गाँव का मतलब है प्रकृति का साथ , खेत-खलिहान ,  जहाँ सुबह आपकी आँख मुर्गे की बांग या किसी पशु के रंभाने से खुले , जहां मोर नाचते हों , झिंगुरों की आवाज सुनी जा सके , रात में एक-एक तारा साफ दिखाई दे , अंधेरे का संगीत और सन्नाटा सुनाई दे , साझी विरासत हो और साझी ही बहन-बेटियां , सहयोग हो , सामाजिकता हो , सादा खाना हो , मोटा पहनावा हो । ऐसा ही तो था मेरा गाँव , सरल औ...

डांग- एक अभिनव आख्यान

डांग: परिपार्श्व कवि- कथाकार- विचारक हरिराम मीणा के नये उपन्यास को पढते हुए इसका एक परिपार्श्व ध्यान में आता जाता है। डाकुओं के जीवन पर दुनिया भर में आरम्भ से ही किस्से- कहानियाँ रहे हैं। एक जमाने में ये मौखिक सुने- सुनाये जाते रहे होंगे। तदनंतर मुद्रित माध्यमों के आने के बाद ये पत्र- पत्रिकाओं में जगह पाने लगे। इनमें राबिन हुड जैसी दस्यु कथाएं तो क्लासिक का दर्जा पा चुकी हैं। फिल्मों के जादुई संसार में तो डाकुओं को होना ही था। भारत के हिन्दी प्रदेशों में दस्यु कथाओं के प्रचलन का ऐसा ही क्रम रहा है। एक जमाने में फुटपाथ पर बिकने वाले साहित्य में किस्सा तोता मैना और चार दरवेश के साथ सुल्ताना डाकू और डाकू मानसिंह किताबें भी बिका करती थीं। हिन्दी में डाकुओं पर नौटंकी के बाद सैंकड़ों फिल्में बनी हैं जिनमें सुल्ताना डाकू, पुतली बाई और गंगा- जमना जैसी फिल्मों ने बाक्स आफिस पर भी रिकॉर्ड सफलता पायी है। जन- सामान्य में डाकुओं के जीवन को लेकर उत्सुकता और रोमांच पर अध्ययन की जरूरत है। एक ओर उनमें डाकुओं के प्रति भय और आतंक का भाव होता है तो दूसरी तरफ उनसे जुड़े किस्सों के प्रति जबरदस्त आकर्षण रहत...

मानिनी का मान : शिवानी

समीक्षा कविता कैसे हमारे बाहर- भीतर इर्द- गिर्द बिखरी है, बस उसे सृजनात्मक रूप से सहेजने की सामर्थ्य होनी चाहिए- इस बात को समझना है तो नूतन गुप्ता की कविताएँ आपकी मदद कर सकती हैं। कविताओं के भीतर किस विनम्रता और भाव- बोध से उतरना चाहिए और अवगाहन से जो हासिल हो, उसे सहजता से प्रस्तुत करें - यह समीक्षा ऐसा संदेश देती लगती है। शिवानी ने बड़े मनोयोग से इन निन्यानवें कविताओं का पाठ किया है, वह इस प्रक्रिया को उत्सव में बदल देता है। जिजीविषा की कहानी कविता की ज़ुबानी" जो पाया वो पाने की चाहत से कम था! पर और पाने के लिए ज़िन्दगी से चिरौरी न करके, पाए गए को सहेजने में ही लगे रहे! इसीलिए कहा कि "कम है तो अच्छा है!" जब बात संवेदनाओं की होती है तो उनके कम-ज्यादा होने की मापनी कैसे की जाए!जो एक बात किसी एक के लिए अति संवेदनशील होती है वही किसी दूसरे के लिए बिल्कुल साधारण सी भी हो सकती है! मगर उस साधारण सी बात को कहने का वैशिष्ट्य उसकी संवेदनशीलता को सर्वग्राही बना सकता है! नूतन गुप्ता जी की कविताओं से गुज़रते हुए यही बात सत्यापित होती है! बिना किसी कठिन शब्दावली और गूढ़ार्थ के,ये कव...